खबर
Top News

एक ही स्थान पर मिलता है चारों धामों का पुण्य- यूपी का रहस्यमयी ‘मिनी चारधाम’: सीतापुर के नैमिषारण्य में 88 हजार ऋषियों की तपस्थली; कलयुग के प्रभाव से मुक्त माना जाता है यह पवित्र धाम

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

10 मई 2026, 4:25 pm
शेयर करें:
एक ही स्थान पर मिलता है चारों धामों का पुण्य- यूपी का रहस्यमयी ‘मिनी चारधाम’

खुलासा फर्स्ट, लखनऊ।
देश में चारधाम यात्रा की उमंग हर वर्ष लाखों श्रद्धालुओं को बद्रीनाथ, द्वारका, जगन्नाथ पुरी और रामेश्वरम की ओर खींचती है किंतु उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में एक ऐसा दिव्य तीर्थस्थल है, जहां इन चारों धामों का पुण्य एक ही स्थान पर प्राप्त हो जाता है।

यह पावन स्थली है नैमिषारण्य धाम, जिसे श्रद्धालु प्रेम से ‘मिनी चारधाम’ कहते हैं। धार्मिक मान्यता है कि यहां दर्शन-पूजन करने मात्र से चारों धामों की तीर्थयात्रा के समतुल्य पुण्य की प्राप्ति होती है।

यह स्थान कलयुग के प्रभाव से सर्वथा मुक्त माना गया है और यहां की अलौकिक आध्यात्मिक ऊर्जा श्रद्धालुओं को आत्मिक शांति एवं मोक्ष का अनुभव कराती है।

ब्रह्माजी के चक्र की नेमि गिरी थी इसी भूमि पर- पौराणिक मान्यताओं के अनुसार चक्रतीर्थ वही पवित्र स्थान है जहां ब्रह्माजी के मनोमय चक्र की नेमि गिरकर स्थिर हुई थी।

कहा जाता है कि 88 हजार ऋषि-मुनियों ने इसी भूमि पर घोर तपस्या की थी। आज भी यह पवित्र सरोवर अपने गोलाकार स्वरूप में श्रद्धा का अटूट केंद्र बना हुआ है, जहां श्रद्धालु स्नान और परिक्रमा कर जीवन के पापों से मुक्ति की कामना करते हैं।

गोमती तट पर बसी है यह रहस्यमयी धरती- उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में गोमती नदी के पावन तट पर स्थित नैमिषारण्य का वातावरण ही श्रद्धालुओं को दिव्य अनुभूति से भर देता है।

यहां हनुमान गढ़ी, दशाश्वमेध घाट, पंचप्रयाग सरोवर, सीता कुंड और दधीचि आश्रम जैसे अनेक पवित्र स्थल धाम की धार्मिक महिमा को और अधिक गरिमामय बनाते हैं।

फाल्गुन मास में आयोजित होने वाली 84 कोसी परिक्रमा में देशभर से लाखों श्रद्धालु सम्मिलित होते हैं।

वेदों और पुराणों की रचना हुई इसी तपोभूमि पर- नैमिषारण्य को वेदों और पुराणों की रचना स्थली के रूप में भी जाना जाता है। मान्यता है कि महर्षि वेदव्यास ने यहीं वेदों का संकलन किया और पुराणों का वाचन किया था।

इसी पावन भूमि पर ऋषि-मुनियों ने धर्म, ज्ञान और अध्यात्म की अनमोल धरोहर को संजोया। आज भी व्यास गद्दी और शुकदेव मंदिर उस गौरवशाली वैदिक परंपरा की जीवंत स्मृति बनाए हुए हैं।

एक परिसर में विराजते हैं चारों धामों के स्वरूप- नैमिषारण्य में महर्षि गोपालदास द्वारा स्थापित चारधाम मंदिर श्रद्धालुओं के लिए सर्वाधिक आकर्षण का केंद्र है।

इस अनूठे मंदिर परिसर में बद्रीनाथ, जगन्नाथ धाम, द्वारिकाधीश और रामेश्वरम धाम के दिव्य स्वरूप एक साथ विराजमान हैं।

यही कारण है कि इसे एक स्थान पर संपूर्ण चारधाम का दिव्य अनुभव कराने वाला तीर्थ माना जाता है और यहां आकर भक्त स्वयं को धन्य अनुभव करते हैं।

51 शक्तिपीठों में विशेष स्थान
माता सती का हृदय गिरा था यहां- नैमिषारण्य में स्थित ललिता देवी मंदिर इस धाम का प्रमुख शक्तिपीठ है, जिसे 51 शक्तिपीठों में सर्वोच्च स्थान प्राप्त है।

धार्मिक मान्यता है कि इस स्थान पर माता सती का हृदय गिरा था। नवरात्रि एवं अन्य विशेष पर्वों पर यहां हजारों की संख्या में श्रद्धालु मां ललिता के दर्शन हेतु पधारते हैं और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं।

संबंधित समाचार

शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद
Top News

शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद:आखिर कब होगी कार्रवाई

about 13 hours ago
कलेक्टर का एक्शन
Top News

कलेक्टर का एक्शन:स्वामित्व योजना में लापरवाही पर की बड़ी कार्रवाई; 7 प्रोबेशनर पटवारियों की सेवा समाप्त

about 13 hours ago
सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई
Top News

सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई:भारी पुलिस बल और रिमूवल अमले की मौजूदगी में अतिक्रमण ध्वस्त

about 13 hours ago
INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला
Top News

INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला:राहुल गांधी बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा हमारा मिशन

about 13 hours ago
मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम
Top News

मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम:लोडिंग वाहन और टैंकर किए जब्त

about 13 hours ago
फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी
Top News

फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:दोस्त के खिलाफ FIR दर्ज

about 13 hours ago
न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान
Top News

न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान

about 13 hours ago
2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी
Top News

2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी:अब तक क्या किया? हाईकोर्ट ने प्रशासन से मांगा जवाब

about 13 hours ago
मां चंद्रघंटा का संदेश
Top News

मां चंद्रघंटा का संदेश:सौम्यता और शौर्य का संतुलन ही बनाता है मजबूत व्यक्तित्व

about 13 hours ago
दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल
Top News

दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल:कमिश्नर ने 2 नव आरक्षकों सहित 6 अनुसचिवीय कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति प्रमाण पत्र

about 13 hours ago
भक्ति रस में रमा शहर
Top News

भक्ति रस में रमा शहर:मां की आराधना और गरबों की धूम का उत्सव

about 13 hours ago
खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी
Top News

खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

about 14 hours ago
प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस
Top News

प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस:टैक्स से छूट वाली संपत्तियों को राहत; नए नियमों में स्वयंसेवकों की भर्ती

about 14 hours ago
मंत्रि-परिषद ने पारित किया ‘विकसित मध्य प्रदेश’ का संकल्प
Top News

मंत्रि-परिषद ने पारित किया ‘विकसित मध्य प्रदेश’ का संकल्प:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक

about 14 hours ago
आदिवासियों के मकान तोड़े जाने के मामले ने पकड़ा तूल
Top News

आदिवासियों के मकान तोड़े जाने के मामले ने पकड़ा तूल:कार्तिकेय सिंह चौहान ने अधिकारियों को दी ये चेतावनी

about 14 hours ago
पिटती पुलिस टूटता मनोबल
Indore

पिटती पुलिस टूटता मनोबल:खादी के लिए खाकी के हाथ काटने में जल्दबाजी आखिर क्यों

about 14 hours ago
मंदिर की दानपेटी तोड़कर नकदी और चांदी के सिक्के चोरी
Top News

मंदिर की दानपेटी तोड़कर नकदी और चांदी के सिक्के चोरी:बदमाशों ने दो घरों को भी बनाया निशाना

about 14 hours ago
एचआईवी के इतने नए मामले
Top News

एचआईवी के इतने नए मामले:इस मेडिकल कॉलेज में मिले सबसे ज्यादा संक्रमित; इतने मरीज एआरटी से दूर

about 14 hours ago
बिना नंबर की फॉर्च्यूनर ने बुझा दिया एक घर का चिराग
Top News

बिना नंबर की फॉर्च्यूनर ने बुझा दिया एक घर का चिराग:बाइक को मारी टक्कर, मैकेनिक की हुई मौत; दो नाबालिग साथी हुए गंभीर घायल

about 14 hours ago
इस पूर्व मंत्री ने किसको को दी नसीहत
Top News

इस पूर्व मंत्री ने किसको को दी नसीहत:बोले; ‘ऐसा भी क्या काम, जो जमीर बेचकर करना पड़े’ पद से इस्तीफा देकर साथ आइए, दोनों मिलकर सड़क पर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

about 14 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!