भीषण गर्मी का कहर: पारे की उछाल यहां तक हुई; जानिये अगले दो दिन क्या होगा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
इस बार मई की शुरुआत ही आग उगलती धूप और झुलसाती लू के साथ हुई है। सोमवार को दिन का तापमान सामान्य से 3 डिग्री अधिक 43.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उत्तर-पश्चिम दिशा से 11 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चली गर्म हवाओं ने लोगों को बेहाल कर दिया। सुबह 10 बजे के बाद धूप इतनी तेज हो गई कि दोपहर में सड़कें लगभग सूनी रहीं। सूर्यास्त के बाद भी राहत नहीं मिली। रात का तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस रहा और उमस ने नींद भी मुश्किल कर दी। मंगलवार सुबह से ही तेज गर्मी का असर महसूस किया जा रहा है।
अगले दो दिन और सताएगी गर्मी
मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए हीट वेव यानी लू की चेतावनी जारी की है। वैज्ञानिकों के अनुसार अगले दो-तीन दिनों में पारा और ऊपर चढ़ सकता है और रात का तापमान भी 28 से 30 डिग्री के बीच रहने की आशंका है। आसमान साफ रहने से धूप का असर और तीखा होगा।
वेस्टर्न डिस्टर्बेंस कमजोर
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि गर्मी को नियंत्रित रखने वाला वेस्टर्न डिस्टर्बेंस कमजोर पड़ गया है, जिसके चलते तापमान तेजी से बढ़ रहा है। गौरतलब है कि अप्रैल में भी 26 तारीख को पारा 43.2 डिग्री तक पहुंचा था। पिछले साल के मुकाबले इस बार मौसम का मिजाज बिल्कुल अलग है। पिछले साल मई अपेक्षाकृत ठंडा रहा था और अच्छी बारिश भी हुई थी। इस बार मई के दूसरे हफ्ते में ही तापमान 43 डिग्री का आंकड़ा पार कर चुका है।
स्वास्थ्य विभाग की एडवाइजरी
CMHO डॉ. माधव प्रसाद हसानी ने लोगों को सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि बुजुर्गों, बच्चों और धूप में काम करने वाले मजदूरों को सबसे ज्यादा खतरा है। लू से बचाव के लिए विभाग ने ये सलाह दी है। भरपूर पानी पिएं और खाली पेट न रहें। हल्के रंग के ढीले कपड़े पहनें और सिर ढककर रखें। दोपहर 12 से 4 बजे के बीच घर से बाहर न निकलें। ORS, नारियल पानी, छाछ और नींबू पानी का सेवन करते रहें। बाहर जाना जरूरी हो तो छाता और सनग्लास जरूर साथ रखें।
संबंधित समाचार

शोरूम विवाद मामले में बड़ा फैसला:इन पुलिस अधिकारियों को मिली राहत

फैमिली कोर्ट में वकीलों का प्रदर्शन:प्रिंसिपल जज की कार्यशैली पर उठाए सवाल; की ये मांग

आदिवासियों के घर तोड़ने पर सरकार सख्त:केंद्रीय मंत्री के धरने के बाद मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश

महंगाई का एक और झटका:इस कंपनी ने बढ़ाए पेट्रोल-डीजल के दाम; इतने रुपए हुआ महंगा

धार्मिक आयोजनों में महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस अलर्ट:कमिश्नर ने 15 शक्ति मोबाइल टीमों को किया रवाना; हेल्पलाइन नंबर किए जारी

मारपीट के दो मामले:पति की प्रेमिका पर पत्थर से हमला करने का आरोप; जमीन विवाद में किसान को पीटा

विशेष जूपिटर अस्पताल की क्रूरता ‘पेशेंट’ नहीं ‘मनी फर्स्ट’:मरीज की जान से खिलवाड़; बिना जांच पैर काटने का फरमान और संदिग्ध मौत

माता की भक्ति के साथ महाप्रसादी का वितरण शुरू

भीषण सड़क हादसा:स्कॉर्पियो की टक्कर से मैनेजर और कर्मचारी की मौत

भीड़ में दिखा बदमाश तो एप से तुरंत खुलेगी कुंडली:हवाबाजी करने वाले अपराधियों पर रहेगी तकनीकी नजर

अभिनेता,नेताओं से यारी टोपीबाज पटवा का खेल भारी:सट्टेबाजी के बाद अब मनी लांड्रिंग; हवाला और ब्लैक मनी को व्हाइट करने का गौरखधंधा

सड़क चौड़ीकरण के विरोध में बाजार बंद:व्यापारियों ने किया प्रदर्शन; कहा- रोजाना करोड़ों का कारोबार हो रहा प्रभावित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने काजीरंगा से आए आठ भैंसों को बाड़े में छोड़ा:कान्हा टाइगर रिजर्व में सौ साल बाद लौटे जंगली भैंसे

नशे में धुत कार चालक ने 3-4 लोगों को मारी टक्कर:लोगों ने पीछा कर आरोपी को पकड़ा; कार में मिली शराब की बोतल

एरोड्रम कांड में अब फुटेज और बयानों की परीक्षा:पुलिसकर्मियों के सस्पेंशन से चार पर कार्रवाई तक कैसे बदली कहानी

आज फिर खुलेगी गैंगस्टर सतीश भाऊ और गुर्गों की जालसाजी की कुंडली:दस्तावेजी साक्ष्यों के साथ दोपहर को होंगे जालसाजी के शिकार राहुल यादव के बयान

बाहर टिकट ब्लैक तो स्टेडियम में हुई मारपीट वीडियो वायरल:लसूड़िया पुलिस ने दो नाबालिगों को पकड़ा, चार टिकट जब्त

देखिये वीडियो, ऑनलाइन सट्टेबाजी-कैसीनो नेटवर्क का खुलासा:एक आरोपी गिरफ्तार; दो की तलाश जारी, लाखों रुपए के प्रीमियम मोबाइल जब्त

भक्ति के रंग गरबे की उमंग:आकर्षक विद्युत सज्जा और हाईटेक सेल्फी पॉइंट बने आकर्षण

कॉलेज के बाहर भूख हड़ताल पर बैठे छात्र:इन मांगों को लेकर डटे; बोले- न्याय नहीं मिला तो प्राण त्याग देंगे
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!