खबर
Top News

चैट पर छात्रा से बोला टीचर- आप सुला देना हमको...: पुलिस ने उड़ा दी नींद, शिकायत पर दर्ज हुआ पॉक्सो का केस

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

24 नवंबर 2026, 2:33 pm
शेयर करें:
चैट पर छात्रा से बोला टीचर- आप सुला देना हमको...

खुलासा फर्स्ट, गुना
जिस शिक्षक पर छात्राओं का भविष्य संवारने की जिम्मेदारी थी, उसी पर परीक्षा के नंबरों का डर दिखाकर एक छात्रा पर अनुचित दबाव बनाने का गंभीर आरोप लगा है। कैंट क्षेत्र के सरकारी स्कूल में पदस्थ शिक्षक नरेंद्र कुशवाह के खिलाफ 12वीं की छात्रा ने शिकायत की है।

आरोप है कि शिक्षक लगातार व्हाट्सएप पर आपत्तिजनक संदेश भेजकर छात्रा को अकेले मिलने और बाहर घूमने के लिए कहता था।

विरोध करने पर परीक्षा में कम नंबर देने और पढ़ाई में नुकसान पहुंचाने की धमकी देता था।

शिकायत के बाद पुलिस ने शिक्षक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर उसे हिरासत में लिया है।

परीक्षा के नंबरों को बनाया दबाव का जरिया
छात्रा के मुताबिक, शिक्षक उसे बार-बार यह अहसास दिलाता था कि स्कूल में परीक्षा के नंबर देना उसके हाथ में है। इसलिए उसे शिक्षक की बात माननी होगी।

आरोप है कि शिक्षक स्कूल परिसर में पर्दा लगाकर बनाई गई जगह पर अकेले बैठकर बातचीत करने का दबाव भी बनाता था।

मां को दिखाई चैट, अधिकारियों तक पहुंची शिकायत
लगातार संदेशों और धमकियों से परेशान छात्रा ने आखिरकार अपनी मां को पूरी बात बताई।

इसके बाद जिला शिक्षा अधिकारी, स्कूल प्रिंसिपल और पुलिस अधीक्षक से शिकायत की गई।

छात्रा ने अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता जताते हुए आरोप लगाया कि शिक्षक अन्य छात्राओं से भी इस तरह की बातें करता है।

परीक्षा में कम नंबर मिलने और बदनामी के डर से वे शिकायत नहीं कर पा रही हैं।

बाल दिवस के बाद से भेज रहा था मैसेज
स्कूल के प्रिंसिपल संजय कुमार जैन के मुताबिक, छात्रा अपनी मां के साथ शिकायत लेकर पहुंची थी। उसने शिक्षक के साथ हुई व्हाट्सएप चैट की कॉपी भी सौंपी है। शिकायत जांच के लिए जिला शिक्षा अधिकारी को भेजी गई है।

पहले भी लग चुके हैं गंभीर आरोप
स्कूल के अन्य शिक्षकों के अनुसार, नरेंद्र कुशवाह पर पहले भी एक छात्रा के साथ अनुचित व्यवहार करने के आरोप लग चुके हैं।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद भी शिक्षक के खिलाफ प्रिंसिपल से शिकायत कर चुकी है।

हालांकि, पुराने आरोपों पर क्या विभागीय कार्रवाई हुई थी, इसकी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है।

शिक्षा विभाग की निगरानी पर भी सवाल
यदि शिक्षक के खिलाफ पहले भी शिकायतें हुई थीं तो उन पर क्या कार्रवाई की गई? क्या स्कूल प्रबंधन ने छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कोई कदम उठाया था? इन बिंदुओं की भी विभागीय जांच जरूरी है।

शिक्षक का अधिकार बच्चों का भविष्य संवारना है, डराना नहीं
परीक्षा के अंक किसी शिक्षक की निजी कृपा नहीं, बल्कि विद्यार्थी की मेहनत और योग्यता का परिणाम हैं। यदि कोई शिक्षक अपने पद और अधिकार का इस्तेमाल छात्राओं पर अनुचित दबाव बनाने के लिए करता है तो यह शिक्षा व्यवस्था की गरिमा और विद्यार्थियों के विश्वास पर गंभीर आघात है।

इस मामले में पुलिस और शिक्षा विभाग की जांच से आरोपों की वास्तविकता और जिम्मेदारी स्पष्ट होगी।

संबंधित समाचार

चलती इलेक्ट्रिक स्कूटी बनी आग का गोला...
Top News

चलती इलेक्ट्रिक स्कूटी बनी आग का गोला...:आखिर कितनी सुरक्षित हैं ई-गाड़ियां? सुरक्षा मानकों पर उठे सवाल

3 minutes ago
आरक्षक बनने की दौड़ में पीएचडी धारक और इंजीनियर भी
Top News

आरक्षक बनने की दौड़ में पीएचडी धारक और इंजीनियर भी:एक पद के लिए औसतन 100 अभ्यर्थियों के बीच होगा मुकाबला

12 minutes ago
बुलडोजर ने मकान तोड़े व्यवस्था के गुनहगारों तक कब पहुंचेगा कानून
Top News

बुलडोजर ने मकान तोड़े व्यवस्था के गुनहगारों तक कब पहुंचेगा कानून:कृष्णबाग में 42 आशियाने मलबे में तब्दील

12 minutes ago
खेत में भूसे के नीचे मिले करोड़ों रुपए
Top News

खेत में भूसे के नीचे मिले करोड़ों रुपए:आरोपी की निशानदेही पर क्राइम ब्रांच ने मारी रेड; नोटों से भरी थी तीन बोरियां

22 minutes ago
मलबे में दबे सपने
Top News

मलबे में दबे सपने:ईंट-पत्थर के साथ ढह गया व्यवस्था पर से भरोसा; ठंड में खुले आसमान के नीचे 42 परिवार, क्या यही है न्याय?

23 minutes ago
ट्रैफिक सुधार में जनता बनी पुलिस की ताकत
Top News

ट्रैफिक सुधार में जनता बनी पुलिस की ताकत:एक दिन में इतनी शिकायतें; ट्रैफिक साथी ऐप से जुड़े इतने नए यूजर्स, नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई

33 minutes ago
19 वर्षीय छात्रा की मौत
Top News

19 वर्षीय छात्रा की मौत:सेब खाने के बाद बिगड़ी थी तबीयत; इलाज के दौरान तोड़ा दम

40 minutes ago
वीडियो देखिये, धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर भड़के बाबा रामदेव
Top News

वीडियो देखिये, धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर भड़के बाबा रामदेव:बोले- सनातन के नाम पर ढोंग नहीं कर सकते

41 minutes ago
राहुल गांधी का चौंकाने वाला खुलासा
Top News

राहुल गांधी का चौंकाने वाला खुलासा:जानबूझकर हटाई गई थी पिता की सुरक्षा; सुरक्षा को लेकर पहले ही जता दी थी अनहोनी की आशंका

about 1 hour ago
वीडियो देखिये, इस राज्य की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम
Top News

वीडियो देखिये, इस राज्य की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम:इन नेताओं ने किया गठबंधन का ऐलान, सीटों का बंटवारा बाद में

about 1 hour ago
डीएपी के नाम पर राखड़...कहां सो रहा कृषि विभाग?
Top News

डीएपी के नाम पर राखड़...कहां सो रहा कृषि विभाग?:किसानों से दोहरा धोखा!

about 1 hour ago
कच्चे तेल की कीमतों में बड़ी गिरावट
Top News

कच्चे तेल की कीमतों में बड़ी गिरावट:3 महीने के निचले स्तर पर पहुंचे दाम; भारत को हो सकते हैं ये फायदे

about 1 hour ago
चले पत्थर और लाठियां!
Top News

चले पत्थर और लाठियां!:दो महिलाओं समेत आठ घायल

about 1 hour ago
इंजीनियर के पैर पकड़कर यह बोले पार्षद
Top News

इंजीनियर के पैर पकड़कर यह बोले पार्षद:सिंहस्थ के निर्माण कार्य के लिए बंद किया नाला; चार क्षेत्रों में जलभराव

about 2 hours ago
श्मशान में सजी चिता
Top News

श्मशान में सजी चिता:आईसीयू में जिंदा मिला मरीज!

about 2 hours ago
MP के इस गांव पहुंचे पंचायत के सितारे
Top News

MP के इस गांव पहुंचे पंचायत के सितारे:प्रधानजी की कुर्सी छिनने से बदलेगी फुलेरा की सियासत

about 2 hours ago
धर्म और आस्था के रंग में रंगा प्रदेश
Top News

धर्म और आस्था के रंग में रंगा प्रदेश:इस धर्मनगरी में एक लाख श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी; दान-पुण्य और दीपदान का सिलसिला

about 2 hours ago
13 वर्षीय छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Top News

13 वर्षीय छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:कार्डियक अरेस्ट की आशंका; रात में सोया, सुबह नहीं उठा

about 2 hours ago
वीडियो देखिये, इस शहर के खड़े हनुमान की ख्याति विदेशों तक पहुंची
Top News

वीडियो देखिये, इस शहर के खड़े हनुमान की ख्याति विदेशों तक पहुंची:दानपेटी से निकले डॉलर, यूरो सहित कई देशों के नोट; सोशल मीडिया पर चमत्कार की चर्चा

about 2 hours ago
बारिश और बादलों का दौर थमते ही फिर सर्दी का आलम
Top News

बारिश और बादलों का दौर थमते ही फिर सर्दी का आलम:अगले चार दिन में यह हो सकता है मौसम का हाल

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!