19 वर्षीय छात्रा की मौत: सेब खाने के बाद बिगड़ी थी तबीयत; इलाज के दौरान तोड़ा दम
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, देवास।
शहर के जोशीपुरा निवासी 19 वर्षीय महक की सोमवार रात इंदौर में इलाज के दौरान मौत हो गई। पेट दर्द और उल्टी-दस्त की शिकायत के बाद उसकी तबीयत लगातार बिगड़ती गई थी। डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
वास्तविक वजह स्पष्ट नहीं
फिलहाल मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ हो सकेगी। परिजनों के मुताबिक, महक को पिछले कुछ दिनों से पेट दर्द की परेशानी थी। सोमवार को सेब खाने के बाद उसके पेट में दर्द बढ़ गया।
उपचार के दौरान मौत
परिजन पहले उसे एक निजी डॉक्टर के पास ले गए। इसके बाद देवास के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे इंदौर रेफर कर दिया। इंदौर में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
पहले से भी बीमार थी महक
रिश्तेदार सलमान खान ने बताया कि महक पहले से भी बीमार थी। सोमवार को अचानक उसकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई थी। इसके बाद परिजन उसे बेहतर इलाज के लिए इंदौर लेकर पहुंचे थे।
महक का शव सोमवार रात देवास जिला अस्पताल लाया गया। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा।
परिवार में दो बहनें और एक भाई
महक जीडीसी कॉलेज से प्राइवेट फॉर्म भरकर पढ़ाई कर रही थी। परिवार में उसकी दो बहनें और एक भाई हैं। उसके पिता मैकेनिक का काम करते हैं।
संबंधित समाचार

चलती इलेक्ट्रिक स्कूटी बनी आग का गोला...:आखिर कितनी सुरक्षित हैं ई-गाड़ियां? सुरक्षा मानकों पर उठे सवाल

आरक्षक बनने की दौड़ में पीएचडी धारक और इंजीनियर भी:एक पद के लिए औसतन 100 अभ्यर्थियों के बीच होगा मुकाबला

बुलडोजर ने मकान तोड़े व्यवस्था के गुनहगारों तक कब पहुंचेगा कानून:कृष्णबाग में 42 आशियाने मलबे में तब्दील

खेत में भूसे के नीचे मिले करोड़ों रुपए:आरोपी की निशानदेही पर क्राइम ब्रांच ने मारी रेड; नोटों से भरी थी तीन बोरियां

मलबे में दबे सपने:ईंट-पत्थर के साथ ढह गया व्यवस्था पर से भरोसा; ठंड में खुले आसमान के नीचे 42 परिवार, क्या यही है न्याय?

ट्रैफिक सुधार में जनता बनी पुलिस की ताकत:एक दिन में इतनी शिकायतें; ट्रैफिक साथी ऐप से जुड़े इतने नए यूजर्स, नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई

वीडियो देखिये, धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर भड़के बाबा रामदेव:बोले- सनातन के नाम पर ढोंग नहीं कर सकते

चैट पर छात्रा से बोला टीचर- आप सुला देना हमको...:पुलिस ने उड़ा दी नींद, शिकायत पर दर्ज हुआ पॉक्सो का केस

राहुल गांधी का चौंकाने वाला खुलासा:जानबूझकर हटाई गई थी पिता की सुरक्षा; सुरक्षा को लेकर पहले ही जता दी थी अनहोनी की आशंका

वीडियो देखिये, इस राज्य की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम:इन नेताओं ने किया गठबंधन का ऐलान, सीटों का बंटवारा बाद में

डीएपी के नाम पर राखड़...कहां सो रहा कृषि विभाग?:किसानों से दोहरा धोखा!

कच्चे तेल की कीमतों में बड़ी गिरावट:3 महीने के निचले स्तर पर पहुंचे दाम; भारत को हो सकते हैं ये फायदे

चले पत्थर और लाठियां!:दो महिलाओं समेत आठ घायल

इंजीनियर के पैर पकड़कर यह बोले पार्षद:सिंहस्थ के निर्माण कार्य के लिए बंद किया नाला; चार क्षेत्रों में जलभराव

श्मशान में सजी चिता:आईसीयू में जिंदा मिला मरीज!

MP के इस गांव पहुंचे पंचायत के सितारे:प्रधानजी की कुर्सी छिनने से बदलेगी फुलेरा की सियासत

धर्म और आस्था के रंग में रंगा प्रदेश:इस धर्मनगरी में एक लाख श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी; दान-पुण्य और दीपदान का सिलसिला

13 वर्षीय छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:कार्डियक अरेस्ट की आशंका; रात में सोया, सुबह नहीं उठा

वीडियो देखिये, इस शहर के खड़े हनुमान की ख्याति विदेशों तक पहुंची:दानपेटी से निकले डॉलर, यूरो सहित कई देशों के नोट; सोशल मीडिया पर चमत्कार की चर्चा

बारिश और बादलों का दौर थमते ही फिर सर्दी का आलम:अगले चार दिन में यह हो सकता है मौसम का हाल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!