पुलिस बुला रही है: अजहर और परिवार जा नहीं रहा; बीवी का हत्यारा अब डर रहा कि कहीं गिरफ्तारी न हो जाए, पुलिस ने लिए चालान के फोटो
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
जमीनखोरी के साथ अय्याशी का भी शौकीन इस्लाम पटेल वाघेला और उसका लाड़ला छोटा बेटा अजहर पत्नी अंजुम बी की हत्या के मामले में खुलासा फर्स्ट द्वारा दी जा रही सच्ची और तथ्यपरक खबरों के बाद पुलिस द्वारा लिए जा रहे एक्शन से घबरा गए हैं और अब भागते फिर रहे हैं।
गौतमपुरा पुलिस ने वाघेला बाप-बेटों को थाने आकर बयान देने के लिए कहा तो उन्होंने इंकार कर दिया। वो कह रहे हैं कि नोटिस भेजो। उधर, कल पुलिस फिर देपालपुर-गौतमपुरा रोड स्थित ग्राम रुदाख्या में अजहर के ससुर मोहम्मद पटेल के घर पहुंची और पूर्व में बेटी अंजुम बी की हत्या के बाद दर्ज कराए गए कोर्ट केस के चालान के फोटो लिए।
ये कार्रवाई इसलिए की गई कि कुख्यात भूमाफिया और जमीनों का हवसी होने के साथ मासूम पत्नी अंजुम बी की हत्या (ससुर मोहम्मद पटेल के अनुसार) करने के मामले में पति अजहर उर्फ अजहरुद्दीन वाघेला और उसके बाप इस्लाम वाघेला पटेल की गिरफ्तारी की जा सकती है।
मृतका अंजुम बी के परिवार की ओर से जो प्रमाण पुलिस को दिए गए हैं उनका परत-दर-परत खुलासा तो सिर्फ खुलासा फर्स्ट ने किया ताकि समाज में पत्रकार के भेष में छुपे ऐसे दरिंदों को समाज के सामने लाया जा सके।
सच्ची और प्रामाणिक खबरों के कारण ही आज अजहर और उसके बाप को मुंह छिपाकर भागने के लिए विवश होना पड़ रहा है। अजहर खुद को पत्रकार बताता है और उसने वाघेला एक्सप्रेस नाम से अखबार का प्रकाशन भी कर रखा है, लेकिन सब जानते हैं कि अखबार इसलिए निकाला ताकि बाप इस्लाम पटेल द्वारा की जा रही जमीनी धोखाधड़ी, खुद की अय्याशी के मामलों को दबाया जा सके, लेकिन निर्भीक और बेबाक पत्रकारिता के लिए अपनी विशेष पहचान रखने वाले खुलासा फर्स्ट ने उनकी करतूतों का सिलसिलेवार खुलासा किया। अजहर द्वारा पत्नी अंजुम बी की हत्या के मामले को प्रमुखता से प्रकाशित कर उसके नकाब के पीछे स्याह काले चेहरे को बेनकाब किया, जिसका नतीजा है कि ससुर मोहम्मद पटेल को हिम्मत मिली और वे अपनी बेटी की हत्या की लड़ाई लड़ने के लिए आगे आए।
पूरी ताकत से बेटी को इंसाफ दिलाने की लड़ाई लड़ रहे
अजहर के बाप इस्लाम व समधी इस्माईल पटेल ने घर पर हमले के बावजूद हिम्मत नहीं डिगी और वे पूरी ताकत से बेटी को इंसाफ दिलाने की लड़ाई लड़ रहे हैं। उन्होंने बताया कि गौतमपुरा पुलिस ने कल उनके द्वारा बेटी अंजुम बी की हत्या के बाद लगाए गए कोर्ट केस में चालान के फोटो खींचे और इस बात का संकेत दिया कि इस मामले में अजहर पर कोई ठोस कार्रवाई हो सकती है।
वाघेला गार्डन की बिल्डिंग परमिशन नहीं, एफएआर भी ज्यादा मिला
स्टार चौराहा के नजदीक जिस वाघेला गार्डन के अवैध होने का खुलासा किया था, उसकी बिल्डिंग परमिशन ही नहीं है। यहां जांच के लिए पहुंचे जोन 10 के एआरओ मयंक जैन ने बताया कि नपती में बिल्डिंग परमिशन न होने का पता चला है।
इसके अलावा वाघेला गार्डन में स्वीकृत एफएआर से 5 प्रतिशत ज्यादा निर्माण पाया गया है। इस मामले को भी संज्ञान में लेकर उचित कार्रवाई की जा रही है। दूसरी ओर इस गार्डन के समीप काटी गई हिना पैलेस कॉलोनी की जमीन को लेकर भी निगम अधिकारी रियाज अंसारी ने नपती की।
यहां पाया गया कि इस जमीन के लिए इस्लाम पटेल वाघेला और इस्लाम शफी पटेल के बीच विवाद चल रहा है और मामला कोर्ट में है। नपती में गड़बड़ी तो मिली है, क्योंकि ये कॉलोनी सरकारी जमीन पर काटी गई है।
हमला मामले की जांच चल रही
इधर, पुलिस ने कहा है कि 18 मई की शाम मोहम्मद पटेल के ग्राम रुदाख्या स्थित घर पर अजहर के बाप इस्लाम पटेल वाघेला और इस्माईल पटेल की मौजूदगी में ड्राइवर और गुंडों द्वारा किए गए हमले के मामले की जांच चल रही है।
चूंकि न तो पटेल के घर पर और न पूरी गली में कोई सीसीटीवी कैमरा लगा है, इसलिए जांच धीमी गति से चल रही है। हालांकि पुलिस पटेल के घर के आसपास रहने वालों से पूछताछ कर चुकी है, सभी ने उस रात्रि पटेल के घर पर हमला होने और काले रंग की कार में इस्लाम और इस्माइल के बैठे होने की पुष्टि की है। घर से जोर-जोर से चीखने-चिल्लाने की आवाजें भी सुनी गई थीं। पुलिस इसी दिशा में जांच आगे बढ़ा रही है।
पुलिस ने बुलाया तो भागता फिर रहा अजहर और परिवार
यदि अजहर सच्चा है और उसने हत्या नहीं की है तो वो पुलिस से मुंह क्यों छुपा रहा है? पुलिस उसे कई बार फोन लगाकर थाने पर बयान दर्ज कराने के निर्देश दिए। पुलिस उसे नोटिस भेजे। पुलिस का कहना है कि उसे बयान दर्ज कराने के लिए कहा है।
यदि वो नहीं आया तो फिर नोटिस भी भेजा जाएगा। यदि वो फिर भी नहीं आया तो फिर उसे गिरफ्तार करके लाया जाएगा। मोहम्मद पटेल द्वारा दर्ज कराई गई एफआईआर में अजहर के अलावा बाप इस्लाम पटेल वाघेला, भाई इरफान पटेल वाघेला और उसकी पत्नी तैयबा का नाम भी है।
इन सभी को पकड़कर थाने लाया जाएगा। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। तैयबा भाजपा के पूर्व पार्षद उस्मान पटेल (पत्नी जमीला अभी पार्षद) के भाई इस्माइल की बेटी है।
बताते हैं कि जिस वक्त अंजुम बी की हत्या यानी 13 मई 2025 की रात्रि में इस्माइल भी इस्लाम के घर में मौजूद था, बाद में अस्पताल भी पहुंचा और अक्सर साथ में नजर आया।
संबंधित समाचार

फैमिली कोर्ट में वकीलों का प्रदर्शन:प्रिंसिपल जज की कार्यशैली पर उठाए सवाल; की ये मांग

आदिवासियों के घर तोड़ने पर सरकार सख्त:केंद्रीय मंत्री के धरने के बाद मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश

महंगाई का एक और झटका:इस कंपनी ने बढ़ाए पेट्रोल-डीजल के दाम; इतने रुपए हुआ महंगा

धार्मिक आयोजनों में महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस अलर्ट:कमिश्नर ने 15 शक्ति मोबाइल टीमों को किया रवाना; हेल्पलाइन नंबर किए जारी

मारपीट के दो मामले:पति की प्रेमिका पर पत्थर से हमला करने का आरोप; जमीन विवाद में किसान को पीटा

विशेष जूपिटर अस्पताल की क्रूरता ‘पेशेंट’ नहीं ‘मनी फर्स्ट’:मरीज की जान से खिलवाड़; बिना जांच पैर काटने का फरमान और संदिग्ध मौत

माता की भक्ति के साथ महाप्रसादी का वितरण शुरू

भीषण सड़क हादसा:स्कॉर्पियो की टक्कर से मैनेजर और कर्मचारी की मौत

भीड़ में दिखा बदमाश तो एप से तुरंत खुलेगी कुंडली:हवाबाजी करने वाले अपराधियों पर रहेगी तकनीकी नजर

अभिनेता,नेताओं से यारी टोपीबाज पटवा का खेल भारी:सट्टेबाजी के बाद अब मनी लांड्रिंग; हवाला और ब्लैक मनी को व्हाइट करने का गौरखधंधा

सड़क चौड़ीकरण के विरोध में बाजार बंद:व्यापारियों ने किया प्रदर्शन; कहा- रोजाना करोड़ों का कारोबार हो रहा प्रभावित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने काजीरंगा से आए आठ भैंसों को बाड़े में छोड़ा:कान्हा टाइगर रिजर्व में सौ साल बाद लौटे जंगली भैंसे

नशे में धुत कार चालक ने 3-4 लोगों को मारी टक्कर:लोगों ने पीछा कर आरोपी को पकड़ा; कार में मिली शराब की बोतल

एरोड्रम कांड में अब फुटेज और बयानों की परीक्षा:पुलिसकर्मियों के सस्पेंशन से चार पर कार्रवाई तक कैसे बदली कहानी

आज फिर खुलेगी गैंगस्टर सतीश भाऊ और गुर्गों की जालसाजी की कुंडली:दस्तावेजी साक्ष्यों के साथ दोपहर को होंगे जालसाजी के शिकार राहुल यादव के बयान

बाहर टिकट ब्लैक तो स्टेडियम में हुई मारपीट वीडियो वायरल:लसूड़िया पुलिस ने दो नाबालिगों को पकड़ा, चार टिकट जब्त

देखिये वीडियो, ऑनलाइन सट्टेबाजी-कैसीनो नेटवर्क का खुलासा:एक आरोपी गिरफ्तार; दो की तलाश जारी, लाखों रुपए के प्रीमियम मोबाइल जब्त

भक्ति के रंग गरबे की उमंग:आकर्षक विद्युत सज्जा और हाईटेक सेल्फी पॉइंट बने आकर्षण

कॉलेज के बाहर भूख हड़ताल पर बैठे छात्र:इन मांगों को लेकर डटे; बोले- न्याय नहीं मिला तो प्राण त्याग देंगे

जंतर-मंतर पर अब नहीं दे पाएंगे धरना:राजधानी में प्रदर्शन के ठिकाने बदले; तय की गईं ये 3 जगह
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!