कहर बरपाती लू का कहर जारी: लगातार दूसरे दिन पारे ने मारी उछाल; घरों से बाहर निकलना मुश्किल, सड़कें हुईं सूनी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
भीषण गर्मी ने इंदौरवासियों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। लगातार दूसरे दिन तापमान 43 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना रहा और तेज लू के थपेड़ों ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया। दिन में सड़कें पहले की तुलना में सूनी नजर आईं और घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया।
मंगलवार को दिनभर तपती धरती और गर्म हवाओं का असर रात तक बना रहा। रात नौ बजे तक लू चलती रही, जिससे लोगों को राहत का कोई पल नहीं मिला। मौसम वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि बुधवार को भी कड़ी धूप और तपिश बनी रहेगी और तापमान में और बढ़ोतरी की संभावना है।
14 हीट स्ट्रोक क्लिनिक स्थापित
बढ़ती गर्मी को देखते हुए प्रशासन ने जिला अस्पताल, सिविल अस्पतालों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में 14 विशेष हीट स्ट्रोक क्लिनिक स्थापित किए हैं। इन केंद्रों में आवश्यक दवाओं के साथ ओआरएस के पैकेट, कूलर और पंखों की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। इसके अलावा सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, उप स्वास्थ्य केंद्रों और आयुष्मान आरोग्य मंदिरों पर ओआरएस कॉर्नर भी बनाए गए हैं।
इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज
स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि बुजुर्ग, बच्चे, खिलाड़ी और धूप में काम करने वाले मजदूर सबसे अधिक खतरे में हैं। पसीना न आना, त्वचा का गर्म-लाल और शुष्क हो जाना, मतली, सिरदर्द, थकान, चक्कर आना, उल्टी और बेहोशी तापघात के प्रमुख लक्षण हैं। ऐसे किसी भी लक्षण के दिखते ही नजदीकी अस्पताल से तुरंत संपर्क करने की सलाह दी गई है।
स्वास्थ्य विभाग की एडवाइजरी
स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि खूब पानी पिएं, खाली पेट न रहें और शराब, चाय-कॉफी से परहेज करें। ठंडे पानी से नहाएं, सिर ढककर रखें और हल्के रंग के ढीले व पूरी बांह के कपड़े पहनें। दोपहर 12 से 4 बजे के बीच घर से बाहर निकलने से बचें।
बाहर जाना जरूरी हो तो छाता और धूप का चश्मा जरूर साथ रखें तथा निकलने से पहले कम से कम दो गिलास पानी पिएं। बच्चों को बंद वाहनों में अकेला न छोड़ें और धूप में नंगे पैर न चलें। ओआरएस घोल, नारियल पानी, छाछ, नींबू पानी और फलों के रस का सेवन करें। प्रशासन ने नागरिकों से अनुरोध किया है कि वे इन सावधानियों का पालन कर लू और तापघात से खुद को और अपने परिजनों को सुरक्षित रखें।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!