स्टेंट डालने के 20 मिनट बाद थमी मरीज की सांसें: सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल पर घोर लापरवाही का आरोप
KHULASA FIRST
संवाददाता

60 वर्षीय महिला की संदिग्ध मौत पर भड़का गुस्सा
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
सरकारी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में डॉक्टरों की गंभीर लापरवाही और अमानवीय रवैये के कारण एक 60 वर्षीय महिला मरीज ताहेरा कपाड़िया की मौत हो गई। एमवाय अस्पताल से रेफर होकर आई मरीज को दिल का दौरा पड़ने के बाद सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
परिजन के मुताबिक बिना किसी सहारे के खुद पैदल चलकर आईसीयू के अंदर गई थीं। अस्पताल के डॉक्टर लोकेंद्र रायकवाल और उनकी टीम ने परिजन को मरीज के दिल में ब्लॉकेज होने की बात कहकर तुरंत स्टेंट डालने की सलाह दी थी।
परिजन की लिखित सहमति मिलने के बाद मरीज को ऑपरेशन थिएटर ले जाया गया था। ऑपरेशन शुरू होने के महज 20 मिनट बाद ही स्थितियां तेजी से बिगड़ गईं। डॉक्टर लोकेंद्र रायकवाल और उनकी टीम ने बाहर आकर परिजन से कहा कि कुछ जरूरी बात करना है और मरीज की हालत अचानक खराब होने का दावा किया।
जब परिजन घबराकर अंदर पहुंचे तो मरीज को नर्सिंग स्टाफ द्वारा सीपीआर दिया जा रहा था और उस समय मरीज की नब्ज चल रही थी। मरीज की हालत बिगड़ती देख जब परिजन ने डॉक्टर रायकवाल से कारण जानना चाहा तो डॉक्टर और पूरा मेडिकल स्टाफ कोई भी जवाब दिए बिना अस्पताल छोड़कर गायब हो गए।
मरीज को लावारिस हालत में छोड़ गए...डॉक्टरों और कर्मचारियों के इस तरह अचानक भाग जाने से मरीज को बिना किसी विशेषज्ञ निगरानी के लावारिस हालत में छोड़ दिया गया, जिसके कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो गई।
अस्पताल परिसर में किसी भी डॉक्टर के मौजूद न होने पर परिजन का गुस्सा फूट पड़ा। मृतका के बेटे मोइज कपाड़िया और मौके पर पहुंचे बोहरा समाज के लोगों ने अस्पताल प्रबंधन की इस लापरवाही के खिलाफ हंगामा किया। परिजन ने सीधे तौर पर अस्पताल प्रशासन और इलाज कर रही डॉक्टरों की टीम पर लापरवाही बरतने का गंभीर आरोप लगाया।
पुलिस की भूमिका पर भी उठाए सवाल
घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस की भूमिका पर भी परिजन ने सवाल उठाए। परिजन का आरोप है कि पुलिस ने फरार डॉक्टरों और जिम्मेदार अस्पताल प्रबंधन से पूछताछ या उन पर कार्रवाई करने के बजाय पीड़ित परिवार को ही धमकाना शुरू कर दिया।
पुलिस ने परिजन को ओटी और आईसीयू के पास जाने से रोक दिया और पूरा जोर मामले को दबाने पर लगा दिया। हंगामे की स्थिति को देखते हुए पुलिस ने आईसीयू के मुख्य गेट पर भारी बल तैनात कर दिया।
मीडिया को अस्पताल परिसर के बाहर ही रोक दिया
अस्पताल प्रबंधन ने अपनी नाकामियों और लापरवाही को छिपाने के लिए मीडिया पर भी सख्त पाबंदी लगा दी। सुरक्षाकर्मियों ने मीडिया को अस्पताल परिसर के बाहर ही रोक दिया और अंदर की तस्वीरें या वीडियो बनाने पर पूरी तरह रोक लगा दी।
इतना ही नहीं, आईसीयू के पारदर्शी कांच पर कागज चिपका दिए गए ताकि अंदर की असलियत बाहर न आ सके। अस्पताल के अधीक्षक डॉ. डीके शर्मा ने भी इस पूरे मामले में अपनी जिम्मेदारियों से पल्ला झाड़ लिया और विवाद के डर से आईसीयू में जाने तक से इनकार कर दिया। परिजन की मांग है कि डॉ. लोकेंद्र रायकवाल और दोषी कर्मचारियों पर तत्काल आपराधिक मामला दर्ज किया जाए।
संबंधित समाचार

पांच दिन से लापता वकील का शव रेलवे ट्रैक पर मिला:एक्टिवा की डिग्गी में मिला था मोबाइल; तलाश कर रही थी पुलिस

देखिये वीडियो, खुदाई के दौरान गैस पाइपलाइन हुई लीकेज:तेज प्रेशर से हुआ रिसाव; रहवासियों में मचा हड़कंप, इसी गली में पहले भी हो चुका है हादसा

सोनम वांगचुक का सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम:प्रदर्शनकारियों की रिहाई नहीं हुई तो करेंगे अनशन

हजारों महिलाओं ने किया सीएम हाउस कूच:मंत्री के बंगले के सामने घंटों बैठी रही; 10 नवंबर तक का दिया अल्टीमेटम

कम बारिश से जलसंकट का खतरा:पानी बचाने महापौर पुष्पमित्र भार्गव की शहरवासियों से अपील

देखिए वीडियो, प्रदर्शन को लेकर पीसीसी चीफ का पीएम पर हमला:बोले; विरोध को जितना दबाएंगे, उतनी ताकत से उठेगी आवाज

गुलाब जामुन फैक्ट्री और मामाजी गृह उद्योग सील:त्योहारों से पहले मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग सख्त शिकंजा, कई रेस्टोरेंट पर छापे

व्यवस्था..क्रिकेट मैच के लिए बदलेगा ट्रैफिक:तीन रास्ते रहेंगे बंद

देखिए वीडियो, सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को कांग्रेस का समर्थन:ये नेता बोले; मांगों के साथ खड़ी है पार्टी, सरकार पर लगाया अनदेखी का आरोप

जंतर-मंतर नहीं पहुंच पाए प्रदर्शनकारी:शीर्ष नेता हिरासत में; 3000 समर्थक पकड़े गए, 38 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात

कांग्रेस ने पटाखा दुकानों के किराए का भी मांगा हिसाब:राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए 14 लाख शुल्क वसूली और भाजपा के कार्यक्रम को छूट देने पर उठाए सवाल

गोवंश वध के मामले में इतने आरोपी गिरफ्तार:वारदात में इस्तेमाल बाइक जब्त; कलेक्टर और एसपी ने दिए थे जांच के निर्देश

350 करोड़ की बेशकीमती जमीन का मामला:भूमाफिया के पक्ष में आया फैसला; प्रशासन की भूमिका पर सवाल

अवैध वसूली करने वाले 4 वनकर्मी सस्पेंड:रेंज में कर दिया लाइन अटैच

इस शहर के लिए शुरू होगी सीधी उड़ान:डेढ़ घंटे में पूरा होगा सफर; विंटर शेड्यूल में शुरू होगी विमान सेवा

पूछेंगे एसआईआर के समय फॉर्म जमा क्यों नहीं किया:आज से बीएलओ जाएंगे घर-घर

लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई:इतने परिवीक्षाधीन पटवारियों की सेवा समाप्त; इतने निलंबित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिया कानूनी झंझटों से बचाने का भरोसा:स्वामित्व योजना में पूरा सहयोग करेंगे पटवारी

सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया:सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया

भीषण सड़क हादसा:बेकाबू बस ने तीन छात्राओं को कुचला; दो की मौत, एक गंभीर, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!