करतबबाज दे रहे थे मौत को खुला न्यौता: तेज रफ्तार चलती कार की विंडो से बाहर निकलकर ले रहे थे सेल्फी; नशेड़ियों का वीडियो वायरल
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
भंवरकुआ थाना क्षेत्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसने शहर की सड़कों पर बढ़ती लापरवाही और नशे में ड्राइविंग की गंभीर तस्वीर सामने ला दी है। बताया जा रहा है कि एमपी 13 जेड टी7596 नंबर की कार तेज रफ्तार में पुल पर दौड़ रही थी, तभी उसमें सवार युवक खिड़की और सनरूफ से बाहर निकलकर खतरनाक स्टंट दिखाते हुए सेल्फी लेने लगे।
जानकारी के मुताबिक वीडियो भंवरकुआ थाना क्षेत्र के नवलखा से भंवरकुआ तरफ का है, वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि तेज रफ्तार कार में बैठे कुछ युवक खिड़की से आधा शरीर बाहर निकालकर हवा में झूल रहे हैं, जबकि एक युवक सनरूफ से बाहर खड़ा नजर आ रहा है।
चालक कार तेज रफ्तार में चला रहा है। इतना ही नहीं, वे चलते वाहन में सेल्फी लेने में भी मशगूल दिख रहे थे। यह लापरवाही इतनी खतरनाक थी कि जरा सी चूक या अचानक ब्रेक लगने पर तीनों की जान जा सकती थी। वीडियो उपलब्ध कराने वाले प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार, जब वह कार के पास पहुंचा तो उसमें सवार युवक नशे की हालत में दिखाई दिए।
यही वजह है कि वे संतुलन खोते हुए झूलते नजर आए। नशे में इस तरह की हरकत न सिर्फ खुद के लिए बल्कि सड़क पर चल रहे अन्य लोगों के लिए भी बड़ा खतरा बन सकती थी। काफी देर तक युवक हवा भी लटकते हुए सेल्फी लेते रहे और फिर वीडियो बनता देख कार में सीधे बैठकर पुल पर चढ़ गए।
देर रात इस तरफ का एक्शन पुलिस रात्रि गश्त पर भी सवाल खड़े कर रहा है। खास बात यह है कि शहरभर के कई चौराहे पर देर रात तक चेकिंग प्वाइंट लगाकर ड्रिंक एंड ड्राइव की कार्रवाई की जाती हैं उसके वावजूद यह लापरवाह शराबखोर उक्त करवाई से कैसे बच गए।
पुल जैसे संवेदनशील मार्ग पर इस तरह की हरकतें किसी बड़े एक्सीडेंट का कारण बन सकती थीं। हाल ही में तुकोगंज थाना क्षेत्र का एक वीडियो भी वायरल हुआ था, जिसमें एक्टिवा पर 6 युवक-युवतियां खतरनाक तरीके से सवार थे। एक युवती को हवा में टांगकर बाकी लोग सेल्फी ले रहे थे।
उस मामले ने भी शहर को हिला दिया था। मामले को लेकर खुलासा फर्स्ट ने मौत का। स्टंट शीर्षक से प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी,मामला आला अधिकारियों के संज्ञान में भी आया लेकिन कार्रवाई नही हुई। लगातार सामने आ रहे ऐसे वीडियो पुलिस प्रशासन और ट्रैफिक व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहे हैं।
संबंधित समाचार

शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद:आखिर कब होगी कार्रवाई

कलेक्टर का एक्शन:स्वामित्व योजना में लापरवाही पर की बड़ी कार्रवाई; 7 प्रोबेशनर पटवारियों की सेवा समाप्त

सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई:भारी पुलिस बल और रिमूवल अमले की मौजूदगी में अतिक्रमण ध्वस्त

INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला:राहुल गांधी बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा हमारा मिशन

मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम:लोडिंग वाहन और टैंकर किए जब्त

फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:दोस्त के खिलाफ FIR दर्ज

न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान

2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी:अब तक क्या किया? हाईकोर्ट ने प्रशासन से मांगा जवाब

मां चंद्रघंटा का संदेश:सौम्यता और शौर्य का संतुलन ही बनाता है मजबूत व्यक्तित्व

दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल:कमिश्नर ने 2 नव आरक्षकों सहित 6 अनुसचिवीय कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति प्रमाण पत्र

भक्ति रस में रमा शहर:मां की आराधना और गरबों की धूम का उत्सव

खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस:टैक्स से छूट वाली संपत्तियों को राहत; नए नियमों में स्वयंसेवकों की भर्ती

मंत्रि-परिषद ने पारित किया ‘विकसित मध्य प्रदेश’ का संकल्प:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक

आदिवासियों के मकान तोड़े जाने के मामले ने पकड़ा तूल:कार्तिकेय सिंह चौहान ने अधिकारियों को दी ये चेतावनी

पिटती पुलिस टूटता मनोबल:खादी के लिए खाकी के हाथ काटने में जल्दबाजी आखिर क्यों

मंदिर की दानपेटी तोड़कर नकदी और चांदी के सिक्के चोरी:बदमाशों ने दो घरों को भी बनाया निशाना

एचआईवी के इतने नए मामले:इस मेडिकल कॉलेज में मिले सबसे ज्यादा संक्रमित; इतने मरीज एआरटी से दूर

बिना नंबर की फॉर्च्यूनर ने बुझा दिया एक घर का चिराग:बाइक को मारी टक्कर, मैकेनिक की हुई मौत; दो नाबालिग साथी हुए गंभीर घायल

इस पूर्व मंत्री ने किसको को दी नसीहत:बोले; ‘ऐसा भी क्या काम, जो जमीर बेचकर करना पड़े’ पद से इस्तीफा देकर साथ आइए, दोनों मिलकर सड़क पर लड़ेंगे जनता की लड़ाई
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!