बंगाल की नई सरकार इस दिन लेगी शपथ: क्यों खास है यह दिन; कौन होगा मुख्यमंत्री इस पर अभी सस्पेंस
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, कोलकाता।
पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के नतीजों के बाद देश की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। पश्चिम बंगाल में पहली बार भाजपा सरकार बनाने जा रही है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य के अनुसार नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को होगा।
यह दिन खास इसलिए भी है क्योंकि इसी तारीख को महान कवि रवींद्र नाथ टैगोर की 165वीं जयंती मनाई जाएगी। बंगाली पंचांग के अनुसार यह 25 वैशाख को पड़ती है। फिलहाल मुख्यमंत्री के नाम और समारोह में शामिल होने वाले मेहमानों पर सस्पेंस बना हुआ है। दो सीटों पर जीतने वाले सुवेंद्र अधिकारी प्रबल दावेदार हैं।
दूसरी ओर ममता बनर्जी आज 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगी। एक दिन पहले ममता ने भवानीपुर सीट से हारने के बाद वोट लूटने का आरोप लगाया था।
ममता ने कहा था कि निर्वाचन आयोग और भाजपा गड़बड़ी कर रहे हैं। 100 से ज्यादा सीटें लूटी गईं हैं। मेरे एजेंटों को बूथ में घुसने नहीं दिया, मुझे रोका गया व पीटा गया।
तमिलनाडु: स्टालिन ने दिया इस्तीफा, DMK विपक्ष में बैठेगी
तमिलनाडु में मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को भेजा। 59 सीटें जीतने के बाद उन्होंने कहा कि द्रविड़ मुनेत्र कड़गम अब एक मजबूत विपक्ष की भूमिका निभाएगी।
राहुल गांधी की प्रतिक्रिया: छोटी राजनीति से बचें
राहुल गांधी ने विपक्षी दलों को नसीहत देते हुए कहा कि तृणमूल कांग्रेस की हार पर खुश होना उचित नहीं है। यह समय पूरे देश के हित में सोचने का है।
राज्यों में स्थिति एक नजर में
पश्चिम बंगाल: सुवेंदु अधिकारी ने भवानीपुर सीट से ममता बनर्जी को हराया
तमिलनाडु: विजय की पार्टी ने 107 सीटें जीतीं
असम: हिमंता बिस्वा सरमा के नेतृत्व में भाजपा की तीसरी बार सरकार
केरल: वी.डी. सतीशन के साथ कांग्रेस का जश्न
पुडुचेरी: गठबंधन की राजनीति अहम
बदलता राजनीतिक परिदृश्य
इन नतीजों के बाद देश की करीब 78% आबादी और 72% भूभाग पर भाजपा+ का प्रभाव बताया जा रहा है। पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु जैसे राज्यों में बदलाव से विपक्ष को बड़ा झटका लगा है। जहां विपक्ष के सामने अपनी प्रासंगिकता बनाए रखने की चुनौती है, वहीं भाजपा के लिए नई सरकारों में स्थिरता और वादों को पूरा करना बड़ी परीक्षा होगी।
संबंधित समाचार

भारत-वेस्टइंडीज T20 महामुकाबला:होलकर स्टेडियम में क्रिकेट का जुनून; तिरंगे के रंग में रंगे फैंस, वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

देखिये वीडियो, इंडिगो की फ्लाइट में अचानक लगी आग:करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग; यात्रियों में मचा हड़कंप

जल संकट से निपटने की तैयारी:6 हजार सरकारी बोरिंग की होगी जांच; 500 से ज्यादा पर कब्जे की आशंका

रिहाई के बाद फिर आंदोलन की तैयारी:अभिजीत दीपके बोले- पाबंदियां हमें विरोध करने से नहीं रोक पाएंगी

आदिवासी परिवारों पर कार्रवाई का आरोप:फसलें नष्ट करने और मकान तोड़ने से बढ़ी चिंता; केंद्रीय मंत्री के निर्देशों की अनदेखी का दावा

मिलावटखोरों पर शिकंजा:मावा और घी की सघन जांच हुई शुरू

मां शैलपुत्री का संदेश:शारदीय नवरात्रि प्रथम दिवस भीड़ के पीछे नहीं; अपने लक्ष्य की ओर चलो

थाने में मारपीट के आरोपों के बीच भाजपा कार्यकर्ता की तबीयत बिगड़ी:सीने में दर्द के बाद ICU में किए गए भर्ती; हार्ट अटैक की आशंका

मजदूर का शव कमरे में पंखे से लटका मिला:10 महीने पहले बना था पिता; पड़ोसी ने खिड़की से देखा तो पता चला

राजधानी जा रहे युवा कांग्रेस नेताओं को रेलवे स्टेशन पर पकड़ा:थाने ले गई पुलिस; लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन का लगाया आरोप

25 लाख लेने के बाद भी बुजुर्ग से 10 हजार वसूले:पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का करीबी बताकर रौब झाड़ने वाला फरार

भारत-वेस्टइंडीज टी-20 महामुकाबला:क्रिकेट प्रेमियों में भारी उत्साह; 1500 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा, एंट्री गेट पर लगी लंबी लाइन

बदमाशों को नहीं कानून का खौफ!:सोशल मीडिया पर वायरल दो वीडियो; कार्रवाई नहीं होने पर उठ रहे सवाल

मैच से पहले नगर निगम को मिले 15 लाख रुपए:टिकट बिक्री के हिसाब से बाद में जमा होगी बाकी राशि

इस जिले को मेट्रोपॉलिटन एरिया से जोड़ने की तैयारी:540 करोड़ से सड़क का होगा उन्नयन; सीएम ने बच्चों को गिफ्ट किया सांदीपनि स्कूल

यातायात व्यवस्था होगी बेहतर:इस पुल का चौड़ीकरण 4-5 दिन में होगा शुरू; इतने करोड़ होंगे खर्च

मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में आया 3,729 करोड़ का निवेश:सीएम डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में टूरिज्म इको सिस्टम को मिलेगा बूस्ट

देखिए वीडियो, ‘अब असली लड़ाई शुरू होगी’:सीजेपी का मोदी-शाह पर तीखा हमला; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर आंदोलन तेज करने का ऐलान

जमीन बेची महिला ने रकम पर हिस्ट्रीशीटर पिता-पुत्र का कब्जा:सालभर से भटक रही पीड़िता ने की डीआईजी को शिकायत; एसडीओपी और टीआई को जांच के दिए निर्देश

जानलेवा हमले के आरोपी गिरफ्तार:भागते समय बाइक से गिरे, तीनों के पैर टूटे
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!