खबर
Top News

लॉरेंस गैंग से जुड़े गैंगस्टर और गुंडे बदमाशों के नामों का होगा खुलासा: जेल से चल रहा था फिरौती का खेल; बिल्डरों से रंगदारी की साजिश, गुर्गों को मिला था गैंग खड़ा करने का फरमान

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

26 अप्रैल 2026, 8:18 pm
शेयर करें:
लॉरेंस गैंग से जुड़े गैंगस्टर और गुंडे बदमाशों के नामों का होगा खुलासा

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नेटवर्क को लेकर चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। इंदौर क्राइम ब्रांच की एसआईटी जांच में सामने आया है कि गुजरात की साबरमती जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई और उसके गैंग के सदस्यों के सीधे संपर्क में रहकर प्रदेश में संगठित अपराध का जाल बिछाने की साजिश रची जा रही थी।

गैंग के सदस्य राजपाल चंद्रावत उर्फ रत्नाखेड़ी को जेल से ही निर्देश दिए गए थे कि वह इंदौर व आसपास के इलाकों में स्थानीय बदमाशों को जोड़कर एक मजबूत गैंग तैयार करे और बड़े बिल्डरों व नामी कारोबारियों से रंगदारी वसूले, ताकि प्रदेश में भी लॉरेंस का नाम और दबदबा बढ़ाया जा सके।

क्राइम ब्रांच के मुताबिक खरगोन जेल से रिमांड पर लाए गए राजपाल से पूछताछ में कई सनसनीखेज तथ्य सामने आए हैं। जांच में खुलासा हुआ कि गैंग का फोकस इंदौर, भोपाल, ग्वालियर और जबलपुर जैसे बड़े शहरों पर था, जहां के बिल्डरों, प्रॉपर्टी डीलरों और हाईप्रोफाइल कारोबारियों की सूची तैयार की गई थी।

इसके आधार पर टारगेट तय कर करोड़ों रुपए की रंगदारी वसूलने की योजना बनाई जा रही थी।

फायरिंग से मचाई दहशत, 10 करोड़ की मांग

जांच में यह भी सामने आया कि गैंग के सक्रिय सदस्य हैरी बॉक्सर के इशारे पर इंदौर के बायो-कॉटन कारोबारी दिलीपसिंह राठौर के घर पर फायरिंग करवाई गई थी। इस वारदात के जरिये करीब 10 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी गई थी। पुलिस को शंका है कि यह सिर्फ शुरुआत थी और इसी पैटर्न पर अन्य कारोबारियों को भी निशाना बनाया जाता।

रिश्तेदारों के जरिये गैंग से जुड़ा, विदेश जैसे प्लेटफॉर्म से संपर्क... राजपाल ने खुलासा किया कि वह अपने रिश्तेदार लोकेंद्र के जरिये गैंग के संपर्क में आया था। कुछ साल पहले उत्तर प्रदेश में उसकी मुलाकात गैंग से जुड़े लोगों से करवाई गई, जिसके बाद पंजाब में हैरी बॉक्सर से सीधी मुलाकात हुई। कॉल ट्रेसिंग से बचने के लिए गैंग के सदस्य फेसटाइम जैसे प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करते थे।

इंटरस्टेट कनेक्शन और पुराने केस भी जुड़े
जांच में यह भी सामने आया कि राजपाल का नेटवर्क सिर्फ मध्य प्रदेश तक सीमित नहीं था। महाराष्ट्र के नांदेड़ में हुई एक घटना में हथियार सप्लाई के आरोप में उसका नाम सामने आ चुका है, जिसमें राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) भी उससे पूछताछ कर चुकी है। वहीं राजपाल और उसका साथी योगेश भाटी पहले से ही एजेंसियों के रडार पर थे। दोनों से पंजाब के मोहाली स्थित इंटेलिजेंस ऑफिस पर रॉकेट हमले के मामले में भी पूछताछ हो चुकी है। सूत्रों के मुताबिक दोनों न सिर्फ रेकी, बल्कि हथियारों की सप्लाई में भी सक्रिय भूमिका निभा रहे थे।

पूरी साजिश का खुलासा अभी बाकी
डीसीपी (क्राइम) राजेश त्रिपाठी के अनुसार राजपाल अभी पूरी तरह सहयोग नहीं कर रहा और कई अहम जानकारियां छिपा रहा है। इसके बावजूद तकनीकी साक्ष्य, कॉल डिटेल और अन्य इनपुट के आधार पर जांच तेजी से आगे बढ़ाई जा रही है। पुलिस जल्द ही योगेश भाटी को भी रिमांड पर लेने की तैयारी में है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह मामला सिर्फ एक-दो घटनाओं तक सीमित नहीं, बल्कि अंतरराज्यीय संगठित अपराध नेटवर्क से जुड़ा हुआ है। आने वाले दिनों में और बड़े खुलासे और गिरफ्तारियां संभव हैं।

फिलहाल क्राइम ब्रांच इस पूरे नेटवर्क को जड़ से खत्म करने के लिए आक्रामक कार्रवाई में जुटी है, लेकिन इस खुलासे ने यह जरूर साबित कर दिया है कि जेल में बंद गैंगस्टर भी बाहर अपराध की पटकथा लिख रहे हैं।

जेल से निर्देश, मैदान में गुर्गे- ऐसे बन रहा था नेटवर्क... पूछताछ में सामने आया कि राजपाल सीधे तौर पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के संपर्क में था और साबरमती जेल से उसे लगातार निर्देश मिल रहे थे। उसे कहा गया था कि इंदौर में छोटे-मोटे अपराधियों को जोड़कर गैंग का विस्तार करे और पहले रेकी, फिर धमकी और जरूरत पड़ने पर फायरिंग कर डर का माहौल बनाकर वसूली शुरू करे। पुलिस को शक है कि इसी कॉर्पोरेट स्टाइल मॉडल पर प्रदेश में संगठित रंगदारी नेटवर्क खड़ा किया जा रहा था।

बड़े नाम भी थे निशाने पर
एसआईटी जांच में इंदौर के कई बड़े बिल्डरों और कारोबारियों के नाम सामने आए हैं, जिनकी गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी। हालांकि पुलिस ने आधिकारिक तौर पर सभी नाम सार्वजनिक नहीं किए हैं, लेकिन यह साफ है कि गैंग शहर में बड़े स्तर पर रंगदारी नेटवर्क स्थापित करने की तैयारी में था।

संबंधित समाचार

फ्लाइट में हाईजैक अलर्ट
Top News

फ्लाइट में हाईजैक अलर्ट:इस शहर में इमरजेंसी लैंडिंग; विमान में सवार इतने यात्री सुरक्षित

8 minutes ago
ट्रेन की तरह मोबाइल एप से बुक होंगे बस टिकट
Top News

ट्रेन की तरह मोबाइल एप से बुक होंगे बस टिकट:जल्द लॉन्चिंग की तैयारी; टिकट नहीं देने वाले कंडक्टर पर होगी कार्रवाई

23 minutes ago
बड़ा प्रशासनिक फेरबदल
Top News

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:इतने जिलों के कलेक्टर बदले; ये बने मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव

31 minutes ago
देखिए वीडियो, हेड कॉन्स्टेबल के पास मिली करोड़ों की संपत्ति
Top News

देखिए वीडियो, हेड कॉन्स्टेबल के पास मिली करोड़ों की संपत्ति:आय से कई गुना अधिक होने का दावा; दो शहरों में इतने ठिकानों पर लोकायुक्त की रेड

44 minutes ago
शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद
Top News

शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद:आखिर कब होगी कार्रवाई

about 18 hours ago
कलेक्टर का एक्शन
Top News

कलेक्टर का एक्शन:स्वामित्व योजना में लापरवाही पर की बड़ी कार्रवाई; 7 प्रोबेशनर पटवारियों की सेवा समाप्त

about 18 hours ago
सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई
Top News

सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई:भारी पुलिस बल और रिमूवल अमले की मौजूदगी में अतिक्रमण ध्वस्त

about 18 hours ago
INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला
Top News

INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला:राहुल गांधी बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा हमारा मिशन

about 18 hours ago
मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम
Top News

मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम:लोडिंग वाहन और टैंकर किए जब्त

about 19 hours ago
फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी
Top News

फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:दोस्त के खिलाफ FIR दर्ज

about 19 hours ago
न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान
Top News

न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान

about 19 hours ago
2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी
Top News

2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी:अब तक क्या किया? हाईकोर्ट ने प्रशासन से मांगा जवाब

about 19 hours ago
मां चंद्रघंटा का संदेश
Top News

मां चंद्रघंटा का संदेश:सौम्यता और शौर्य का संतुलन ही बनाता है मजबूत व्यक्तित्व

about 19 hours ago
दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल
Top News

दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल:कमिश्नर ने 2 नव आरक्षकों सहित 6 अनुसचिवीय कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति प्रमाण पत्र

about 19 hours ago
भक्ति रस में रमा शहर
Top News

भक्ति रस में रमा शहर:मां की आराधना और गरबों की धूम का उत्सव

about 19 hours ago
खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी
Top News

खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

about 19 hours ago
प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस
Top News

प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस:टैक्स से छूट वाली संपत्तियों को राहत; नए नियमों में स्वयंसेवकों की भर्ती

about 19 hours ago
मंत्रि-परिषद ने पारित किया ‘विकसित मध्य प्रदेश’ का संकल्प
Top News

मंत्रि-परिषद ने पारित किया ‘विकसित मध्य प्रदेश’ का संकल्प:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक

about 19 hours ago
आदिवासियों के मकान तोड़े जाने के मामले ने पकड़ा तूल
Top News

आदिवासियों के मकान तोड़े जाने के मामले ने पकड़ा तूल:कार्तिकेय सिंह चौहान ने अधिकारियों को दी ये चेतावनी

about 19 hours ago
पिटती पुलिस टूटता मनोबल
Indore

पिटती पुलिस टूटता मनोबल:खादी के लिए खाकी के हाथ काटने में जल्दबाजी आखिर क्यों

about 19 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!