खबर
Top News

विधायक बोलीं गरबे के बाद विधर्मियों के साथ जाती हैं लड़कियां: अगले साल 9 लाख बच्चों को जन्म देती हैं; गैर-हिंदुओं की एंट्री पर रोक लगे

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

23 सितंबर 2026, 4:08 pm
शेयर करें:
विधायक बोलीं गरबे के बाद विधर्मियों के साथ जाती हैं लड़कियां

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
नवरात्रि से पहले मध्य प्रदेश में गरबा आयोजनों में प्रवेश को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। भाजपा विधायक एवं पूर्व मंत्री उषा ठाकुर ने गरबा पंडालों में गैर-हिंदुओं के प्रवेश पर रोक लगाने की मांग की है।

उन्होंने आयोजनों में प्रवेश से पहले पहचान की जांच किए जाने की बात भी कही है। उषा ठाकुर ने दावा किया कि हर साल गरबा आयोजनों के दौरान करीब 4.5 लाख हिंदू लड़कियां गैर-हिंदुओं के साथ चली जाती हैं और अगले वर्ष करीब 9 लाख बच्चों को जन्म देती हैं।

पहचान छिपाकर प्रवेश करने का लगाया आरोप... उषा ठाकुर ने आरोप लगाया कि कुछ लोग तिलक और कलावा लगाकर अपनी पहचान छिपाते हुए गरबा पंडालों में प्रवेश करते हैं।

उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों को रोकने के लिए आयोजकों को प्रवेश से पहले पहचान की जांच करनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि गरबा शक्ति की साधना से जुड़ा धार्मिक आयोजन है और इसके मूल स्वरूप को बनाए रखा जाना चाहिए।

उनके अनुसार, कई आयोजनों में अब धार्मिक स्वरूप के बजाय कपड़ों, गहनों और टैटू के प्रदर्शन पर अधिक जोर दिखाई देता है।

पहले भी कर चुकी हैं पहचान जांच की मांग... गरबा पंडालों में प्रवेश को लेकर उषा ठाकुर पहले भी अपनी राय रख चुकी हैं। रिपोर्टों के अनुसार, उन्होंने पूर्व में भी आयोजकों से पहचान सुनिश्चित करने और पहचान छिपाकर प्रवेश करने वालों पर रोक लगाने की मांग की थी।

गरबा में प्रवेश को लेकर बढ़ी राजनीतिक बयानबाजी... मध्यप्रदेश में नवरात्रि से पहले गरबा में गैर-हिंदुओं की भागीदारी का मुद्दा राजनीतिक बहस का विषय बन गया है। इससे पहले भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा और मंत्री विश्वास सारंग की टिप्पणियां भी सामने आई थीं।

इन बयानों पर विपक्षी नेताओं की प्रतिक्रियाएं भी सामने आई हैं। गरबा आयोजनों में प्रवेश व्यवस्था, पहचान जांच और धार्मिक स्वरूप को लेकर अलग-अलग पक्षों की राय सामने आ रही है। ऐसे में आने वाले दिनों में यह मुद्दा और चर्चा में रहने की संभावना है।

संबंधित समाचार

नीलोफर हत्याकांड
Top News

नीलोफर हत्याकांड:30 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली; आरोपी सोशल मीडिया पर स्टेटस लगाकर दे रहा धमकियां, परिजनों ने उठाए कार्रवाई पर सवाल

9 minutes ago
बंद मकान का ताला तोड़कर जेवर चोरी
Top News

बंद मकान का ताला तोड़कर जेवर चोरी:खिड़की टूटी मिली; दो दिन बाद एफआईआर

9 minutes ago
एमपी में रविवार को भी खुलेंगे बैंक
Top News

एमपी में रविवार को भी खुलेंगे बैंक:इस कारण सरकार ने लिया बड़ा फैसला

23 minutes ago
डोल ग्यारस में खूनी वारदात
Top News

डोल ग्यारस में खूनी वारदात:डीजे पर नाचने के दौरान विवाद; युवक की चाकू मारकर हत्या, एक घायल

35 minutes ago
घाट की ढलान पर भिड़े इतने वाहन
Top News

घाट की ढलान पर भिड़े इतने वाहन:मुंबई-आगरा फोरलेन पर लगा लंबा जाम; टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मची

about 1 hour ago
छेड़छाड़ से परेशान युवती ने की खुदकुशी की कोशिश
Top News

छेड़छाड़ से परेशान युवती ने की खुदकुशी की कोशिश:आरोपी की धमकी से थी परेशान; अस्पताल से छुट्टी मिलते ही थाने पहुंची

about 1 hour ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:105 साल पुरानी अखाड़ा जुलूस परंपरा पर विवाद; पुलिस कार्रवाई से नाराज समाजजन

about 1 hour ago
एमपी बीजेपी में बड़ी नियुक्ति
Top News

एमपी बीजेपी में बड़ी नियुक्ति:इनको मिली प्रदेश मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी; मुख्यमंत्री से चर्चा के बाद फैसला

about 1 hour ago
खाद्य विभाग की खाने के तेलों पर बड़ी कार्रवाई
Top News

खाद्य विभाग की खाने के तेलों पर बड़ी कार्रवाई:5 ब्रांड के सैंपल जांच के लिए भेजे; लाखों रुपए का स्टॉक किया जब्त

about 1 hour ago
धंसती सड़कों से बाहर आ रहा भ्रष्टाचार
Top News

धंसती सड़कों से बाहर आ रहा भ्रष्टाचार:10-15 फीट गहरे गड्ढे ने कर दिया लापरवाह तंत्र की सच्चाई का खुलासा

about 1 hour ago
लोग अपना चेहरा चमकाने के लिए कर रहे भगवान का उपयोग
Top News

लोग अपना चेहरा चमकाने के लिए कर रहे भगवान का उपयोग:निगम के अवैध कामों और टैक्स की बर्बादी के खिलाफ पांडेय दंपति का अनशन जारी

about 1 hour ago
झिलमिल झांकियां निकली
Top News

झिलमिल झांकियां निकली:कलाकारों ने किया शस्त्र कला का प्रदर्शन

about 2 hours ago
डॉक्टर के सुसाइड अटेम्प्ट मामले में एनएमसी की सख्ती
Top News

डॉक्टर के सुसाइड अटेम्प्ट मामले में एनएमसी की सख्ती:रैगिंग और मानसिक उत्पीड़न के आरोपों पर मांगी 24 घंटे में रिपोर्ट

about 2 hours ago
भाजपा अध्यक्ष ने बदले प्रदेश प्रभारी-सह प्रभारी
Top News

भाजपा अध्यक्ष ने बदले प्रदेश प्रभारी-सह प्रभारी:मध्यप्रदेश से पांच नेताओं को भी मिली जिम्मेदारी

about 2 hours ago
चौड़ाई वाले बयान पर घिरे मंत्री कैलाश विजयवर्गीय
Top News

चौड़ाई वाले बयान पर घिरे मंत्री कैलाश विजयवर्गीय:बेटी जैसी, सज्जन वर्मा का तंज-अनपढ़ जैसी भाषा

about 2 hours ago
भाजपा ने किया प्रदेश प्रभारियों का ऐलान
Top News

भाजपा ने किया प्रदेश प्रभारियों का ऐलान:इन्हें मिली मध्यप्रदेश की जिम्मेदारी

about 2 hours ago
सागर जहरीली शराब कांड
Top News

सागर जहरीली शराब कांड:30 हजार के इनामी मुख्य आरोपी का हाफ एनकाउंटर

about 2 hours ago
मिलावटखोरी के खिलाफ खाद्य विभाग की कार्रवाई
Top News

मिलावटखोरी के खिलाफ खाद्य विभाग की कार्रवाई:3 डेयरियों से मावा-घी समेत सैंपल लिए; इंस्टामार्ट में एक्सपायर्ड खाद्य सामग्री मिली

about 2 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:लोकायुक्त की ट्रैप कार्रवाई; रिश्वत लेते अधिकारी रंगे हाथ गिरफ्तार

about 2 hours ago
अफसर साइकिल-ई-रिक्शा से पहुंचे
Top News

अफसर साइकिल-ई-रिक्शा से पहुंचे:सड़कों पर दौड़ती रही आमजन की कारें

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!