खबर
Top News

प्रशासन की लापरवाही ने 50 हजार लोगों को संकट में झोंका: तीन इमली बस अग्निकांड

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

12 मई 2026, 1:33 pm
शेयर करें:
प्रशासन की लापरवाही ने 50 हजार लोगों को संकट में झोंका

3 बसों में भीषण आग के बाद एमआईसी सदस्य का अल्टीमेटम 12 दिन में बसें हटाओ वरना होगा उग्र चक्काजाम

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के तीन इमली क्षेत्र में सोमवार को हुआ भीषण बस अग्निकांड प्रशासन के उस नकारा तंत्र का सीधा परिणाम है, जिसने एक सघन रहवासी इलाके को अवैध बस डिपो में तब्दील होने दिया।

पवनपुरी की अवैध पार्किंग में वेल्डिंग की चिंगारी से भड़की इस आग ने न केवल तीन बसों और दो बाइकों को खाक कर दिया, बल्कि आसपास रह रहे 50 हजार लोगों की जान जोखिम में डाल दी।

इस गंभीर लापरवाही से भड़के नगर निगम एमआईसी सदस्य मनीष शर्मा ने अब प्रशासन को सीधे निशाने पर लेते हुए 12 दिनों का अल्टीमेटम दिया है कि यदि यहां से इन बसों को नहीं हटाया गया, तो शहर उग्र आंदोलन का गवाह बनेगा।

घटना उस वक्त हुई जब रिहायशी इलाके के बीच खड़ी बसों में नियमों को ताक पर रखकर वेल्डिंग का काम किया जा रहा था। चिंगारी उड़कर दूसरी बस में जा गिरी और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया।

खौफनाक मंजर तब दिखा जब वेल्डिंग के लिए रखे गैस सिलेंडरों में भीषण गर्मी के कारण एक के बाद एक कई धमाके हुए, जिससे पूरी बस्ती में दहशत फैल गई।

गनीमत रही कि उस समय मौके पर मौजूद करीब 20 अन्य बसों को आनन-फानन में वहां से हटा लिया गया, वरना मौतों का आंकड़ा भयावह हो सकता था।

दमकल विभाग ने करीब 65 हजार लीटर पानी डालकर 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

प्रशासन की सुस्ती का आलम यह था कि हादसे के वक्त जब लोग जान बचाने के लिए घरों से बाहर भाग रहे थे, तब स्थानीय पार्षद और एमआईसी सदस्य मनीष शर्मा ने मोर्चा संभाला।

वे बस्ती में पानी सप्लाई करने आए टैंकरों को तुरंत मौके पर ले आए और दमकल के पहुंचने से पहले ही बचाव कार्य शुरू कर दिया।

इस घटना से आक्रोशित शर्मा करीब तीन घंटे तक रहवासियों के साथ सड़क पर धरने पर बैठे रहे और पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को जमकर लताड़ा कि आखिर क्यों बार-बार की शिकायतों के बाद भी इन अवैध पार्किंग और खतरनाक वर्कशॉप को खुली छूट दी गई है।

धरना स्थल पर पहुंचे डीसीपी रावत और तहसीलदार के सामने मनीष शर्मा ने स्पष्ट कर दिया कि यह जनता की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ है।

इसके बाद प्रशासन ने 12 दिनों के भीतर इलाके के सभी खाली प्लॉटों और सड़कों से इन बसों को हटाने का लिखित आश्वासन दिया, जिसके बाद ही धरना समाप्त हुआ।

मनीष शर्मा ने चेतावनी दी है कि प्रशासन की यह कागजी खानापूर्ति अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि 12 दिन बाद भी तीन इमली, राजीव गांधी चौराहा, अन्नपूर्णा रोड और भमोरी जैसे इलाकों से बसें नहीं हटाई गईं, तो जनता के साथ मिलकर चक्काजाम किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी इस सोए हुए प्रशासन की होगी।

यह अग्निकांड एक स्पष्ट चेतावनी है कि प्रशासन ने अब भी अपनी आंखें नहीं खोलीं, तो इंदौर किसी बड़े हादसे का साक्षी बन सकता है।

संबंधित समाचार

धार्मिक आयोजनों में महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस अलर्ट
Top News

धार्मिक आयोजनों में महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस अलर्ट:कमिश्नर ने 15 शक्ति मोबाइल टीमों को किया रवाना; हेल्पलाइन नंबर किए जारी

less than a minute ago
मारपीट के दो मामले
Top News

मारपीट के दो मामले:पति की प्रेमिका पर पत्थर से हमला करने का आरोप; जमीन विवाद में किसान को पीटा

15 minutes ago
विशेष जूपिटर अस्पताल की क्रूरता ‘पेशेंट’ नहीं ‘मनी फर्स्ट’
Top News

विशेष जूपिटर अस्पताल की क्रूरता ‘पेशेंट’ नहीं ‘मनी फर्स्ट’:मरीज की जान से खिलवाड़; बिना जांच पैर काटने का फरमान और संदिग्ध मौत

18 minutes ago
माता की भक्ति के साथ महाप्रसादी का वितरण शुरू
Top News

माता की भक्ति के साथ महाप्रसादी का वितरण शुरू

28 minutes ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:स्कॉर्पियो की टक्कर से मैनेजर और कर्मचारी की मौत

about 1 hour ago
भीड़ में दिखा बदमाश तो एप से तुरंत खुलेगी कुंडली
Top News

भीड़ में दिखा बदमाश तो एप से तुरंत खुलेगी कुंडली:हवाबाजी करने वाले अपराधियों पर रहेगी तकनीकी नजर

about 1 hour ago
अभिनेता,नेताओं से यारी टोपीबाज पटवा का खेल भारी
Top News

अभिनेता,नेताओं से यारी टोपीबाज पटवा का खेल भारी:सट्टेबाजी के बाद अब मनी लांड्रिंग; हवाला और ब्लैक मनी को व्हाइट करने का गौरखधंधा

about 1 hour ago
सड़क चौड़ीकरण के विरोध में बाजार बंद
Top News

सड़क चौड़ीकरण के विरोध में बाजार बंद:व्यापारियों ने किया प्रदर्शन; कहा- रोजाना करोड़ों का कारोबार हो रहा प्रभावित

about 1 hour ago
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने काजीरंगा से आए आठ भैंसों को बाड़े में छोड़ा
Top News

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने काजीरंगा से आए आठ भैंसों को बाड़े में छोड़ा:कान्हा टाइगर रिजर्व में सौ साल बाद लौटे जंगली भैंसे

about 2 hours ago
नशे में धुत कार चालक ने 3-4 लोगों को मारी टक्कर
Top News

नशे में धुत कार चालक ने 3-4 लोगों को मारी टक्कर:लोगों ने पीछा कर आरोपी को पकड़ा; कार में मिली शराब की बोतल

about 2 hours ago
एरोड्रम कांड में अब फुटेज और बयानों की परीक्षा
Top News

एरोड्रम कांड में अब फुटेज और बयानों की परीक्षा:पुलिसकर्मियों के सस्पेंशन से चार पर कार्रवाई तक कैसे बदली कहानी

about 2 hours ago
आज फिर खुलेगी गैंगस्टर सतीश भाऊ और गुर्गों की जालसाजी की कुंडली
Top News

आज फिर खुलेगी गैंगस्टर सतीश भाऊ और गुर्गों की जालसाजी की कुंडली:दस्तावेजी साक्ष्यों के साथ दोपहर को होंगे जालसाजी के शिकार राहुल यादव के बयान

about 2 hours ago
बाहर टिकट ब्लैक तो स्टेडियम में हुई मारपीट वीडियो वायरल
Top News

बाहर टिकट ब्लैक तो स्टेडियम में हुई मारपीट वीडियो वायरल:लसूड़िया पुलिस ने दो नाबालिगों को पकड़ा, चार टिकट जब्त

about 2 hours ago
देखिये वीडियो, ऑनलाइन सट्टेबाजी-कैसीनो नेटवर्क का खुलासा
Top News

देखिये वीडियो, ऑनलाइन सट्टेबाजी-कैसीनो नेटवर्क का खुलासा:एक आरोपी गिरफ्तार; दो की तलाश जारी, लाखों रुपए के प्रीमियम मोबाइल जब्त

about 2 hours ago
भक्ति के रंग गरबे की उमंग
Top News

भक्ति के रंग गरबे की उमंग:आकर्षक विद्युत सज्जा और हाईटेक सेल्फी पॉइंट बने आकर्षण

about 2 hours ago
कॉलेज के बाहर भूख हड़ताल पर बैठे छात्र
Top News

कॉलेज के बाहर भूख हड़ताल पर बैठे छात्र:इन मांगों को लेकर डटे; बोले- न्याय नहीं मिला तो प्राण त्याग देंगे

about 3 hours ago
जंतर-मंतर पर अब नहीं दे पाएंगे धरना
Top News

जंतर-मंतर पर अब नहीं दे पाएंगे धरना:राजधानी में प्रदर्शन के ठिकाने बदले; तय की गईं ये 3 जगह

about 3 hours ago
खाता वन विभाग का मुनाफा ससुर-दामाद का
Top News

खाता वन विभाग का मुनाफा ससुर-दामाद का:अवैध लकड़ी की जांच के नाम पर खुली ‘लेनदेन’ की दुकान

about 3 hours ago
नवरात्रि-दशहरा में भक्ति स्थलों पर रहेगा शक्ति मोबाइल का पहरा
Top News

नवरात्रि-दशहरा में भक्ति स्थलों पर रहेगा शक्ति मोबाइल का पहरा:बाजारों में भी होगी पेट्रोलिंग; आज पुलिस कमिश्नर करेंगे रवाना

about 3 hours ago
फीनिक्स अस्पताल
Top News

फीनिक्स अस्पताल:मौत, पैसे लौटाकर राजीनामा

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!