हाईकोर्ट के आदेश से रुक गई युवती की दूसरी शादी: न्यायालय ने बचाया वैवाहिक अधिकार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
न्यायपालिका को यूं ही न्याय का मंदिर नहीं कहा जाता, क्योंकि यहां पहुंचने वाले हर व्यक्ति को कानून के दायरे में न्याय मिलने की उम्मीद रहती है। ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जिसमें प्रेम विवाह कर नए जीवन की शुरुआत करने वाले जोड़े को कथित साजिश के तहत महज 18 दिन में अलग कर दिया गया। हालांकि, उच्च न्यायालय की शरण लेने के बाद अब विवाहिता की जबरन दूसरी शादी पर रोक लग गई है और दंपति के साथ रहने का रास्ता खुलता नजर आ रहा है।
उच्च न्यायालय के अधिवक्ता अरुण सांवले के अनुसार रतलाम निवासी एक युवक और युवती 2 फरवरी को विवाह करने के उद्देश्य से इंदौर पहुंचे थे। दोनों बालिग थे और आपसी सहमति से इंदौर स्थित आर्य समाज मंदिर में विधिवत विवाह किया गया। आवश्यक दस्तावेजों के आधार पर शादी संपन्न हुई और इसके बाद विवाह पंजीयन के लिए इंदौर नगर निगम में आवेदन किया गया। 4 फरवरी को दोनों को विवाह प्रमाण पत्र भी प्राप्त हो गया। इसी दौरान युवती के परिजन ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा दी, जिसके चलते विवाह से जुड़े दस्तावेज रतलाम के संबंधित थाने भेजे गए।
वन स्टॉप सेंटर भेजना कानूनी तौर पर सही नहीं
अधिवक्ता अरुण सांवले का कहना था कि शादी के समय युवती बालिग थी, शादी के बाद रतलाम पुलिस ने बयान के लिए बुलाकर उसे वन स्टॉप सेंटर कैसे भेजा, जो कानूनी तौर पर सही नहीं है। वही पुलिस ने युवती को परिजन को सोप दिया। जो पुलिस की कार्यप्रणाली पर कई सवालिया निशान लगाता है।
युवती को वन स्टॉप सेंटर भेज दिया
6 फरवरी को नवविवाहित जोड़ा अपने बयान दर्ज कराने रतलाम थाने पहुंचा, लेकिन आरोप है कि पुलिस की कार्रवाई के दौरान युवती को उसी दिन वन स्टॉप सेंटर भेज दिया गया। दूल्हे ने इस पर आपत्ति भी दर्ज कराई, लेकिन युवती के परिजन और पुलिस की कथित मिलीभगत के कारण उसे पति के साथ जाने नहीं दिया गया।
युवती को 13 फरवरी तक वन स्टॉप सेंटर में रखा गया। बाद में जब पति ने अपनी पत्नी से संपर्क करने की कोशिश की तो उसका फोन बंद मिला। जानकारी लेने पर पता चला कि युवती को परिजन के सुपुर्द कर दिया गया है।
उच्च न्यायालय में याचिका दायर की
स्थिति गंभीर होने पर नवविवाहित युवक ने अधिवक्ता अरुण सांवले के माध्यम से उच्च न्यायालय में याचिका दायर की। याचिका में आशंका जताई कि युवती की जबरन दूसरी शादी कराई जा रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए हाईकोर्ट ने तत्काल रतलाम पुलिस को निर्देश दिए कि विवाहिता को न्यायालय के समक्ष पेश किया जाए।
जानकारी के अनुसार 20 फरवरी को परिवार द्वारा किसी सामूहिक सम्मेलन में युवती का पुनर्विवाह कराने की तैयारी की जा रही थी, लेकिन न्यायालय के हस्तक्षेप के बाद फिलहाल इस पर रोक लग गई है।
संबंधित समाचार

जहरीली शराब कांड:मास्टर माइंड के बाद अब इसकी तलाश तेज; लगातार दबिश दे रही पुलिस

एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब:अस्पताल परिसर में जर्जर भवनों को हटाने वाले ठेकेदार जुबेर खोकर पर मशीन ठिकाने लगाने का आरोप

नवविवाहिता ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; पति और ससुर समेत 4 पर केस दर्ज

रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे:ड्रग्स मामले में आरोपी नहीं बनाने के एवज में मांगी घूस

देखिए वीडियो:चलती कार में लगी आग; अंदर फंसा चालक, ट्रैफिक पुलिस ने कांच तोड़कर बचाया, लोडिंग रिक्शा में CPR देते अस्पताल पहुंचाया

स्पेशल ट्रेन के फेरे बढ़ाने में रेलवे की लेटलतीफी:27 दिन बाद मिली मंजूरी; तब तक रेल हो चुकी थी बंद

अवैध शराब के ठिकाने पर पुलिस का छापा:तालाब किनारे नाले में छिपी थी भट्टियां; 800 लीटर महुआ लहान किया नष्ट

विदेश से आई 9 साल की एनी:आंखों में धुंध छाई तो किया हजारों किमी का सफर; सस्ता पड़ा मोतियाबिंद का इलाज

किसी दोषी को नहीं बख्शेंगे:अब पूरे मध्य प्रदेश में चलेगा अभियान

ट्रक-ट्राले की चपेट में आई बाइक:युवती की मौके पर मौत; 5 किमी लंबा जाम लगा

नशे के खिलाफ अभियान में विद्यार्थी भी संभालेंगे मोर्चा:पुलिस अधिकारियों और छात्रों ने किया संवाद

रातभर रुक-रुककर बारिश:यहां 8 MM पानी गिरा; बूंदाबांदी के आसार

युवती ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; आखिरी मैसेज में बॉयफ्रेंड से कही भावुक बातें, पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

कैंसर अस्पताल में करोड़ों की मशीन पर टपक रहा पानी:43 करोड़ की लीनियर एक्सेलरेटर और रेडियोथैरेपी सीटी मशीन से उपचार के लिए मरीजों को मार्च तक करना पड़ सकता है इंतजार

बच्ची से दुष्कर्म का आरोप:अकबर का पुलिस ने निकाला जुलूस; कोर्ट ने भेजा जेल

अस्पताल की गंभीर लापरवाही से नवजात की हो गई मौत:पीड़िता को दी धमकी

CM के परिचित से वारदात करना पड़ा भारी:पुलिस ने आरोपी को दबोचा; लूटा मोबाइल बरामद

क्या चरित्रहीन भी है हिस्ट्रीशीटर सूरज जाट:गुर्गों के परिवार की महिलाओं पर बुरी नीयत रखने का आरोप

दुष्कर्म के आरोपी रहे भाजपा नेत्री के बेटे ने की गुंडागर्दी:बदमाश भेजकर रेप पीड़िता को धमकाया; केस वापस लो, वरना अगली बार समझाने नहीं आएंगे

भीषण सड़क हादसा:कार और ट्रक की आमने-सामने टक्कर; पांच लोगों की मौत
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!