इस शीर्ष कोर्ट के आदेश पर हटाया 'घूसखोर पंडत' नाम: फिल्म निर्माता ने नए टाइटल के बारे में कही ये बात
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, दिल्ली।
अभिनेता मनोज बाजपेयी की फिल्म ‘घूसखोर पंडत’ का नाम बदल दिया गया है। फिल्ममेकर नीरज पांडेय ने गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विवादित टाइटल हटा दिया गया है और अब इसका किसी भी मंच पर इस्तेमाल नहीं होगा।
फिल्म का नया नाम अभी तय नहीं हुआ
पांडेय ने स्पष्ट किया कि फिल्म का नया नाम अभी तय नहीं हुआ है, लेकिन जो भी टाइटल रखा जाएगा वह पुराने नाम जैसा या उससे मिलता-जुलता नहीं होगा।
कोर्ट को किया आश्वस्त
उन्होंने कोर्ट को आश्वस्त किया कि नया नाम फिल्म की कहानी और उद्देश्य को सही ढंग से प्रस्तुत करेगा और किसी तरह की गलत व्याख्या की गुंजाइश नहीं छोड़ेगा। इसके साथ ही पुराने नाम से जुड़े पोस्टर, टीजर और अन्य प्रचार सामग्री भी हटा दी गई है।
कोर्ट के निर्देश के बाद बदला गया नाम
12 फरवरी की सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने फिल्ममेकर और ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स को फिल्म का नाम बदलने का निर्देश दिया था। याचिकाकर्ता अतुल मिश्रा ने फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की मांग की थी।3 फरवरी 2026 को टीजर रिलीज के साथ फिल्म के नाम का ऐलान किया गया था। इसके बाद टाइटल को लेकर विवाद शुरू हो गया और मामला कोर्ट तक पहुंच गया।
टीजर में मनोज बाजपेयी का किरदार
टीजर में मनोज बाजपेयी सीनियर इंस्पेक्टर अजय दीक्षित की भूमिका में नजर आए, जिन्हें दिल्ली में ‘पंडित’ के नाम से जाना जाता है। फिल्म में उन्हें एक बदनाम पुलिस अधिकारी के रूप में दिखाया गया है। कहानी के मुताबिक, वह 20 साल पहले सब-इंस्पेक्टर के तौर पर भर्ती हुए थे और विवादित कार्रवाइयों के चलते कई बार डिमोट किए गए।
ब्राह्मण समाज का विरोध
फिल्म के टाइटल को लेकर विभिन्न स्थानों पर ब्राह्मण समाज ने आपत्ति दर्ज कराई। मुंबई के वकील आशुतोष दुबे समेत कई लोगों का कहना था कि ‘पंडत’ जैसे सम्मानजनक शब्द को भ्रष्टाचार से जोड़ना एक समुदाय की गरिमा को ठेस पहुंचाता है। नोटिस में आरोप लगाया गया कि यह नाम सनसनी फैलाने के उद्देश्य से रखा गया है और सामाजिक संवेदनशीलता की अनदेखी करता है।
विवाद बढ़ने पर टीजर हटाया
विवाद बढ़ने के बाद फिल्म का टीजर और प्रमोशनल कंटेंट नेटफ्लिक्स इंडिया के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और यूट्यूब से हटा दिया गया।नीरज पांडेय ने अपने बयान में कहा कि फिल्म एक काल्पनिक पुलिस ड्रामा है और ‘पंडत’ शब्द का इस्तेमाल केवल किरदार के लिए आम बोलचाल के नाम के रूप में किया गया था।
यह भी किया स्पष्ट
उन्होंने स्पष्ट किया कि कहानी का किसी जाति, धर्म या समुदाय से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि एक फिल्ममेकर के तौर पर वह अपनी जिम्मेदारी को गंभीरता से लेते हैं और सम्मानजनक तरीके से कहानियां प्रस्तुत करने में विश्वास रखते हैं।
संबंधित समाचार

प्रॉपर्टी टैक्स का काम हुआ आसान:इस ऐप पर 21 तरह के सुधार के लिए घर बैठे करें आवेदन; शिकायत भी कर सकेंगे ट्रैक

MP में बदलेगा बसों में सफर का अंदाज:सीट बेल्ट से AI तक; मिलेंगी ये सुविधाएं

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिला मैदान:Gen-Z को साधने राजनीतिक संवाद के साथ होंगी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

ब्यूटीशियन मौत मामले में फरार कारोबारी हिरासत में:पत्नी और बच्चों से भी पुलिस ने की पूछताछ; होटल में साथ पहुंचने के कुछ घंटे बाद बिगड़ी तबीयत

ब्रिज की रेलिंग तोड़ 50 फीट नीचे गिरी थार:हादसे में 4 लोग घायल; बगल में ही था रेलवे ट्रैक

सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा:गैस ज्यादा होने से कड़ाही फटने की सूचना; एक की मौत की भी खबर

धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम:अमृत 2.0 और नर्मदा चतुर्थ चरण में लेटलतीफी पर फिर चेतावनी की खानापूर्ति

5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच:हाईकोर्ट ने EOW के DG को तलब किया; 60 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश

‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन:रोड पर जानलेवा बन गए पेवर ब्लॉक उखाड़े; बारिश के बाद बनेगी सड़क

श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार:विरोध करने पर ग्राहक से की अभद्रता

देखिए वीडियो:मोदी-पुतिन गले मिले; रूस के प्रधानमंत्री को दिया ‘तिरुक्कुरल’, एक कार से एग्जिबिशन पहुंचे

बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज:एमजी रोड के मकान पर चला बुलडोजर; निगम व पुलिस बल ने पोकलेन से हटाया

वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला:लाइसेंसी ठेकेदार भेजता था अवैध सामग्र;, ठेके की आड़ में बेची नकली जहरीली शराब

चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब:जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा; अब पूरे नेटवर्क की तलाश

देखिए वीडियो:सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान; MP में बनेंगे इतने नए एक्सप्रेस-वे

बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल:सुविधि नगर स्थित एमएफ उद्योग की दुकान पर ग्राहक ने पकड़ा बिना मानक मापदंड का माल

कहीं सीलिंग की सख्ती तो कहीं ‘धृतराष्ट्र' बना निगम:खुलासा पड़ताल; पांच बड़े इलाकों में बेसमेंट सील

मंदिर पर सियासत तेज:BJP विधायक बोले- सड़क पर्याप्त चौड़ी; राजसी सवारी में भी नहीं हुई दिक्कत; मंदिर हटाने का कारण नहीं

देखिए वीडियो:पत्थरों की बरसात; सैकड़ों घायल, 22 एंबुलेंस दौड़ीं; विधायक भी मैदान में उतरे; 4 की हालत गंभीर, ड्रोन-CCTV से निगरानी, जवान तैनात

बुल्डोजर अब तक हिला नहीं पाया:भक्तों की भीड़ जुटी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!