ट्रैफिक पुलिस का मानवीय चेहरा: सड़क पर घायल को देख महिला आरक्षक ने की मदद; खुद किया प्राथमिक उपचार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर की यातायात पुलिस की महिला आरक्षक उस वक्त मददगार बनी जब आमतौर पर लोग सड़क हादसे के बाद आगे बढ़ जाते हैं। कलश चौराहा, परदेशीपुरा क्षेत्र में यातायात ड्यूटी के दौरान महिला आरक्षक अरुणा ठाकरे की नजर सड़क पर घायल पड़े एक व्यक्ति पर पड़ी। उन्होंने तुरंत अपनी गाड़ी रोकी और घायल की मदद के लिए पहुंच गईं।
ड्यूटी के बीच घायल को देखा तो तुरंत रोकी गाड़ी
अरुणा ठाकरे वहां से गुजर रही थीं। सड़क पर घायल व्यक्ति को देखकर उन्होंने बिना देर किए वाहन रोका। पास पहुंचकर उन्होंने घायल की स्थिति का जायजा लिया और तत्काल सहायता शुरू की।
मौके पर ही किया प्राथमिक उपचार
महिला आरक्षक के पास मौजूद फर्स्ट एड किट उस समय घायल के लिए सबसे पहली मदद बनी। उन्होंने किट की मदद से मौके पर ही प्राथमिक उपचार दिया और घायल को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई।
समय पर मिली मदद बनी राहत का कारण
हादसे के बाद सड़क पर घायल पड़े व्यक्ति को समय पर प्राथमिक उपचार मिलने से उसे तत्काल राहत मिली। मौके पर मौजूद लोगों ने भी महिला आरक्षक की तत्परता और संवेदनशीलता की सराहना की।
ऐसे समय में जब सड़क हादसों के बाद कई बार लोग मदद करने से बचते हैं, अरुणा ठाकरे का रुककर घायल की सहायता करना पुलिस की जिम्मेदारी के मानवीय पक्ष को सामने लाता है।
वर्दी के साथ इंसानियत भी निभाई
अरुणा ठाकरे ने यातायात व्यवस्था संभालने की अपनी ड्यूटी के साथ एक नागरिक के प्रति मानवीय जिम्मेदारी भी निभाई। उनकी यह पहल बताती है कि पुलिस की भूमिका केवल यातायात और कानून-व्यवस्था तक सीमित नहीं है, बल्कि मुश्किल वक्त में जरूरतमंद तक मदद पहुंचाना भी पुलिस सेवा का अहम हिस्सा है।
संबंधित समाचार

ईडी का बड़ा एक्शन:करोड़ों की एमडी ड्रग्स तस्करी मामले में की बड़ी कार्रवाई; लाखों रुपए की संपत्तियां की कुर्क

देखिये वीडियो, अनंत चतुर्दशी चल समारोह को लेकर सख्ती:झांकियों में इन पर रहेगा पूरी तरह प्रतिबंध; ऊंचाई और मंच की चौड़ाई पर भी नियम

महाकाल धर्मशाला में महिला श्रद्धालु से मारपीट का आरोप:सुरक्षाकर्मियों पर बाल खींचने और मोबाइल छीनने का दावा

पचास हजार रहवासियों को मिलेगा नर्मदा जल का फायदा:इसी कार्यकाल में क्षेत्र की सभी समस्याएं कर देंगे दूर

बेटे ने की मां की बेरहमी से हत्या:जिंदा जलाकर उतारा मौत के घात; पड़ोसी बचाने पहुंचा तो उसे भी काटा

पूर्व मंत्री बोले:तेरे बाप का कार्यक्रम नहीं है

धर्मनगरी में 10 हजार वर्गफीट का अवैध निर्माण जमींदोज:आश्रम की भूमि पर बिना अनुमति बन रहा था दो मंजिला भवन; कार्रवाई के दौरान पुलिस बल रहा तैनात

छात्रों की गूंज की ऐतिहासिक सफलता ने भाजपा के कथित दुष्प्रचार का दिया करारा जवाब:जीतू पटवारी

माफ कीजिए, पप्पू ‘वो’ नहीं

सड़क हादसे में दूध व्यवसायी की मौत के छह साल बाद कोर्ट का फैसला:परिवार को ब्याज सहित इतने लाख रुपए क्षतिपूर्ति

पूर्वजों की तृप्ति के लिए श्राद्ध और तर्पण की महिमा:पितृ ऋण से मुक्ति का पावन पर्व

एमपी के युवाओं के लिए खुशखबरी:मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; अगले ढाई साल में होंगी 3.5 लाख सरकारी भर्तियां

कोचिंग से लौट रही छात्रा से बदसलूकी:सड़क पर रोककर किया परेशान; तीन नाबालिग आरोपी गिरफ्तार

तेंदुए की दस्तक से फार्म विला में दहशत:सीसीटीवी में कैद

सिंघम की छवि और रिजल्ट शून्य:बालाघाट एसपी आदित्य मिश्रा की कार्रवाई सिर्फ आम नागरिकों तक; आरोपी रसूखदार नेताओं के सामने क्यों डाले हथियार!

रोते और खाते समय बच्चों को मोबाइल देना पड़ रहा भारी:फोन की लत से बच्चे हो रहे बेकाबू; स्क्रीन की लत से बढ़ी परेशानी, थेरेपी सेंटरों में लग रही कतार

थाने के सामने 9 फीट धंसा मार्ग:भ्रष्टाचार की बलि चढ़ी सड़क; निगम के दावों का खुलासा

डोल ग्यारस पर बदलेगी ट्रैफिक व्यवस्था:शाम 4 बजे से कई मार्गों पर डायवर्जन; इस मंदिर पहुंचेंगी शहरभर से झांकियां

‘झूठ की गूंज’ पोस्टरों पर घमासान:कांग्रेस का प्रदर्शन

14 ग्राम एमडी के बाद खुला बैकवर्ड लिंक:महू का तस्कर आया गिरफ्त में
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!