धार में हिंदू समाज ने मनाई होली और दीपावली: भोज उत्सव समिति ने माना सहयोगियों का आभार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, धार।
भोजशाला को लेकर वर्षों से चल रहे विवाद में शुक्रवार को बड़ा न्यायिक फैसला हुआ। हाई कोर्ट की इंदौर खंडपीठ ने कहा भोजशाला का धार्मिक स्वरूप देवी वाग्देवी सरस्वती के मंदिर के रूप में स्थापित होता है। फैसले की जानकारी सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद हिंदू संगठनों ने जमकर जश्न मनाया।
भोजशाला के पास स्थित अखंड ज्योति परिसर में कार्यकर्ताओं ने होली खेली, आतिशबाजी की और मिठाइयां बांटकर खुशी जाहिर की। हिंदू नेता आशीष बसु ने कहा यह हिंदू समाज के लिए बड़ी जीत और खुशी का अवसर है।
भोजशाला आंदोलन का संघर्ष वर्षों पुराना है। वर्ष 2003 का आंदोलन सबसे बड़ा रहा, जिसमें करीब 1400 लोगों पर प्रकरण दर्ज हुए थे, जबकि तीन लोगों की मौत भी हुई। फैसले की कॉपी मिलने के बाद आगे की रणनीति तय की जाएगी।
भोज उत्सव समिति ने जताई खुशी... भोज उत्सव समिति के अध्यक्ष सुमित चौधरी ने फैसले पर खुशी जताते हुए इसे हिंदू समाज के वर्षों पुराने संघर्ष की जीत बताया। कहा 1935 में हिंदू भोज समिति की स्थापना करने वाले कार्यकर्ताओं ने इस मुद्दे के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया था।
उन्होंने सभी पक्षकारों, अधिवक्ताओं और इस संघर्ष से जुड़े लोगों का आभार माना। संगठन के प्रतिनिधियों ने कहा फैसला लंबे समय से चल रहे प्रयासों का परिणाम है और इसके लिए सभी सूत्रधारों को धन्यवाद दिया जाना चाहिए।
फैसले से पहले कड़ी चौकसी... फैसले को देखते हुए धार जिले में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। प्रशासन ने धारा 163 लागू कर पांच से अधिक लोगों के एकत्र होने पर रोक लगा दी थी।
किसी भी प्रकार के धरना, प्रदर्शन और जुलूस पर प्रतिबंध लगाया गया। पुलिस ने सामाजिक माध्यमों पर भड़काऊ टिप्पणियों की निगरानी तेज कर दी थी। साथ ही पेट्रोल और डीजल की बोतलों में बिक्री पर भी विशेष नजर रखी जा रही थी।
संबंधित समाचार

शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद:आखिर कब होगी कार्रवाई

कलेक्टर का एक्शन:स्वामित्व योजना में लापरवाही पर की बड़ी कार्रवाई; 7 प्रोबेशनर पटवारियों की सेवा समाप्त

सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई:भारी पुलिस बल और रिमूवल अमले की मौजूदगी में अतिक्रमण ध्वस्त

INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला:राहुल गांधी बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा हमारा मिशन

मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम:लोडिंग वाहन और टैंकर किए जब्त

फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:दोस्त के खिलाफ FIR दर्ज

न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान

2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी:अब तक क्या किया? हाईकोर्ट ने प्रशासन से मांगा जवाब

मां चंद्रघंटा का संदेश:सौम्यता और शौर्य का संतुलन ही बनाता है मजबूत व्यक्तित्व

दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल:कमिश्नर ने 2 नव आरक्षकों सहित 6 अनुसचिवीय कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति प्रमाण पत्र

भक्ति रस में रमा शहर:मां की आराधना और गरबों की धूम का उत्सव

खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस:टैक्स से छूट वाली संपत्तियों को राहत; नए नियमों में स्वयंसेवकों की भर्ती

मंत्रि-परिषद ने पारित किया ‘विकसित मध्य प्रदेश’ का संकल्प:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक

आदिवासियों के मकान तोड़े जाने के मामले ने पकड़ा तूल:कार्तिकेय सिंह चौहान ने अधिकारियों को दी ये चेतावनी

पिटती पुलिस टूटता मनोबल:खादी के लिए खाकी के हाथ काटने में जल्दबाजी आखिर क्यों

मंदिर की दानपेटी तोड़कर नकदी और चांदी के सिक्के चोरी:बदमाशों ने दो घरों को भी बनाया निशाना

एचआईवी के इतने नए मामले:इस मेडिकल कॉलेज में मिले सबसे ज्यादा संक्रमित; इतने मरीज एआरटी से दूर

बिना नंबर की फॉर्च्यूनर ने बुझा दिया एक घर का चिराग:बाइक को मारी टक्कर, मैकेनिक की हुई मौत; दो नाबालिग साथी हुए गंभीर घायल

इस पूर्व मंत्री ने किसको को दी नसीहत:बोले; ‘ऐसा भी क्या काम, जो जमीर बेचकर करना पड़े’ पद से इस्तीफा देकर साथ आइए, दोनों मिलकर सड़क पर लड़ेंगे जनता की लड़ाई
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!