गर्मी का फिर पलटवार: पारा इतनी डिग्री के पार पहुंचा; जानिये क्या होगा अगले तीन दिन
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
एक हफ्ते की हल्की राहत के बाद इंदौर में गर्मी ने एक बार फिर अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। शुक्रवार से मौसम का मिजाज बदला और दिन का पारा करीब 2 डिग्री उछलकर 41.2 डिग्री सेल्सियस पर जा पहुंचा। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले तीन-चार दिनों में तापमान और धीरे-धीरे बढ़ेगा, जिससे गर्मी का असर और तीखा होगा।
गुरुवार को दिन का तापमान 39.9 डिग्री सेल्सियस था, जो सामान्य दायरे में था। लेकिन शुक्रवार दोपहर 12 बजे के बाद से गर्मी का असर अचानक तेज होने लगा और पारा 41.2 डिग्री तक पहुंच गया। रात को भी राहत नहीं मिली। गुरुवार की रात तापमान 26.3 डिग्री था, जो सामान्य से 3 डिग्री ज्यादा था। शुक्रवार की रात यह थोड़ा कम होकर 25.1 डिग्री रहा, लेकिन उमस और गर्मी का अहसास बना रहा।
शनिवार सुबह से ही आसमान साफ है और धूप चढ़ते ही गर्मी का असर होने लगा है। आज दिन का तापमान 41 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने के आसार हैं। दोपहर 12 से 4 बजे के बीच गर्मी का सबसे ज्यादा असर जनजीवन पर दिखा। सड़कों पर आवाजाही पहले की तुलना में काफी कम रही और लोग घरों में दुबके रहे। शाम ढलने के बाद कुछ राहत जरूर मिली।
इंदौर में मई का महीना वैसे भी हमेशा से कड़ा रहा है। मौसम विभाग के रिकॉर्ड के मुताबिक 31 मई 1994 को पारा 46 डिग्री के पार पहुंचा था, जो अब तक का रिकॉर्ड है। हालांकि इस महीने मौसम में बदलाव भी देखने को मिलता है। बादल छाते हैं और बौछारें भी पड़ती हैं। 2014 से 2023 के बीच 9 बार बारिश हो चुकी है और 2023 में पूरे मई महीने में करीब 3 इंच पानी गिरा था। फिलहाल मौसम विभाग की सलाह है कि दोपहर के वक्त बेवजह घर से बाहर निकलने से बचें, खूब पानी पिएं और लू से सावधान रहें।
संबंधित समाचार

टीआई पर BJP नेता का आरोप:बताया कांग्रेस का एजेंट; सस्पेंड करने की मांग, TI बोले- इस वजह से नाराजगी

दो किलोमीटर के फेर से परेशान रहवासी सड़कों पर उतरे:सिक्सलेन ने बढ़ाई सहूलियत या मुसीबत?

एएसआई पर हमला:कार पर फेंकी बोतल; विरोध किया तो हाथ में गड़ा दिए दांत

रुत आ गई रे, रुत छा गई रे..:इंदौर में सर्द हवाओं ने दी दस्तक; शिशिर की सिहरन से बदला शहर का मिजाज

आईटी पार्क चौराहे पर ट्रैफिक डायवर्ट:ब्रिज की स्लैब का काम; भारी वाहनों की आवाजाही पर भी रोक

अपराध से पहले अड्ड़ों पर पहुंचेगी पुलिस:एआई से अपराध रोकने की तैयारी; अगले महीने ट्रायल

इंदौर में अभी नलों में पानी लेकिन निगम को सताने लगी गर्मी की चिंता:300 बोरिंग और टैंकरों से तैयार किया जाएगा बैकअप

नींद हराम कर रखी है सोने ने:शादी-ब्याह की धूम प्रारंभ

बेटे को बचाने डैम में कूदे पिता की डूबने से मौत:मामा-भांजा लापता; दो दिन पहले हुई थी बेटी की शादी

टवेरा के बॉटल होल्डर में छिपाई थी एमडी:कार में बाइक भी मिली

8 बदमाशों को शहर से बाहर खदेड़ा:6 पर कसा शिकंजा; लगातार दे रहे थे अपराध को अंजाम

कलेक्टर-कमिश्नर के साथ मंथन करेंगे मुख्यमंत्री:नवाचारों पर होगी चर्चा; 10 मिनट में देना होगा काम का हिसाब

फ्लाईओवर सिटी बनता उज्जैन:विकास की रफ्तार तेज; लेकिन व्यवस्थाओं की परीक्षा बाकी

परिसीमन बिल को लेकर राजनीतिक हलचल तेज:स्टालिन को मनाने चेन्नई पहुंचे विपक्षी नेता; राहुल को गांधी गले लगाया

रैपिडो चालक की अश्लीलता पर महिलाओं ने जताया विरोध:भोपाल की घटना से आक्रोश

महापौर ने किया निरीक्षण:प्रदूषण फैलाने वाली फैक्ट्रियों पर भी नजर

प्रदेश के 55 लाख स्कूली बच्चों के लिए खुशखबरी:इस दिन मिलेगी गणवेश की राशि; मुख्यमंत्री करेंगे बैंक खातों में अंतरित

नाले में गंदा पानी छोड़ने वाली 4 फैक्ट्रियों पर निगम की कार्रवाई:3.60 लाख का लगाया दंड; आउटलेट पाइप भी कराए बंद

खड़े हनुमान मंदिर के समर्थन में युवा कांग्रेस का हवन:प्रशासन को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना

सरस्वती नदी में बहाया फैक्ट्री का गंदा पानी:टीएम एंटरप्राइजेस का कारनामा; 40 हजार का जुर्माना कर निगम ने निभाई जिम्मेदारी!
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!