खबर
Indore

कैफे में बैठकर रची थी लूट की साजिश: वकील समेत 6 गिरफ्तार; भागने के दौरान दो के पैर टूटे

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

09 अगस्त 2026, 12:54 pm
शेयर करें:
कैफे में बैठकर रची थी लूट की साजिश

4.30 लाख रुपए बरामद, मुख्य आरोपी मोनू की तलाश

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
पलासिया थाना क्षेत्र में सात लाख रुपए की नकदी लेकर यूएसडीटी खरीदने पहुंचे युवक के साथ हुई लूट के मामले का कल पलासिया पुलिस ने महज 36 घंटे में खुलासा करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। भागने में दो लोगों के पैर भी टूटे हैं। पुलिस ने लूटी गई रकम में से 4 लाख 30 हजार रुपए भी बरामद किए हैं।

वारदात की योजना बंगाली चौराहा स्थित द टी चेप्टर कैफे में बैठकर बनाई गई थी। गिरफ्तार आरोपियों में एक पेशे से वकील है। मामले में मुख्य आरोपी मोनू उर्फ विवेक परदेशी की तलाश जारी है।

टीआई सुरेंद्र सिंह रघुवंशी के मुताबिक अभय तिवारी और उसके दोस्त हर्ष ने पलासिया थाने पहुंचकर पुलिस को बताया कि उसे सात लाख रुपए की यूएसडीटी देने के बहाने साकेत चौराहे पर बुलाया गया था। इसके बाद आरोपी उसे सुनसान गली में ले गए और खुद को क्राइम ब्रांच का बताकर उसके साथ मारपीट की। आरोपी सात लाख रुपए लेकर भाग गए।

संदिग्धों के स्कैच तैयार करवाए... मामला गंभीर होने पर पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए। आला अधिकारियों के मार्गदर्शन में जांच शुरू की। आरोपियों की तलाश के लिए छह पुलिस टीमें बनाई गईं।

एक टीम ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले, दूसरी ने तकनीकी साक्ष्य जुटाए, जबकि अन्य टीमें संदिग्धों के घर और संभावित ठिकानों पर निगरानी कर रही थीं। फरियादी के बताए हुलिए के आधार पर संदिग्धों के स्कैच भी तैयार करवाए गए।

कैफे से मिला अहम सुराग... सीसीटीवी और तकनीकी जांच आगे बढ़ी तो पुलिस को बंगाली चौराहा स्थित द टी चेप्टर कैफे से अहम सुराग मिला। जांच में सामने आया कि कुछ संदिग्ध कैफे पर लगातार आते-जाते थे। पुलिस ने जानकारी जुटाई तो आयुष सिंह पंवार (22) निवासी विनायक नगर खजराना और कुलदीप सिंह थापा (22) निवासी मानवता नगर कनाड़िया के नाम सामने आए।

पुलिस ने दोनों की गतिविधियों पर नजर रखी। पूछताछ में दोनों ने शुरुआत में पुलिस को गुमराह किया, लेकिन तकनीकी साक्ष्य और सीसीटीवी फुटेज लगातार उनकी भूमिका की ओर इशारा कर रहे थे।

घर और संभावित ठिकानों पर दी दबिश... 7 अगस्त को पुलिस ने संदिग्धों के घर और संभावित ठिकानों पर दबिश दी। इसी दौरान खजराना सर्विस रोड पर पुलिस टीम को देखकर दो युवक एक्टिवा से भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी की तो दोनों वाहन से गिरकर घायल हो गए।

पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया और उपचार के लिए एमवाय अस्पताल पहुंचाया। पूछताछ के दौरान उनकी पहचान शशांक परदेशी (23) निवासी मित्र बंधु नगर और विशाल शर्मा (25) निवासी मयूर अस्पताल के पीछे के रूप में हुई। सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों से मिलान के बाद दोनों से सख्ती से पूछताछ की गई। इसके बाद लूट की पूरी कहानी सामने आने लगी।

लूट की रकम लेकर भागने वाले थे सांवरिया सेठ
पुलिस पूछताछ में यह भी सामने आया कि आरोपियों ने वारदात के बाद लूटी गई रकम को आपस में बांटने की योजना बनाई थी। इसके बाद सभी के राजस्थान के सांवरिया सेठ जाने की तैयारी थी, लेकिन पुलिस ने शशांक और विशाल की गतिविधियों को ट्रैक कर लिया। दोनों की गिरफ्तारी के बाद बाकी आरोपियों को भी भनक लग गई।

वे ठिकाना बदलकर निकलने की तैयारी में थे। पुलिस ने घेराबंदी कर आशुतोष प्रधान, दीपेश सोलंकी, आयुष सिंह पंवार और कुलदीप सिंह थापा को रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से लूट की राशि में से अब तक 4 लाख 30 हजार रुपए बरामद किए हैं। जिसमें कुलदीप से 66 हजार, विशाल से 72 हजार, आशुतोष से दो बार में 20 हजार और 57 हजार, दीपेश से दो बार में 67 हजार और 15 हजार, शशांक से 68 हजार तथा आयुष से 50 हजार रुपए बरामद किए गए हैं।

कुछ रकम अभी बरामद होना बाकी है। पुलिस आरोपियों को रिमांड पर लेकर बाकी रकम और वारदात में शामिल फरार आरोपी मोनू उर्फ विवेक परदेशी के संबंध में पूछताछ कर रही है।

जानकारी बनी लूट की योजना का आधार
शशांक ने पूछताछ में बताया कि उसके भाई मोनू उर्फ विवेक परदेशी को अभय तिवारी के यूएसडीटी ट्रेडिंग करने की जानकारी थी। उसे यह भी पता था कि अभय को करीब छह से सात हजार यूएसडीटी की जरूरत है। यही जानकारी लूट की योजना का आधार बनी।

शशांक ने विशाल, आयुष, कुलदीप, आशुतोष और दीपेश को योजना में शामिल किया। तय हुआ कि पहले अभय को यूएसडीटी देने का भरोसा दिलाया जाएगा। फोन और व्हाट्स एप कॉल के जरिए उससे संपर्क कर विश्वास कायम किया जाएगा। जरूरत पड़ने पर थोड़ी यूएसडीटी ट्रांसफर कर उसे भरोसे में लेने की बात भी तय की गई।

इसके बाद उसे नकदी लेकर साकेत चौराहे पर बुलाया गया। अभय जब सात लाख रुपए लेकर साकेत चौराहे पर पहुंचा तो शशांक और विशाल उसे रुपए गिनने के बहाने पास की सुनसान गली में ले गए। वकील आशुतोष प्रधान (26) निवासी संविद नगर कनाड़िया और दीपेश सोलंकी (32) निवासी श्रीनगर खजराना रोड एमआईजी वहां पहुंचे।

दोनों ने खुद को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताया। अचानक फर्जी पुलिस कार्रवाई से अभय घबरा गया। इसी दौरान शशांक और विशाल वहां से भाग गए, ताकि अभय को लगे कि क्राइम ब्रांच की रेड के कारण वे फरार हुए हैं। वहीं पीछे से कुलदीप और आयुष को बैकअप के लिए लगाया गया था। हालांकि अभय और उसके मित्र के बात करने के दौरान आशुतोष और दीपेश पैसे लेकर भाग निकले।

वकील ने निभाई फर्जी अफसर की भूमिका
मामले में गिरफ्तार आशुतोष प्रधान पेशे से वकील है। पुलिस के अनुसार उसने दीपेश के साथ मिलकर क्राइम ब्रांच अधिकारी बनने की भूमिका निभाई थी। पुलिस अब यह भी पता लगा रही है कि आरोपियों ने इससे पहले यूएसडीटी ट्रेडिंग या नकदी से जुड़े किसी अन्य व्यक्ति को इसी तरह निशाना बनाया था या नहीं।

पलासिया पुलिस ने मामले में आयुष सिंह पंवार, कुलदीप सिंह थापा, विशाल शर्मा, शशांक परदेशी, दीपेश सोलंकी और आशुतोष प्रधान को गिरफ्तार किया है। वहीं मोनू उर्फ विवेक परदेशी की तलाश जारी है। पूरे मामले का खुलासा करने में टीआई सुरेंद्र सिंह रघुवंशी, एसआई जगदीश मालवीय, प्रआर अभिषेक सेंगर, इमरत यादव, रिंकू राजपूत, धनराज गिरी, विशाल पाटिल तथा आरक्षक गौरव शर्मा, सिद्धार्थ, पीयूष तिवारी और चंद्रभान यादव की भूमिका रही।

संबंधित समाचार

डोल ग्यारस की रात क्राइम ब्रांच का पहरा
Top News

डोल ग्यारस की रात क्राइम ब्रांच का पहरा:200 वाहनों की चेकिंग; शराबी और बिना नंबर की बाइकें पकड़ी

2 minutes ago
एशियन गेम्स में MP के खिलाड़ी ने रचा इतिहास
Top News

एशियन गेम्स में MP के खिलाड़ी ने रचा इतिहास:सॉफ्ट टेनिस में जय मीणा ने भारत को दिलाया पहला मेडल

3 minutes ago
सराफा थाना से निराश
Top News

सराफा थाना से निराश:व्यापारी पहुंचे कमिश्नर के दरबार

17 minutes ago
‘छात्रों की गूंज’ के बाद यूथ कांग्रेस में अंदरूनी खींचतान
Top News

‘छात्रों की गूंज’ के बाद यूथ कांग्रेस में अंदरूनी खींचतान:पास और व्यवस्थाओं को लेकर प्रदेश उपाध्यक्ष ने उठाए सवाल

24 minutes ago
25 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार
Top News

25 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार:दूसरे शहर तक जुड़ी सप्लाई चेन

32 minutes ago
वकील से मारपीट मामले में एक्शन
Top News

वकील से मारपीट मामले में एक्शन:थाना प्रभारी सहित 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड; वकीलों ने रात 3 बजे तक किया प्रदर्शन

34 minutes ago
एक्सटेसी कांड
Top News

एक्सटेसी कांड:अब शहर के पार्टी ड्रग्स नेटवर्क की तलाश

40 minutes ago
प्रसिद्ध मंदिर के मुख्य द्वार पर साधु वेशधारियों का हंगामा
Top News

प्रसिद्ध मंदिर के मुख्य द्वार पर साधु वेशधारियों का हंगामा:पुलिस से भी हुआ विवाद

about 1 hour ago
जल जीवन मिशन के काम में गड़बड़ी का खुलासा
Top News

जल जीवन मिशन के काम में गड़बड़ी का खुलासा:करोड़ों के भुगतान मामले में EOW का एक्शन; 3 इंजीनियर और ठेकेदार पर केस दर्ज

about 1 hour ago
सजल नयनों से होगी बप्पा की विदाई
Top News

सजल नयनों से होगी बप्पा की विदाई:आस्था के रंगों में रंगा शहर; गूंज रहा ‘गणपति बप्पा मोरया'

about 1 hour ago
उद्योग और शैक्षणिक समूह के संस्थापक का निधन
Top News

उद्योग और शैक्षणिक समूह के संस्थापक का निधन:95 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

about 1 hour ago
मृत्यु के तीन साल बाद भी ट्रेजरी अधिकारी की भ्रष्टाचार की सजा बरकरार
Top News

मृत्यु के तीन साल बाद भी ट्रेजरी अधिकारी की भ्रष्टाचार की सजा बरकरार:हाईकोर्ट ने खारिज की अपील

about 1 hour ago
कलयुगी बेटे ने की मां की बेरहमी से हत्या
Top News

कलयुगी बेटे ने की मां की बेरहमी से हत्या:फावड़े से वार कर उतारा मौत के घाट

about 1 hour ago
कोई मामला लंबित नहीं है
Top News

कोई मामला लंबित नहीं है:कोर्ट में केस चल रहा था; शपथ-पत्र देकर कहा

about 1 hour ago
चाय की टपरी के पास मजदूर का शव मिला
Top News

चाय की टपरी के पास मजदूर का शव मिला:सिर पर चोट के निशान; दोस्तों से पूछताछ

about 2 hours ago
फिर नोट बोलेगा
Top News

फिर नोट बोलेगा:डिजिटल का 66% नकदी में बदल सकता है

about 2 hours ago
एशियन गेम्स में मीराबाई चानू ने रचा इतिहास
Top News

एशियन गेम्स में मीराबाई चानू ने रचा इतिहास:28 साल बाद भारत को दिलाया वेटलिफ्टिंग में मेडल; मनु भाकर चूकीं

about 2 hours ago
नकद नारायण की जय-जय
Top News

नकद नारायण की जय-जय:इंदौर में आज नो यूपीआई-डे; कैश में होगा कारोबार

about 2 hours ago
डॉक्टर के सुसाइड अटेम्प्ट मामले में सख्ती
Top News

डॉक्टर के सुसाइड अटेम्प्ट मामले में सख्ती:रैगिंग और मानसिक उत्पीड़न के आरोपों पर मांगी 24 घंटे में रिपोर्ट

about 2 hours ago
एयरपोर्ट कर्मचारी की बेरहमी से हत्या
Top News

एयरपोर्ट कर्मचारी की बेरहमी से हत्या:9 टुकड़ों में मिला शव; दो बैग में भरकर कार में रखा था, पत्नी-बेटा लापता

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!