खबर
Top News

ऐतिहासिक साक्ष्यों से लड़ी जाएगी कानूनी लड़ाई: हाई कोर्ट में भोजशाला विवाद पर सुनवाई

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

24 फ़रवरी 2026, 2:32 pm
शेयर करें:
ऐतिहासिक साक्ष्यों से लड़ी जाएगी कानूनी लड़ाई

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
धार भोजशाला के बहुचर्चित मामले में सोमवार को हाई कोर्ट में हुई सुनवाई ने विवाद को नए मोड़ पर ला दिया। अदालत ने स्पष्ट निर्देश दिए सभी पक्ष भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) की सर्वे रिपोर्ट पर दो सप्ताह में आपत्तियां, सुझाव और सिफारिशें पेश करें। 16 मार्च को अगली सुनवाई में इनके आधार पर आगे कार्रवाई की दिशा तय होगी।

हाई कोर्ट में प्रस्तुत एएसआई रिपोर्ट में बताया गया सर्वे में परिसर के साथ उसकी 50 मीटर परिधिय रिंग को भी शामिल किया गया। यह 22 मार्च 2024 से लगभग 100 दिन तक चला। टीम में पुरातत्वविद्, अभिलेखविद्, रसायन विशेषज्ञ, संरक्षक, सर्वेक्षक और तकनीकी विशेषज्ञ शामिल थे।

सरस्वती मंदिर होने की पुष्टि
रिपोर्ट में सामने आया है भोजशाला में 12वीं से 20वीं सदी तक के शिलालेख हैं। इनमें संस्कृत, प्राकृत और स्थानीय बोली में नागरी लिपि के लेखों के साथ अरबी और फारसी भाषा के अभिलेख भी शामिल हैं।संस्कृत-प्राकृत शिलालेखों में पारिजातमंजरी-नाटिका, अवनिकर्मसातम और नागबंध जैसे उल्लेखनीय अभिलेख दर्ज हैं।

एक में परमारवंशीय राजा अर्जुनवर्मन के गुरु मदन द्वारा रचित नाटिका का उल्लेख मिलता है, जिसका प्रथम मंचन देवी सरस्वती के मंदिर में होने की जानकारी दी गई है। एक अन्य अभिलेख में महाराजाधिराज भोजदेव से संबंधित काव्य का जिक्र है।

पश्चिमी स्तंभशाला में मिले नागबंध शिलालेखों को व्याकरणिक दृष्टि से महत्वपूर्ण बताया गया है। विशेषज्ञों के अनुसार ये संकेत देते हैं यह स्थान कभी शिक्षण केंद्र रहा होगा, जिसे राजा भोज से जोड़ा जाता है।

शिलालेख जानबूझकर मिटाने के साक्ष्य : जांच के दौरान 13वीं सदी के करीब 50 शिलालेख खंड और एक टूटी प्रतिमा का आधार भी मिला। कई पट्टिकाओं पर लिखावट जानबूझकर मिटाई पाई गई, जिन्हें बाद के निर्माण कार्यों में इस्तेमाल किया गया। इसके अलावा 34 छोटे उत्कीर्ण नाम भी मिले, जिनमें अधिकांश 16वीं सदी के बताए गए हैं।

इस्लामी अभिलेख भी
रिपोर्ट में परिसर के 56 अरबी और फारसी शिलालेख का उल्लेख है। इनमें आगंतुकों के नाम, धार्मिक वाक्य, दुआएं और शेर शामिल हैं। कमाल मौला की कब्र पर आयतें अंकित पाई गईं। एक में मालवा के सुल्तान महमूद शाह प्रथम द्वारा दीर्घा, आंगन, कक्ष, कुएं और स्नानागार के निर्माण का उल्लेख है। यह 15वीं सदी के मध्य का बताया गया है।

अदालत में होगी रिपोर्ट की व्याख्या
विशेषज्ञों का मानना है रिपोर्ट ने इस स्थल को धार्मिक विवाद के दायरे से निकालकर बहुस्तरीय ऐतिहासिक विरासत के रूप में प्रस्तुत किया है। 16 मार्च को अदालत में सभी पक्षों के जवाब दाखिल होंगे, जिन पर तय होगा आगे संरक्षण, उपयोग और प्रशासन को लेकर क्या दिशा निर्धारित की जाए।

संबंधित समाचार

ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां
Top News

ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां:‘द हब’ परिसर में संचालित रेस्टोरेंट ‘बर्गर फार्म’ की लापरवाही से जैन परिवार आहत

2 minutes ago
रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप
Top News

रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप:150 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों की धार्मिक भावनाएं

9 minutes ago
दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या
Top News

दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या:चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट; पत्नी और दादी सास पर भी किया हमला

11 minutes ago
मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत
Top News

मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत:लापरवाह प्रबंधन ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ा; मीडिया के प्रवेश पर लगाई रोक

22 minutes ago
युवक की पीट-पीटकर हत्या
Top News

युवक की पीट-पीटकर हत्या:बहन-जीजा को पिटता देख बचाने आया था; इस वजह से हुआ था विवाद

27 minutes ago
हादसा
Top News

हादसा:पुराना मकान तोड़ते समय भरभराकर गिरी दीवार; इतने मजदूर दबे, दो के हाथ-पैर में फ्रैक्चर

34 minutes ago
नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार
Top News

नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार:रेलवे स्टेशन पर पकड़ाई; बैग में भरकर ले जा रही थी डोडाचूरा

39 minutes ago
जहरीली शराब कांड
Top News

जहरीली शराब कांड:मास्टर माइंड के बाद अब इसकी तलाश तेज; लगातार दबिश दे रही पुलिस

about 1 hour ago
एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब
Top News

एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब:अस्पताल परिसर में जर्जर भवनों को हटाने वाले ठेकेदार जुबेर खोकर पर मशीन ठिकाने लगाने का आरोप

about 1 hour ago
नवविवाहिता ने की आत्महत्या
Top News

नवविवाहिता ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; पति और ससुर समेत 4 पर केस दर्ज

about 1 hour ago
रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे
Top News

रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे:ड्रग्स मामले में आरोपी नहीं बनाने के एवज में मांगी घूस

about 1 hour ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:चलती कार में लगी आग; अंदर फंसा चालक, ट्रैफिक पुलिस ने कांच तोड़कर बचाया, लोडिंग रिक्शा में CPR देते अस्पताल पहुंचाया

about 2 hours ago
स्पेशल ट्रेन के फेरे बढ़ाने में रेलवे की लेटलतीफी
Top News

स्पेशल ट्रेन के फेरे बढ़ाने में रेलवे की लेटलतीफी:27 दिन बाद मिली मंजूरी; तब तक रेल हो चुकी थी बंद

about 2 hours ago
अवैध शराब के ठिकाने पर पुलिस का छापा
Top News

अवैध शराब के ठिकाने पर पुलिस का छापा:तालाब किनारे नाले में छिपी थी भट्टियां; 800 लीटर महुआ लहान किया नष्ट

about 2 hours ago
विदेश से आई 9 साल की एनी
Top News

विदेश से आई 9 साल की एनी:आंखों में धुंध छाई तो किया हजारों किमी का सफर; सस्ता पड़ा मोतियाबिंद का इलाज

about 2 hours ago
किसी दोषी को नहीं बख्शेंगे
Top News

किसी दोषी को नहीं बख्शेंगे:अब पूरे मध्य प्रदेश में चलेगा अभियान

about 2 hours ago
ट्रक-ट्राले की चपेट में आई बाइक
Top News

ट्रक-ट्राले की चपेट में आई बाइक:युवती की मौके पर मौत; 5 किमी लंबा जाम लगा

about 2 hours ago
नशे के खिलाफ अभियान में विद्यार्थी भी संभालेंगे मोर्चा
Top News

नशे के खिलाफ अभियान में विद्यार्थी भी संभालेंगे मोर्चा:पुलिस अधिकारियों और छात्रों ने किया संवाद

about 2 hours ago
रातभर रुक-रुककर बारिश
Top News

रातभर रुक-रुककर बारिश:यहां 8 MM पानी गिरा; बूंदाबांदी के आसार

about 2 hours ago
युवती ने की आत्महत्या
Top News

युवती ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; आखिरी मैसेज में बॉयफ्रेंड से कही भावुक बातें, पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!