पति दूसरी महिला को घर लाया: पत्नी ने उठाया ऐसा कदम; मायके वालों ने क्या आरोप लगाए
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, खंडवा।
जिले के हरसूद में 35 वर्षीय विवाहिता रोशनी खंडेल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों के अनुसार, महिला ने 10 मई की शाम जहर खा लिया था। हालत बिगड़ने पर उसे पहले स्थानीय अस्पताल और बाद में जिला अस्पताल लाया गया, जहां सोमवार रात उसने दम तोड़ दिया।
मृतका के मायके पक्ष ने पति गंगाराम खंडेल, सास-ससुर और एक अन्य महिला पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मृतका के भाई लोकेंद्र वर्मा ने बताया कि गंगाराम के अपनी सिलाई फैक्ट्री में काम करने वाली रिश्तेदार महिला राजकुमारी पंचोली से अवैध संबंध थे।
विरोध करने पर रोशनी को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था। आरोप है कि आरोपी महिला को पहले अलग रखा गया, लेकिन बाद में उसे घर में ही रख लिया गया, जिसे सास-ससुर का भी समर्थन था।
परिजनों का कहना है कि इस विवाद को लेकर पहले भी स्टाम्प पर समझौता कराया गया था और वर्ष 2024 में थाने में भी मामला सुलझाने की कोशिश हुई, लेकिन प्रताड़ना बंद नहीं हुई। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पति और उसके परिवार ने विवाद से छुटकारा दिलाने के नाम पर रोशनी से 5 लाख रुपए की मांग की थी। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन

21 पर्यावरणीय समस्याओं की स्वतंत्र जांच की मांग:एशियाई विकास बैंक और विश्व बैंक को भेजा अभ्यावेदन

एयरपोर्ट पर लव जिहाद की शिकायत के बाद कार्रवाई:युवती समेत तीन को रोका; इस शहर जा रहे थे दो युवक

नो-एंट्री में नोट लेकर चल रहा एंट्री का खेल:डायल-112 को पैसे देकर घुसा लोडिंग वाहन; चालक ने कारोबारी को भी रिश्वत की पेशकश की

20 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए मिलावटखोरों पर की कार्रवाई:खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने कई प्रतिष्ठानों का किया निरीक्षण; जांच के लिए नमूने भोपाल भेजे

सीनियर सिटीजन कार्ड बनवाने का झांसा देकर रिटायर्ड प्रिंसिपल से लाखों की ठगी:बैंक अधिकारी बनकर किया वॉट्सएप वीडियो कॉल

न्यू गौरी नगर में रिमूवल कार्रवाई:एक दिन पहले रात के विरोध और हंगामे के बाद टला बुलडोजर एक्शन

वन विभाग के भ्रष्ट ससुर-दामाद की जोड़ी करती है सौदेबाजी:खुलासा फर्स्ट की खबर का असर

देखिए वीडियो, नदी में नाव पलटी:इतने बच्चों की मौत; मृतकों में एक ही परिवार की इतनी बच्चियां

दागदार कर रहे हैं मुख्यमंत्री की छवि:कार्यपालन यंत्री और ठेका कंपनी के प्रबंधक पर आरोप

हो गया दूध-पानी अलग-अलग:क्रोधित-कुपित ‘शिव’ के ‘गण’ निकले वनभूमि के कब्जेदार

देखिए वीडियो, किसने दी चेतावनी:मांगें पूरी नहीं हुईं तो सनातन धर्म छोड़ देंगे; संघ प्रमुख से मिलकर न्याय मांगने की तैयारी

क्रिकेट मैच के टिकट के नाम पर ठगी:कई बार कराया पेमेंट; ऑनलाइन बुकिंग के नाम पर दो लोगों से धोखाधड़ी

नौकरी बचाने के लिए इतनी रजिस्ट्री का लक्ष्य:इस योजना के काम में तेजी; कलेक्टर ने दिया यह भरोसा

इतने हजार छात्रों का होगा मुफ्त दुर्घटना और स्वास्थ्य बीमा:पढ़ाई पूरी होने के बाद योजना के दायरे से हो जाएंगे बाहर
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!