पैडलर को पंटर के साथ भेजा: बुर्के वाली ने दी पुड़िया और धरा गई; खजराना की महिला तस्कर और राजस्थान का सप्लायर गिरफ्तार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
खजराना थाना क्षेत्र में 11 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़ाए पैडलर की निशानदेही पर पुलिस ने खजराना की ही एक महिला तस्कर और राजस्थान के सप्लायर को दबोच लिया। करीब डेढ़ लाख रुपए की एमडी ड्रग्स जब्त कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
खास बात यह रही कि पैडलर से मिले नाम के बाद पुलिस ने उसके साथ अपने एक पंटर को भेजा था। बुर्के में महिला आई और पैडलर को पुड़िया थमा दी, जिसके तुरंत बाद पास खड़ी टीम ने उसे घेराबंदी कर पकड़ लिया।
टीआई मनोज सेंधव के मुताबिक खजराना पुलिस ने दो दिन पहले 11 ग्राम से अधिक एमडी ड्रग्स के साथ चंदननगर क्षेत्र के रानी पैलेस निवासी आरोपी अमान शेख को पकड़ा था। पुलिस रिमांड के दौरान सख्ती से पूछताछ में उसने ड्रग्स सप्लाई चेन से जुड़े अहम खुलासे किए। इसी जानकारी के आधार पर पुलिस टीम ने पतारसी कर तस्कर महिला को पकड़ने के लिए कार्रवाई को आगे बढ़ाया।
टीम ने पहले पैडलर से तस्कर महिला की बात करवाई फिर सौदा होने पर उसे पटेल कट पाकीजा रोड क्षेत्र में सप्लाई करने की बात हुई, पैडलर अमान के साथ एक पंटर को भेजा था। मौके पर तस्कर महिला बुर्के में एमडी ड्रग्स की तस्करी करने आई थी, जिसने बुर्के के अंदर से अमान को एमडी ड्रग्स की पुड़िया दी। तभी पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। तलाशी में उसके पास से 15 ग्राम से अधिक एमडी ड्रग्स बरामद हुई, जिसकी कीमत करीब 1.50 लाख रुपए आंकी गई है।
पांचवीं तक पढ़ी, चलाती है मैरिज ब्यूरो... जांच में सामने आया कि तस्कर महिला फिरदौस खजराना थाना क्षेत्र में रहते हुए मैरिज ब्यूरो चलाती है। पांचवीं तक पढ़ी-लिखी है और खुद भी नशे की आदी है। खुद की लत पूरी करने के लिए चित्तौड़गढ़ के नारायण से एमडी ड्रग्स खरीदकर बेचती थी।
वहीं जांच में यह भी सामने आया है कि फिरदौस संभ्रांत परिवार के लड़कों को ब्लैकमेल भी करती थी। वहीं नारायण नौवीं तक पढ़ा-लिखा है और खेती करता है।
राजस्थान के चित्तौड़गढ़ का नारायण करता था सप्लाई
आरोपी महिला की पहचान फिरदौस पटेल (33) निवासी खजराना के रूप में हुई। पूछताछ में महिला ने खुलासा किया कि उसे एमडी ड्रग्स की सप्लाई राजस्थान के चित्तौड़गढ़ निवासी नारायण सिंह चौहान (21) द्वारा की जाती थी। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी सप्लायर को रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया। इस तरह पुलिस ने ड्रग्स नेटवर्क की सप्लाई लाइन पर भी वार किया।
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे खुद नशे के आदी हैं और इसी लत को पूरा करने के लिए ड्रग्स खरीदकर बेचते थे। जल्दी पैसे कमाने की चाहत ने उन्हें इस अवैध कारोबार में धकेल दिया। मामले में पुलिस आरोपियों पर एनडीपीएस एक्ट का केस दर्ज कर रिमांड पर लेकर ड्रग्स के पूरे नेटवर्क और अन्य संलिप्त लोगों की तलाश में जुटी है।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!