खबर
Top News

बहू-बेटे की प्रताड़ना से परेशान थे माता-पिता: प्रशासन ने ऐसे दिलाई राहत; एसडीएम कोर्ट ने दिया मकान करने का आदेश

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

26 मई 2026, 11:29 am
शेयर करें:
बहू-बेटे की प्रताड़ना से परेशान थे माता-पिता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में एक बुजुर्ग दंपती को लंबे समय से झेलनी पड़ रही पारिवारिक प्रताड़ना के बीच आखिरकार प्रशासन से राहत मिली है। वृद्धजन विशेष जनसुनवाई में एसडीएम कोर्ट ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए छोटे बेटे के परिवार को मकान का हिस्सा खाली कर बुजुर्ग दंपती को कब्जा सौंपने के आदेश दिए हैं।

प्रशासन ने आदेश के पालन के लिए एक सप्ताह की समय-सीमा तय की है। यदि तय समय में मकान खाली नहीं किया गया, तो प्रशासन पुलिस बल की मदद से कार्रवाई करेगा।

तीन मंजिला मकान में साथ रहते थे दोनों बेटे
मामला शिवाजी नगर निवासी हीरालाल कश्यप और उनकी पत्नी धर्मा देवी कश्यप से जुड़ा है। बताया गया कि दंपती अपने तीन मंजिला मकान के ग्राउंड फ्लोर पर रहते हैं, जबकि पहली और दूसरी मंजिल पर उनके दोनों बेटों का परिवार निवास करता है।

बुजुर्ग दंपती ने प्रशासन को दी शिकायत में आरोप लगाया था कि दोनों बेटे और बहुएं उनकी देखभाल नहीं करते। विशेष रूप से छोटी बहू के व्यवहार से वे काफी परेशान थे।

दंपती का कहना था कि रिश्तेदारों और बेटियों के घर आने पर अक्सर विवाद की स्थिति बन जाती थी। छोटी बहू मेहमानों के आने-जाने पर आपत्ति जताती थी और बात-बात पर तनाव खड़ा हो जाता था।

मानसिक तनाव से गुजर रहा था परिवार
धर्मा देवी कश्यप ने अपनी पीड़ा बताते हुए कहा कि लगातार घरेलू विवादों के कारण वे लंबे समय से मानसिक तनाव में थीं। उन्होंने बताया कि परिवार में आए दिन होने वाले झगड़ों से घर का माहौल खराब हो गया था।

कई बार स्थिति इतनी बिगड़ जाती थी कि उन्हें अपने ही घर में असहज महसूस होने लगा था।बुजुर्ग दंपती ने कई बार बेटे और बहू से मकान खाली करने को कहा, लेकिन उनकी ओर से कोई सकारात्मक प्रतिक्रिया नहीं मिली।

भरण-पोषण अधिनियम के तहत की शिकायत
करीब तीन महीने पहले कश्यप दंपती ने माता-पिता एवं वरिष्ठ नागरिक भरण-पोषण अधिनियम के तहत आवेदन प्रस्तुत किया था। आवेदन में उन्होंने बेटों और पुत्रवधुओं द्वारा प्रताड़ित किए जाने की शिकायत दर्ज कराई थी।

मामले की सुनवाई के बाद सोमवार को आयोजित विशेष जनसुनवाई शिविर में घनश्याम धनगर ने छोटे बेटे के परिवार को मकान खाली कर कब्जा दंपती को सौंपने का आदेश जारी किया।

आदेश नहीं मानने पर होगी पुलिस कार्रवाई
दंपती के अधिवक्ता अमित मंडलोई ने बताया कि आदेश में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि यदि निर्धारित समय सीमा में मकान खाली नहीं किया गया तो तहसीलदार पुलिस बल के साथ कार्रवाई कर मकान खाली कराएंगे।

उन्होंने कहा कि अक्सर बुजुर्ग माता-पिता कानूनी प्रक्रिया और अदालतों के चक्कर लगाने में असमर्थ होते हैं। ऐसे मामलों में प्रशासनिक हस्तक्षेप उन्हें सम्मान और सुरक्षा दिलाने का काम करता है।



संबंधित समाचार

‘शुद्धीकरण’ पर बयान पड़ा भारी
Top News

‘शुद्धीकरण’ पर बयान पड़ा भारी:राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर; दलित भावनाएं आहत करने का आरोप

37 minutes ago
नेपाल की सुरंगों में जिंदगी की तलाश
Top News

नेपाल की सुरंगों में जिंदगी की तलाश:भारतीय टनल रेस्क्यू टीम उतरी; फोरेंसिक टीम करेगी डीएनए जांच

about 1 hour ago
एशिया कप में भारत की धमाकेदार शुरुआत
Top News

एशिया कप में भारत की धमाकेदार शुरुआत:थाईलैंड को 94 रन से रौंदा; दीप्ति ने बिना रन दिए झटके 3 विकेट

about 1 hour ago
घरेलू विवाद में पत्नी-बेटी से मारपीट का आरोप
Top News

घरेलू विवाद में पत्नी-बेटी से मारपीट का आरोप:एसएएफ ड्राइवर पुलिसकर्मी पर केस दर्ज

about 1 hour ago
पिकअप से टक्कर के बाद पानी में गिरी कार
Top News

पिकअप से टक्कर के बाद पानी में गिरी कार:पांच घायल; युवकों ने शीशा तोड़कर बचाया

about 2 hours ago
चांदी के जेवरों के लिए बुजुर्ग दंपती की हत्या
Top News

चांदी के जेवरों के लिए बुजुर्ग दंपती की हत्या:प्रेमी-प्रेमिका ने दो साथियों संग रची साजिश;सोते समय पत्थरों से कुचला सिर

about 2 hours ago
शिवडोले में उमड़ा आस्था का महासागर
Top News

शिवडोले में उमड़ा आस्था का महासागर:27 झांकियों के साथ निकली सिद्धनाथ महादेव की पालकी; लाखों श्रद्धालु हुए शामिल

about 2 hours ago
अस्पताल की लिफ्ट गिरने से मरीज की मौत
Top News

अस्पताल की लिफ्ट गिरने से मरीज की मौत:परिजन ने किया हंगामा; पुलिस पर मारपीट का आरोप, कांग्रेस ने सरकार को घेरा

about 3 hours ago
2934 करोड़ के कथित साइबर फर्जीवाड़े का खुलासा
Top News

2934 करोड़ के कथित साइबर फर्जीवाड़े का खुलासा:शेयर बाजार और ऑनलाइन गेमिंग के नाम पर ठगी का जाल; आरोपी को एसटीएफ ने पकड़ा

about 3 hours ago
मामा ने भांजे को मौत के मुंह से निकाला
Top News

मामा ने भांजे को मौत के मुंह से निकाला:खुद नदी में समाए; दूसरे दिन मिला शव, 14 साल के बच्चे की बची जान

about 3 hours ago
बुंदेलखंड से भाजपा का बड़ा संदेश
Top News

बुंदेलखंड से भाजपा का बड़ा संदेश:केन-बेतवा पर कांग्रेस को घेरा; विकास को बनाया सियासी हथियार

about 3 hours ago
स्कूल ऑडिट पर सीजेपी की बैठक में हंगामा
Top News

स्कूल ऑडिट पर सीजेपी की बैठक में हंगामा:सवाल-जवाब के बाद छात्रों ने की नारेबाजी; पुलिस ने संभाला मोर्चा

about 4 hours ago
अधूरे वादों से नहीं बच सकती सरकार
Top News

अधूरे वादों से नहीं बच सकती सरकार:तीन मांगें अब भी अधूरी; सीजेपी का 5 सितंबर को फिर राजधानी मार्च

about 4 hours ago
एशियन गेम्स के लिए तीन खिलाड़ी जापान रवाना
Top News

एशियन गेम्स के लिए तीन खिलाड़ी जापान रवाना:सॉफ्ट टेनिस टीम में मिली जगह; पदक पर नजर

about 5 hours ago
वीडियो देखिये, नशे की लत ने बनाया चोर
Top News

वीडियो देखिये, नशे की लत ने बनाया चोर:कर्ज चुकाने के लिए चार ऑटो उड़ाए; आठ लाख का माल बरामद

about 5 hours ago
डैम में डूबने से युवक की मौत
Top News

डैम में डूबने से युवक की मौत:देर रात तक घर नहीं लौटा; तलाश के बाद मिला शव

about 5 hours ago
डिजिटल अरेस्ट पर सीजेआई का बड़ा बयान
Top News

डिजिटल अरेस्ट पर सीजेआई का बड़ा बयान:संसद के कानून का इंतजार नहीं करेगी न्यायपालिका; सुप्रीम कोर्ट ने खुद लिया संज्ञान

about 5 hours ago
मंदिर शिफ्टिंग के विरोध में प्रदर्शन
Top News

मंदिर शिफ्टिंग के विरोध में प्रदर्शन:विहिप-बजरंग दल ने किया चक्काजाम; प्रशासन के आश्वासन पर आंदोलन खत्म

about 6 hours ago
व्यापारियों का महामंथन
Top News

व्यापारियों का महामंथन:स्वदेशी उत्पाद; डिजिटल कारोबार और ग्लोबल मार्केट पर चर्चा

about 6 hours ago
आतंकियों का नया डिजिटल जाल
Top News

आतंकियों का नया डिजिटल जाल:पोर्न-डेटिंग साइट्स के चैट फीचर से भेज रहे सीक्रेट मैसेज; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

about 6 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!