गर्मी का सितम बरकरार: तेज धूप और उमस कर रही बेहाल; जानिये अगले तीन दिन क्या होगा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
इन दिनों गर्मी का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा। भले ही पिछले दो दिनों से दिन के तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की जा रही है, लेकिन तेज धूप और उमस के कारण लोगों को राहत मिलती नहीं दिख रही। शनिवार को अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि रात का तापमान 26.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ जो सामान्य से एक डिग्री अधिक है। हालांकि राहत की एक बात यह रही कि दिन का तापमान 8 दिनों बाद सामान्य स्तर पर लौटा है।
दोपहर में सूनी पड़ीं सड़कें
चिलचिलाती धूप का सबसे अधिक असर दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे के बीच देखा जा रहा है। इस दौरान शहर की सड़कें लगभग सूनी नजर आईं और आवाजाही भी काफी कम रही। जरूरी काम से निकले लोग भी जल्दी से जल्दी घर लौटने की कोशिश में दिखे। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले दो से तीन दिनों तक तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहने की संभावना है। फिलहाल गर्मी से राहत के कोई आसार नहीं दिख रहे।
"बीट द हीट"- 18 हजार लोगों को मिली ठंडी छाछ
गर्मी के इस कहर के बीच दाऊदी बोहरा समुदाय ने शनिवार को शहरभर में "बीट द हीट" अभियान चलाकर राहगीरों को बड़ी राहत दी। अभियान के तहत करीब 18 हजार लोगों को ठंडी छाछ वितरित की गई। इसमें 300 से अधिक स्वयंसेवक सक्रिय रहे।
शहर के 11 प्रमुख स्थानों पर यह सेवा दी गई जिनमें राजवाड़ा चौक, पलासिया, टॉवर चौराहा और राऊ बस स्टैंड प्रमुख रहे। इसके अलावा वर्ल्ड हिंदू फेडरेशन मध्य प्रदेश द्वारा भी ठंडाई, फल और अन्य पेय पदार्थों का वितरण किया गया, जिससे हजारों लोगों ने लाभ उठाया।
इंदौर में मई में 46 डिग्री से भी ऊपर जा चुका है पारा
इंदौर की गर्मी का इतिहास रहा है। मई महीने में यहां तापमान कई बार 46 डिग्री सेल्सियस को भी पार कर चुका है। मौसम विभाग के अनुसार 31 मई 1994 को इंदौर में 46.6 डिग्री सेल्सियस का अब तक का सर्वाधिक तापमान दर्ज किया गया था। वर्ष 2014 से 2023 के बीच 9 बार मई में बारिश भी हो चुकी है और पिछले वर्ष मई में करीब 3 इंच वर्षा दर्ज की गई थी।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!