नौनिहालों की जान दांव पर: सरकारी स्कूल की छत से टपक रहा पानी; गिर रहा प्लास्टर
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, महू।
सरकार भले ही ‘सब पढ़ें, सब बढ़ें’ का नारा देकर शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के दावे कर रही हो, लेकिन महू तहसील के जनपद क्षेत्र में जमीनी हकीकत इन दावों पर सवाल खड़े कर रही है। चोरल पंचायत के ग्राम कोपरखेल स्थित शासकीय प्राथमिक विद्यालय का भवन जर्जर हालत में पहुंच चुका है। यहां पढ़ने वाले मासूम बच्चों की शिक्षा के साथ उनकी सुरक्षा भी खतरे में है।
ग्रामीणों के अनुसार, बारिश के दौरान स्कूल की छत से लगातार पानी टपकता है। भवन की छत और दीवारों का प्लास्टर भी जगह-जगह से उखड़कर गिर रहा है। ऐसे में कक्षाओं के अंदर बच्चों को बैठाना जोखिम भरा हो गया है। स्कूल भवन की खराब स्थिति के कारण किसी भी समय हादसा होने की आशंका बनी हुई है।
क्लासरूम की जगह बरामदे में पढ़ाई: जर्जर भवन के चलते शिक्षक बच्चों को कक्षाओं के भीतर बैठाने के बजाय खुले बरामदे में पढ़ाने को मजबूर हैं। स्कूल में बच्चों के बैठने की समुचित व्यवस्था भी नहीं है और फर्श की स्थिति भी खराब बताई जा रही है। इसके चलते नौनिहाल धूप, ठंड और धूल के बीच बरामदे में बैठकर पढ़ाई कर रहे हैं।
दो साल से शिकायत, अब जनपद अध्यक्ष से गुहार: ग्रामीणों का कहना है कि स्कूल भवन की खराब हालत को लेकर
पिछले दो वर्षों से प्रशासन और संबंधित विभाग को लिखित रूप से अवगत कराया जा रहा है, लेकिन अब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ। ग्रामीणों का सवाल है
कि क्या प्रशासन किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है?
समस्या से परेशान राहुल, आनंद, नरेंद्र, दिलीप, दीपक सहित दर्जनों ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से जनपद अध्यक्ष सरदार मालवीय को आवेदन सौंपकर स्कूल भवन की तत्काल मरम्मत कराने की मांग की है।
इनका कहना है... “ग्राम पंचायत चोरल के जर्जर स्कूल भवन की जानकारी ग्रामीणों के पत्र के माध्यम से मिली है। मामले को जल्द दिखवाकर तत्काल स्कूल की मरम्मत का कार्य करवाया जाएगा।” - सरदार मालवीय, अध्यक्ष, जनपद पंचायत महू
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!