लिव-इन में रह रहा था पति: पत्नी ने आकर मोंगरी से पीटा; महिला ने जहर खाया
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला द्वारा जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास करने का मामला सामने आया है। यह घटना 2 जनवरी की रात की बताई जा रही है।
महिला की हालत गंभीर होने के कारण उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां वह कुछ समय तक बयान देने की स्थिति में नहीं थी। बाद में होश में आने पर दिए गए बयान के आधार पर पुलिस ने रविवार को आरोपी महिला के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
ICU में भर्ती होने से नहीं हो सका तत्काल बयान
परदेशीपुरा पुलिस के अनुसार सूचना मिली थी कि सोना बिलवारे नाम की महिला ने जहरीला पदार्थ सेवन कर लिया है। हालत गंभीर होने पर उसे अस्पताल के आईसीयू वार्ड में भर्ती किया गया।
पुलिस जब जांच के लिए अस्पताल पहुंची, तब डॉक्टरों ने बताया कि महिला बयान देने की स्थिति में नहीं है। इसके बाद पुलिस टीम लौट गई और महिला के स्वस्थ होने के बाद बयान दर्ज किए गए।
पारिवारिक विवाद
होश में आने के बाद महिला ने पुलिस को बताया कि वह पिछले करीब चार वर्षों से धीरज कुशवाह के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी। इस दौरान धीरज का अपनी पत्नी रेखा कुशवाह से संपर्क बना हुआ था।
महिला के अनुसार 2 जनवरी की रात वह धीरज के साथ घर पर मौजूद थी, तभी उसकी पत्नी रेखा वहां पहुंच गई और विवाद शुरू हो गया।
मारपीट और अपमान का आरोप
पीड़िता ने आरोप लगाया कि रेखा कुशवाह ने पति के साथ रहने को लेकर विवाद किया और उसे घर छोड़ने के लिए कहा। इस दौरान अपशब्द कहे गए और मोगरी से मारपीट की गई।
आरोप है कि घर का सामान भी यह कहते हुए फेंक दिया गया कि यह सब धीरज ने दिलाया है। बताया गया कि धीरज ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन रेखा उसे अपने साथ लेकर वहां से चली गई।
मानसिक तनाव में उठाया कदम
महिला ने पुलिस को बताया कि इस घटना से वह मानसिक रूप से गहरे तनाव में आ गई। कुछ समय बाद उसने जहर पी लिया। आसपास मौजूद लोगों ने जब उसकी हालत बिगड़ती देखी तो तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जिससे उसकी जान बच सकी।
आरोपी महिला पर केस दर्ज
महिला के बयान दर्ज करने के बाद और वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर परदेशीपुरा पुलिस ने रेखा कुशवाह के खिलाफ मारपीट और प्रताड़ना के आरोप में एफआईआर दर्ज कर ली है।
पुलिस का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच जारी है और तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

इंडिया-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:स्टेडियम में तैयारियां तेज; पिच से सुरक्षा तक इंतजाम शुरू, फैंस में भारी उत्साह

MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका:कांस्टेबल ड्राइवर के पदों पर निकली भर्ती; जानिए आवेदन की पूरी प्रोसेस

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी:जंतर-मंतर जाने को लेकर पुलिस से बहस; प्रियंका का सड़क पर लेटकर धरना

रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस:जोन-13 में बिल्डर की धांधली- नक्शा बदलकर लाखों का राजस्व डुबाया

बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा:आधी रात थाने पर धरना; इनके पहुंचने पर माने

MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी:मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

मंदिर से चोरी अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद:पुलिस ने आरोपी को पकड़ा; चार साथियों के नाम का खुलासा

बैंक अधिकारी बनकर नगर निगम ठेकेदार से ठगी:खाते से उड़ाए हजारों रुपए; शिकायत के बाद केस दर्ज

परिवार ने कलेक्टर से लगाई गुहार:धमकी और मानसिक प्रताड़ना की शिकायत; सरकारी के बाद अब निजी जमीन पर कब्जे का आरोप

MP में पटवारियों पर कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद:4 सस्पेंड; 52 को सेवा समाप्ति का नोटिस, काम बंद करने की दी चेतावनी

3 साल से स्पीड ब्रेकर की मांग अधूरी, लोग नाराज:स्कूटी से गिरकर महिला हो चुकी है घायल

जनसुनवाई में अधिकारियों को सौंपा दूषित पानी का गिफ्ट:नगर निगम की नाकामी; 6 महीने से गंदा पानी पीने को मजबूर है जनता

देखिए वीडियो, पांच मंजिला इमारत ढही:इतने लोगों के दबे होने की आशंका; दो बच्चे सुरक्षित निकाले गए, रेस्क्यू जारी

सड़कों पर पसरी गंदगी, गलियों में न झाड़ू लगी, न पहुंची कचरा गाड़ियां:नंबर वन शहर की सफाई व्यवस्था बेपटरी

कांग्रेस पार्षद का निधन:अस्पताल में तोड़ा दम; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि

आटा चक्की चलाते-चलाते प्रॉपर्टी लाइन का बड़ा ब्रोकर बन गया गुड्डा:बंटी नागर ने भी निभाया याराना; दोनों ने जमकर कूटा माल

फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग:करोड़ों रुपए का सामान जलकर हुआ राख; 7 फायर ब्रिगेड मौके पर

तू गलत कर रहा है हमें तो प्लॉट लग रहा है:विकास जरिया को धमकाने की रिकॉर्डिंग आई सामने

रावण दहन के विरोध में समाज:इतने आयोजकों को कानूनी नोटिस; कहा-‘प्रथा बंद करें, नहीं तो आंदोलन करेंगे’

40 साल से बसे 400 परिवार सरकारी रिकॉर्ड और मूलभूत सुविधाओं से बाहर:स्वामित्व योजना में राऊ की एक भी रजिस्ट्री नहीं
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!