आयुक्त के अचानक पहुंचते ही सामने आ गई बदहाली: जोनल दफ्तरों में फैला अव्यवस्था का जाल
KHULASA FIRST
संवाददाता

समग्र आईडी से लेकर जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र तक के लिए भटक रहे लोग
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत बड़े-बड़े दावें करने वाले नगर निगम की लापरवाही का खुलासा शुक्रवार को उस वक्त हुआ, जब खुद निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल अचानक जोनल कार्यालयों का जायजा लेने पहुंचे।
नेहरू स्टेडियम स्थित जोन 11, साकेत नगर स्थित जोन 10 और द्रविड़ नगर स्थित जोन 15 में निरीक्षण के दौरान जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही थी। दफ्तरों में फाइलों का अंबार लगा मिला, वहीं आम जनता अपने छोटे-छोटे कामों के लिए चक्कर काटने को मजबूर दिखी। मौके पर जोनल अधिकारी गीतेश तिवारी, नदीम खान और मोहित मिश्रा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
साकेत नगर जोनल दफ्तर में निगम की सुस्त कार्यशैली का जीता-जागता नमूना तब देखने को मिला, जब एक महिला अपनी डीएक्टिवेट हो चुकी समग्र आईडी चालू कराने के लिए परेशान घूमती पाई गई। महीनों से दफ्तर के चक्कर काट रही इस महिला का काम अधिकारियों ने तब तक लटका कर रखा, जब तक कि आयुक्त खुद वहां नहीं पहुंच गए।
आयुक्त क्षितिज सिंघल ने मौके पर मौजूद अफसरों को आड़े हाथों लेते हुए तुरंत आईडी एक्टिवेट करने के निर्देश दिए। इस घटना ने साफ कर दिया कि निचला अमला आम नागरिकों की सहूलियत को लेकर किस कदर बेपरवाह बना हुआ है।
शहरी गरीबी उपशमन विभाग का हाल भी कुछ अलग नहीं रहा। सरकारी योजनाओं, पेंशन और केवाईसी से जुड़े सैकड़ों आवेदन धूल फांकते मिले। आवक-जावक रजिस्टर खंगालने पर पता चला कि आवेदनों को महीनों तक अटकाकर रखा जाता है।
जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र शाखा में तो स्थिति और भी बदतर नजर आई। इंदौर 311 ऐप और ऑफलाइन आए आवेदनों की समय-सीमा कब की बीत चुकी थी, लेकिन प्रमाण पत्र जारी नहीं किए गए थे। आयुक्त ने इस पूरी ढर्रे पर गहरी नाराजगी जताते हुए व्यवस्था में तत्काल सुधार करने और तय समय में प्रमाण पत्र जारी करने के सख्त निर्देश दिए।
राजस्व विभाग की पड़ताल में संपत्तियों के नामांतरण से जुड़े मामलों की लंबी फेहरिस्त सामने आई। ऑनलाइन प्रक्रिया के दावों के बावजूद ऑफलाइन फाइलों को दबाकर रखने का खेल चलता पाया गया। इसके अलावा, जोनल परिसर के सार्वजनिक शौचालय में फैली गंदगी ने स्वच्छता के दावों की भी हवा निकाल दी।
जनकार्य, सीवरेज, उद्यान और भवन अनुज्ञा विभागों की जांच में अफसरों की फील्ड से गैरहाजिरी और उपस्थिति रजिस्टर की खामियों का खुलासा हुआ। दफ्तरों में बैठकर समय काटने वाले अधिकारियों को हिदायत दी गई है कि वे एसी कमरों से बाहर निकलकर मैदान में मुस्तैदी दिखाएं, वरना सीधी कार्रवाई के लिए तैयार रहें।
संबंधित समाचार

ईडी का बड़ा एक्शन:करोड़ों की एमडी ड्रग्स तस्करी मामले में की बड़ी कार्रवाई; लाखों रुपए की संपत्तियां की कुर्क

देखिये वीडियो, अनंत चतुर्दशी चल समारोह को लेकर सख्ती:झांकियों में इन पर रहेगा पूरी तरह प्रतिबंध; ऊंचाई और मंच की चौड़ाई पर भी नियम

महाकाल धर्मशाला में महिला श्रद्धालु से मारपीट का आरोप:सुरक्षाकर्मियों पर बाल खींचने और मोबाइल छीनने का दावा

पचास हजार रहवासियों को मिलेगा नर्मदा जल का फायदा:इसी कार्यकाल में क्षेत्र की सभी समस्याएं कर देंगे दूर

बेटे ने की मां की बेरहमी से हत्या:जिंदा जलाकर उतारा मौत के घात; पड़ोसी बचाने पहुंचा तो उसे भी काटा

पूर्व मंत्री बोले:तेरे बाप का कार्यक्रम नहीं है

धर्मनगरी में 10 हजार वर्गफीट का अवैध निर्माण जमींदोज:आश्रम की भूमि पर बिना अनुमति बन रहा था दो मंजिला भवन; कार्रवाई के दौरान पुलिस बल रहा तैनात

छात्रों की गूंज की ऐतिहासिक सफलता ने भाजपा के कथित दुष्प्रचार का दिया करारा जवाब:जीतू पटवारी

माफ कीजिए, पप्पू ‘वो’ नहीं

सड़क हादसे में दूध व्यवसायी की मौत के छह साल बाद कोर्ट का फैसला:परिवार को ब्याज सहित इतने लाख रुपए क्षतिपूर्ति

पूर्वजों की तृप्ति के लिए श्राद्ध और तर्पण की महिमा:पितृ ऋण से मुक्ति का पावन पर्व

एमपी के युवाओं के लिए खुशखबरी:मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; अगले ढाई साल में होंगी 3.5 लाख सरकारी भर्तियां

कोचिंग से लौट रही छात्रा से बदसलूकी:सड़क पर रोककर किया परेशान; तीन नाबालिग आरोपी गिरफ्तार

तेंदुए की दस्तक से फार्म विला में दहशत:सीसीटीवी में कैद

सिंघम की छवि और रिजल्ट शून्य:बालाघाट एसपी आदित्य मिश्रा की कार्रवाई सिर्फ आम नागरिकों तक; आरोपी रसूखदार नेताओं के सामने क्यों डाले हथियार!

रोते और खाते समय बच्चों को मोबाइल देना पड़ रहा भारी:फोन की लत से बच्चे हो रहे बेकाबू; स्क्रीन की लत से बढ़ी परेशानी, थेरेपी सेंटरों में लग रही कतार

थाने के सामने 9 फीट धंसा मार्ग:भ्रष्टाचार की बलि चढ़ी सड़क; निगम के दावों का खुलासा

डोल ग्यारस पर बदलेगी ट्रैफिक व्यवस्था:शाम 4 बजे से कई मार्गों पर डायवर्जन; इस मंदिर पहुंचेंगी शहरभर से झांकियां

‘झूठ की गूंज’ पोस्टरों पर घमासान:कांग्रेस का प्रदर्शन

14 ग्राम एमडी के बाद खुला बैकवर्ड लिंक:महू का तस्कर आया गिरफ्त में
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!