खबर
Top News

इस बहुचर्चित हत्याकांड की जांच अब सीबीआई के हवाले: इस शीर्ष अदालत ने दिया आदेश; बढ़ सकती हैं पूर्व मंत्री और वर्तमान विधायक की मुश्किलें, आरोपियों को संरक्षण देने का है आरोप

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

11 मार्च 2026, 6:05 pm
शेयर करें:
इस बहुचर्चित हत्याकांड की जांच अब सीबीआई के हवाले

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
सागर जिले के बरोदिया नौनागिर में हुए बहुचर्चित अंजना हत्याकांड की जांच अब केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) करेगी। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को अहम फैसला सुनाते हुए मध्य प्रदेश पुलिस की जांच पर सवाल उठाए और मामले को सीबीआई को सौंपने का आदेश दिया। जस्टिस एम.एम. सुंदरेश और जस्टिस एन.के. सिंह की बेंच ने यह निर्देश जारी किया।

पूर्व गृह मंत्री भूपेंद्र सिंह की मुश्किलें बढ़ सकती हैं
इस फैसले के बाद पूर्व गृह मंत्री भूपेंद्र सिंह की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। पीड़ित परिवार का आरोप है कि मुख्य आरोपियों को स्थानीय प्रभावशाली लोगों और पूर्व मंत्री का संरक्षण मिला हुआ था, जिसके चलते पुलिस ने निष्पक्ष कार्रवाई नहीं की।

2019 में अंजना के साथ छेड़छाड़ की घटना
पीड़ित परिवार का कहना है कि 2019 में अंजना के साथ छेड़छाड़ की घटना के बाद भी पुलिस ने आरोपियों पर सख्त धाराएं नहीं लगाईं। परिवार का आरोप है कि प्रभावशाली लोगों के दबाव में मामले को कमजोर करने की कोशिश की गई। इसके बाद गवाहों को धमकाने और हमलों का सिलसिला शुरू हो गया।

एक ही परिवार में तीन हत्याएं
मामले में आरोप है कि केस वापस न लेने पर पहले अंजना के भाई नितिन की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। इसके बाद गवाह रहे चाचा राजेंद्र की भी हत्या कर दी गई। इन घटनाओं को रोकने में पुलिस पूरी तरह नाकाम रही।

अंजना की मौत को बताया गया था हादसा
चाचा राजेंद्र का शव एम्बुलेंस से लाते समय अंजना की भी मौत हो गई थी। उस समय पुलिस ने इसे सड़क हादसा बताकर मामला खत्म करने की कोशिश की थी। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अंजना के शरीर पर 14 गंभीर चोटें और सिर की हड्डी में करीब 9 सेंटीमीटर का फ्रैक्चर पाया गया, जिससे हत्या की आशंका सामने आई।

सियासत में भी गूंजा था मामला
एक ही दलित परिवार के तीन सदस्यों की मौत के बाद यह मामला प्रदेश की राजनीति में भी गूंजा था। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने पीड़िता की मां से राखी बंधवाकर न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया था। वहीं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी परिवार से मुलाकात कर सांत्वना दी थी। इसके बावजूद पीड़ित परिवार स्थानीय पुलिस की जांच से संतुष्ट नहीं था।

अब राजनीतिक संरक्षण के आरोपों की भी होगी जांच
सुप्रीम कोर्ट में याचिकाकर्ता अंजना की मां की ओर से वरिष्ठ वकील कोलिन गोंजाल्विस, मीनाक्षी अरोरा और मिनेश दुबे ने पक्ष रखा। कोर्ट के आदेश के बाद अब सीबीआई टीम सागर पहुंचकर अब तक की पुलिस जांच से जुड़े सभी दस्तावेज अपने कब्जे में लेगी। साथ ही गवाहों को धमकाने और राजनीतिक संरक्षण देने के आरोपों की भी जांच की जाएगी।


संबंधित समाचार

देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:चलती कार में लगी आग; अंदर फंसा चालक, ट्रैफिक पुलिस ने कांच तोड़कर बचाया, लोडिंग रिक्शा में CPR देते अस्पताल पहुंचाया

28 minutes ago
स्पेशल ट्रेन के फेरे बढ़ाने में रेलवे की लेटलतीफी
Top News

स्पेशल ट्रेन के फेरे बढ़ाने में रेलवे की लेटलतीफी:27 दिन बाद मिली मंजूरी; तब तक रेल हो चुकी थी बंद

37 minutes ago
अवैध शराब के ठिकाने पर पुलिस का छापा
Top News

अवैध शराब के ठिकाने पर पुलिस का छापा:तालाब किनारे नाले में छिपी थी भट्टियां; 800 लीटर महुआ लहान किया नष्ट

about 1 hour ago
विदेश से आई 9 साल की एनी
Top News

विदेश से आई 9 साल की एनी:आंखों में धुंध छाई तो किया हजारों किमी का सफर; सस्ता पड़ा मोतियाबिंद का इलाज

about 1 hour ago
किसी दोषी को नहीं बख्शेंगे
Top News

किसी दोषी को नहीं बख्शेंगे:अब पूरे मध्य प्रदेश में चलेगा अभियान

about 1 hour ago
ट्रक-ट्राले की चपेट में आई बाइक
Top News

ट्रक-ट्राले की चपेट में आई बाइक:युवती की मौके पर मौत; 5 किमी लंबा जाम लगा

about 1 hour ago
नशे के खिलाफ अभियान में विद्यार्थी भी संभालेंगे मोर्चा
Top News

नशे के खिलाफ अभियान में विद्यार्थी भी संभालेंगे मोर्चा:पुलिस अधिकारियों और छात्रों ने किया संवाद

about 1 hour ago
रातभर रुक-रुककर बारिश
Top News

रातभर रुक-रुककर बारिश:यहां 8 MM पानी गिरा; बूंदाबांदी के आसार

about 1 hour ago
युवती ने की आत्महत्या
Top News

युवती ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; आखिरी मैसेज में बॉयफ्रेंड से कही भावुक बातें, पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

about 1 hour ago
कैंसर अस्पताल में करोड़ों की मशीन पर टपक रहा पानी
Top News

कैंसर अस्पताल में करोड़ों की मशीन पर टपक रहा पानी:43 करोड़ की लीनियर एक्सेलरेटर और रेडियोथैरेपी सीटी मशीन से उपचार के लिए मरीजों को मार्च तक करना पड़ सकता है इंतजार

about 1 hour ago
बच्ची से दुष्कर्म का आरोप
Top News

बच्ची से दुष्कर्म का आरोप:अकबर का पुलिस ने निकाला जुलूस; कोर्ट ने भेजा जेल

about 1 hour ago
अस्पताल की गंभीर लापरवाही से नवजात की हो गई मौत
Top News

अस्पताल की गंभीर लापरवाही से नवजात की हो गई मौत:पीड़िता को दी धमकी

about 1 hour ago
CM के परिचित से वारदात करना पड़ा भारी
Top News

CM के परिचित से वारदात करना पड़ा भारी:पुलिस ने आरोपी को दबोचा; लूटा मोबाइल बरामद

about 2 hours ago
क्या चरित्रहीन भी है हिस्ट्रीशीटर सूरज जाट
Top News

क्या चरित्रहीन भी है हिस्ट्रीशीटर सूरज जाट:गुर्गों के परिवार की महिलाओं पर बुरी नीयत रखने का आरोप

about 2 hours ago
दुष्कर्म के आरोपी रहे भाजपा नेत्री के बेटे ने की गुंडागर्दी
Top News

दुष्कर्म के आरोपी रहे भाजपा नेत्री के बेटे ने की गुंडागर्दी:बदमाश भेजकर रेप पीड़िता को धमकाया; केस वापस लो, वरना अगली बार समझाने नहीं आएंगे

about 2 hours ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:कार और ट्रक की आमने-सामने टक्कर; पांच लोगों की मौत

about 2 hours ago
जन विश्वास शिविर में छात्राओं से दुर्व्यवहार
Top News

जन विश्वास शिविर में छात्राओं से दुर्व्यवहार:तहसीलदार पर भगाने का आरोप; रोते हुए बाहर निकलीं छात्राएं, बाद में मंच से बुलाकर सुनी समस्याएं

about 2 hours ago
एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Top News

एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बुलेट से कर रहे थे सप्लाई; लाखों का माल जब्त

about 2 hours ago
23 लाख की नकदी से हुआ भगोड़े सनपाल गैंग का खुलासा
Top News

23 लाख की नकदी से हुआ भगोड़े सनपाल गैंग का खुलासा:पूछताछ में आईडी से सट्टा खिलाने का दावा; आयकर विभाग ने भी मांगा था रकम का हिसाब

about 2 hours ago
7 साल बाद भारत आए शी जिनपिंग
Top News

7 साल बाद भारत आए शी जिनपिंग:एयरपोर्ट पर हुआ स्वागत; आज प्रधानमंत्री से होगी अहम मुलाकात

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!