खबर
Top News

रेलवे कर्मचारी ने शादी का सपना दिखाकर बनाए संबंध: विरोध किया तो जान से मारने की धमकी

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

27 नवंबर 2026, 5:20 pm
शेयर करें:
रेलवे कर्मचारी ने शादी का सपना दिखाकर बनाए संबंध

ग्वालियर में पीड़िता ने लगाए आरोप; होटल ले जाकर संबंध बनाने और शिकायत पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया केस

खुलासा फर्स्ट, ग्वालियर।
शादी का वादा कर युवती से शारीरिक संबंध बनाने और बाद में शादी से इनकार करने का मामला सामने आया है। ग्वालियर के पड़ाव थाना क्षेत्र में रहने वाली युवती ने रेलवे विभाग में पदस्थ कर्मचारी राजेंद्र प्रसाद जाटव पर शादी का झांसा देकर उसका शोषण करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि आरोपी ने पहले शादी कर अच्छे से रखने का भरोसा दिया और इसी आधार पर उसके साथ नजदीकियां बढ़ाईं।

बाद में जब उसने शादी की बात की तो आरोपी टालमटोल करने लगा। शिकायत करने की बात कहने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता की शिकायत पर पड़ाव थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

एक साल पहले हुई थी पहचान, शादी का दिया भरोसा
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि करीब एक साल पहले उसकी पहचान राजेंद्र प्रसाद जाटव से हुई थी। आरोपी रेलवे विभाग के पीडब्ल्यूआई में पदस्थ है। बातचीत के दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं। युवती के मुताबिक, आरोपी ने उससे शादी करने और शादी के बाद अच्छी तरह रखने का भरोसा दिलाया था।

पीड़िता ने आरोपी को अपने वैवाहिक जीवन में चल रहे विवाद की जानकारी भी दी थी। उसने स्पष्ट किया था कि पति से तलाक लिए बिना वह दूसरी शादी नहीं कर सकती। इस पर आरोपी ने कथित तौर पर बताया कि उसका अपनी पत्नी से तलाक हो चुका है।

उसने युवती को भरोसा दिलाया कि वह उसे शादी के बाद अच्छे से रखेगा और किसी तरह की परेशानी नहीं देगा।

होटल ले जाकर संबंध बनाने का आरोप
पीड़िता का आरोप है कि शादी का भरोसा मिलने के बाद आरोपी उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। शिकायत में उसने बताया कि 3 जनवरी 2026 को आरोपी उसे शादी के संबंध में बातचीत करने के बहाने होटल ले गया था। वहां शादी का भरोसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।

इसके बाद 11 फरवरी 2026 को भी आरोपी उसे होटल लेकर गया। पीड़िता के मुताबिक, इस दौरान भी आरोपी ने शादी करने का विश्वास दिलाकर उसके साथ संबंध बनाए। युवती का कहना है कि दोनों घटनाओं के बाद भी आरोपी शादी की बात करता रहा, लेकिन जब उसने शादी करने के लिए कहा तो वह लगातार टालमटोल करने लगा।

शादी की बात पर मुकरा, शिकायत करने पर दी धमकी
पीड़िता ने आरोप लगाया कि जब उसने आरोपी पर शादी करने के लिए दबाव बनाया तो वह अपने वादे से मुकर गया। युवती ने उससे कहा कि यदि वह शादी नहीं करेगा तो पुलिस में शिकायत करेगी। इस पर आरोपी ने कथित तौर पर उसके पति और परिवार के साथ संबंध बनाने की बात कही और शादी करने से इनकार कर दिया।

पीड़िता के मुताबिक, आरोपी ने पुलिस में शिकायत करने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी। इसके बाद युवती ने पड़ाव थाने पहुंचकर पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

पुलिस ने दर्ज किया मामला
पड़ाव थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर रेलवे कर्मचारी राजेंद्र प्रसाद जाटव के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि शिकायत में लगाए गए आरोपों और घटनाक्रम की जांच की जा रही है। जांच के दौरान संबंधित पक्षों के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार

खड़े हनुमान प्रतिमा में दिखी दरार
Top News

खड़े हनुमान प्रतिमा में दिखी दरार:भक्तों में भारी आक्रोश

8 minutes ago
हंगामे से विचलित नहीं हुए सीएम
Top News

हंगामे से विचलित नहीं हुए सीएम:सुनी युवती की बात; भाजपा कार्यकर्ता बनकर पहुंची थी बैठक में

17 minutes ago
लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई
Top News

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:SDM कार्यालय के बाबू पर रिश्वत मांगने के आरोप; केस दर्ज

31 minutes ago
19 अपराधों से लदे कालू पेट्रोल को फिर भेजा जेल
Top News

19 अपराधों से लदे कालू पेट्रोल को फिर भेजा जेल:हत्या के मामले में मिली जमानत हाई कोर्ट ने की निरस्त

33 minutes ago
कार के आर्म रेस्ट बॉक्स में छिपा रखी थी एमडी ड्रग्स
Top News

कार के आर्म रेस्ट बॉक्स में छिपा रखी थी एमडी ड्रग्स:दो शाहरुख से डेढ़ लाख का माल जब्त

41 minutes ago
कपड़ा कारोबारी को सब्सिडी वाला लोन दिलाने का कहकर लिया था झांसे में
Top News

कपड़ा कारोबारी को सब्सिडी वाला लोन दिलाने का कहकर लिया था झांसे में:63 लाख रुपए हड़प गए जैन बंधु; क्राइम ब्रांच में शिकायत

about 1 hour ago
शहर में चोरों की धमाचौकड़ी, टांडा-बाग के तीन गिरफ्तार
Top News

शहर में चोरों की धमाचौकड़ी, टांडा-बाग के तीन गिरफ्तार:कहीं खड़ी बाइक गायब; कहीं घर-दुकान में हुई चोरी

about 1 hour ago
विबग्योर स्कूल के विद्यार्थियों ने जाना ट्रैफिक साथी एप का महत्व
Top News

विबग्योर स्कूल के विद्यार्थियों ने जाना ट्रैफिक साथी एप का महत्व:पुलिस ने हेलमेट-सीट बेल्ट और ई-चालान की दी जानकारी

about 1 hour ago
प्रतिबंधित सड़कों पर ई-रिक्शा दौड़ाया तो खैर नहीं
Top News

प्रतिबंधित सड़कों पर ई-रिक्शा दौड़ाया तो खैर नहीं:ट्रैफिक पुलिस ने चौराहों पर ई-रिक्शा चालकों को समझाए नियम

about 2 hours ago
तीन साल बाद फिर मुंबई इंडियंस की कमान संभालेंगे रोहित शर्मा
Top News

तीन साल बाद फिर मुंबई इंडियंस की कमान संभालेंगे रोहित शर्मा:हार्दिक पंड्या की जगह बने कप्तान; 5 IPL खिताब जिताए

about 2 hours ago
दोहरे हत्याकांड में हर्ष की चालाकी का हुआ खुलासा
Top News

दोहरे हत्याकांड में हर्ष की चालाकी का हुआ खुलासा:दिल्ली का टिकट, देवास में उतरा; फिर इंदौर लौटा कातिल

about 2 hours ago
देखिये वीडियो, सब्जी मंडी के लिए सड़क पर उतरी कांग्रेस
Top News

देखिये वीडियो, सब्जी मंडी के लिए सड़क पर उतरी कांग्रेस:प्रदेश अध्यक्ष बोले- गोलियां मारना चाहते हो तो मारो; हम तैयार हैं, गरीबों की रोजी-रोटी पर लात मारी

about 2 hours ago
खंडेलवाल का कांग्रेस पर तीखा वार
Top News

खंडेलवाल का कांग्रेस पर तीखा वार:बोले- बाबा साहब को चुनाव हराने वाले आज संविधान बचाने की बात कर रहे

about 2 hours ago
देखिये वीडियो, सब्जी मंडी विवाद
Top News

देखिये वीडियो, सब्जी मंडी विवाद:कांग्रेस का प्रदर्शन; प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भी सड़क पर उतरे, पुलिस से धक्का-मुक्की, डंडा छीनने की कोशिश

about 2 hours ago
जीवाजी यूनिवर्सिटी में छात्रों की जेब पर डाका
Top News

जीवाजी यूनिवर्सिटी में छात्रों की जेब पर डाका:अंतिम तारीख से पहले ही लेट फीस की वसूली

about 2 hours ago
ग्वालियर में 11 महीने में डेंगू-मलेरिया के 390 मरीज
Top News

ग्वालियर में 11 महीने में डेंगू-मलेरिया के 390 मरीज:कीवी और बकरी के दूध की बढ़ी मांग

about 3 hours ago
देखिये वीडियो, सब्जी मंडी विवाद ने पकड़ा जोर
Top News

देखिये वीडियो, सब्जी मंडी विवाद ने पकड़ा जोर:कांग्रेस का पैदल मार्च; दुकान लगाने पहुंचे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष, बैरिकेडिंग से यातायात प्रभावित, वाहन रेंगते नजर आए

about 3 hours ago
सब्जी मंडी विवाद में आज फिर टकराव के आसार
Top News

सब्जी मंडी विवाद में आज फिर टकराव के आसार:प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष खुद लगाएंगे दुकान; पुलिस ने की बैरिकेडिंग

about 3 hours ago
तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर
Top News

तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर:तीन लोग घायल; चालक वाहन मौके पर छोड़कर भागा

about 4 hours ago
10 हजार का इनामी देवास का तस्कर पकड़ा गया
Top News

10 हजार का इनामी देवास का तस्कर पकड़ा गया:इस साल 215 तस्कर गिरफ्तार

about 4 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!