वीडियो देखिये, धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर भड़के बाबा रामदेव: बोले- सनातन के नाम पर ढोंग नहीं कर सकते
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, जमशेदपुर।
भगवान राम और श्रीकृष्ण की तुलना को लेकर बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के बयान पर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब योग गुरु बाबा रामदेव ने इस मामले में तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने देवी-देवताओं की तुलना करने और सनातन धर्म के नाम पर इस तरह की बयानबाजी करने पर कड़ी नाराजगी जताई। रामदेव ने कहा कि सनातन धर्म के नाम पर ढोंग नहीं किया जा सकता।
जमशेदपुर में बाबा रामदेव ने कहा कि कुछ लोग न वेद पढ़े हैं, न दर्शन और न ही लोकतंत्र व संविधान को जानते हैं। सिर्फ बयानबाजी करते हैं और कहते हैं कि हम सनातनी हैं, हिंदू धर्म को बचाएंगे। रामदेव ने तीखे लहजे में कहा- 'अरे तुम खुद ही को बचा लो। पाखंडी कहीं के।'
माफी मांगने के बाद फिर वही बात कहने पर नाराजगी
बाबा रामदेव ने कहा कि देवी-देवताओं की तुलना करना उचित नहीं है। कोई कहता है कि राम महान हैं और कृष्ण टेढ़े-मेढ़े हैं, फिर माफी मांग लेता है। इसके बाद बांकेबिहारी के दर्शन करने जाता है और फिर कृष्ण को टेढ़ा बताता है। रामदेव ने कहा कि सनातन के नाम पर इस तरह का ढोंग नहीं किया जा सकता।
शिवपुरी के करैरा से शुरू हुआ था विवाद
दरअसल, मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के करैरा में श्रीराम कथा के दौरान पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने भगवान राम और श्रीकृष्ण की तुलना करते हुए कृष्ण के खड़े होने की मुद्रा को लेकर टिप्पणी की थी। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण के खड़े होने के अंदाज को टेढ़ा बताया था।
उनके बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विवाद शुरू हो गया। कई लोगों ने इस टिप्पणी पर आपत्ति जताते हुए धार्मिक भावनाएं आहत होने की बात कही। बयान को लेकर राजनीतिक प्रतिक्रियाएं भी सामने आई थीं।
हाथ जोड़कर माफी मांग चुके हैं धीरेंद्र शास्त्री
विवाद बढ़ने के बाद धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने वीडियो जारी कर हाथ जोड़कर माफी मांगी थी। उन्होंने सफाई देते हुए कहा था कि उनकी बात का गलत अर्थ निकाला गया। उन्होंने यह टिप्पणी विनोद और भक्ति भाव में की थी। उनका उद्देश्य किसी भी श्रद्धालु की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं था।
अब बाबा रामदेव की तीखी प्रतिक्रिया के बाद यह विवाद एक बार फिर चर्चा में आ गया है। रामदेव की टिप्पणी पर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की प्रतिक्रिया सामने आना बाकी है।
संबंधित समाचार

चलती इलेक्ट्रिक स्कूटी बनी आग का गोला...:आखिर कितनी सुरक्षित हैं ई-गाड़ियां? सुरक्षा मानकों पर उठे सवाल

आरक्षक बनने की दौड़ में पीएचडी धारक और इंजीनियर भी:एक पद के लिए औसतन 100 अभ्यर्थियों के बीच होगा मुकाबला

बुलडोजर ने मकान तोड़े व्यवस्था के गुनहगारों तक कब पहुंचेगा कानून:कृष्णबाग में 42 आशियाने मलबे में तब्दील

खेत में भूसे के नीचे मिले करोड़ों रुपए:आरोपी की निशानदेही पर क्राइम ब्रांच ने मारी रेड; नोटों से भरी थी तीन बोरियां

मलबे में दबे सपने:ईंट-पत्थर के साथ ढह गया व्यवस्था पर से भरोसा; ठंड में खुले आसमान के नीचे 42 परिवार, क्या यही है न्याय?

ट्रैफिक सुधार में जनता बनी पुलिस की ताकत:एक दिन में इतनी शिकायतें; ट्रैफिक साथी ऐप से जुड़े इतने नए यूजर्स, नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई

19 वर्षीय छात्रा की मौत:सेब खाने के बाद बिगड़ी थी तबीयत; इलाज के दौरान तोड़ा दम

चैट पर छात्रा से बोला टीचर- आप सुला देना हमको...:पुलिस ने उड़ा दी नींद, शिकायत पर दर्ज हुआ पॉक्सो का केस

राहुल गांधी का चौंकाने वाला खुलासा:जानबूझकर हटाई गई थी पिता की सुरक्षा; सुरक्षा को लेकर पहले ही जता दी थी अनहोनी की आशंका

वीडियो देखिये, इस राज्य की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम:इन नेताओं ने किया गठबंधन का ऐलान, सीटों का बंटवारा बाद में

डीएपी के नाम पर राखड़...कहां सो रहा कृषि विभाग?:किसानों से दोहरा धोखा!

कच्चे तेल की कीमतों में बड़ी गिरावट:3 महीने के निचले स्तर पर पहुंचे दाम; भारत को हो सकते हैं ये फायदे

चले पत्थर और लाठियां!:दो महिलाओं समेत आठ घायल

इंजीनियर के पैर पकड़कर यह बोले पार्षद:सिंहस्थ के निर्माण कार्य के लिए बंद किया नाला; चार क्षेत्रों में जलभराव

श्मशान में सजी चिता:आईसीयू में जिंदा मिला मरीज!

MP के इस गांव पहुंचे पंचायत के सितारे:प्रधानजी की कुर्सी छिनने से बदलेगी फुलेरा की सियासत

धर्म और आस्था के रंग में रंगा प्रदेश:इस धर्मनगरी में एक लाख श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी; दान-पुण्य और दीपदान का सिलसिला

13 वर्षीय छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:कार्डियक अरेस्ट की आशंका; रात में सोया, सुबह नहीं उठा

वीडियो देखिये, इस शहर के खड़े हनुमान की ख्याति विदेशों तक पहुंची:दानपेटी से निकले डॉलर, यूरो सहित कई देशों के नोट; सोशल मीडिया पर चमत्कार की चर्चा

बारिश और बादलों का दौर थमते ही फिर सर्दी का आलम:अगले चार दिन में यह हो सकता है मौसम का हाल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!