खबर
Top News

घोटालेबाज डीन पर मेहरबान है शासन: ईओडब्ल्यू में प्रकरण दर्ज होने के बावजूद नहीं हो रही कार्रवाई

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

15 अक्टूबर 2026, 2:16 pm
शेयर करें:
घोटालेबाज डीन पर मेहरबान है शासन

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
करोड़ों के घोटाले में नाम का खुलासा होने और ईओडब्ल्यू द्वारा प्रकरण दर्ज करने के बावजूद एमजीएम मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. अरविंद घनघोरिया पर शासन मेहरबान है। इसकी बड़ी वजह यह है कि वो पूर्व स्वास्थ्य मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता गौरीशंकर शेजवार के दामाद हैं, इस वजह से आशंका जताई जा रही है कि शासन डॉ. घनघोरिया के घोटाले पर आंखें मूंदे बैठा है।

शासन अपने नेता के रिश्तेदार के विरुद्ध कार्रवाई करने से बच रहा है। हालांकि, अब डीन के भ्रष्टाचार की बिंदुवार जानकारी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव तक पहुंच चुकी है। एक गुप्त रिपोर्ट मुख्यमंत्री को सौंपी गई है, जिसमें डीन द्वारा अपने कार्यकाल में किए गए तमाम घोटालों और अनियमितताओं की जानकारी मौजूद है।

इसके साथ ही रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि किस तरह से डीन डॉ. घनघोरिया की पत्नी डॉ. शिखा घनघोरिया सुपर डीन बनकर एमजीएम मेडिकल कॉलेज की हर छोटी से लेकर बड़ी बात में हस्तक्षेप करती हैं, उनकी अनुमति के बिना एमजीएम मेडिकल कॉलेज में एक पत्ता भी नहीं हिल सकता।

डॉ. घनघोरिया के खिलाफ लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग ने नेक्स्ट जेनरेशन सीक्वेंसिंग (एनएसजी) मशीन खरीदी मामले में मध्यप्रदेश सिविल सेवा नियम, 1966 के नियम 14(3) के तहत आरोप पत्र जारी किया है। डॉ. घनघोरिया को 15 दिन के भीतर इसका जवाब देना होगा।

विभाग ने उन पर कुल तीन आरोप लगाए हैं। पहले आरोप के मुताबिक संस्थान में वर्ष 2022 से उपलब्ध एनएसजी मशीन की वास्तविक स्थिति, उपयोगिता और उसे एनुअल मेंटेनेंस कॉेन्ट्रैक्ट और जरूरी कंज्यूमेबल्स के जरिए दोबारा चालू किए जाने की संभावना का पर्याप्त परीक्षण किए बिना करीब 8 करोड़ रुपए की नई एनएसजी मशीन खरीदने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई गई।

दूसरे आरोप में कहा गया है कि नई मशीन के लिए शासन को भेजे गए प्रस्ताव में एमडीआरयू योजना के तहत केंद्र से प्राप्त होने वाली करीब 4 करोड़ रुपए की शेष राशि की स्थिति का स्पष्ट खुलासा नहीं किया गया और इसके बावजूद राज्य शासन से करीब 8 करोड़ रुपए की अतिरिक्त राशि मांगी गई।

तीसरे आरोप में इसे वित्तीय अनुशासन और सरकारी संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग के विपरीत बताया गया है। विभाग के अनुसार, इससे शासन पर अतिरिक्त और टाले जा सकने वाला वित्तीय दायित्व बनने की स्थिति बनी।

आरोप पत्र के साथ गवाहों की सूची भी जारी की गई है। इसमें टीएस बघेल, डॉ. सचिन शर्मा, डॉ. मनीष पुरोहित, डॉ. शैलेष राय, डॉ. पूजा प्रपन्ना, डॉ. अक्षरादित्य शुक्ला, बायोमेडिकल इंजीनियर प्रेरक बंसोड़ और फार्मासिस्ट संजय उपाध्याय के नाम शामिल हैं।

ईओडब्ल्यू में भी चल रही जांच- एनएसजी मशीन खरीद मामले में ईओडब्ल्यू ने भी 2025 में डॉ. घनघोरिया एवं अन्य के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया था। पिछले दिनों ईओडब्ल्यू ने उनसे करीब पांच घंटे पूछताछ की थी। मामले में शासन द्वारा गठित जांच समिति के पांच सदस्यों को भी नोटिस जारी कर बयान के लिए बुलाया गया है।

शिकायतकर्ता राकेश भाबर ने हाईकोर्ट की इंदौर खंडपीठ में जनहित याचिका दायर की है। याचिका में डीन डॉ. घनघोरिया और टेंडर समिति की अध्यक्ष डॉ. शिखा घनघोरिया के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। हाई कोर्ट ने शासन और ईओडब्ल्यू को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

‘एमपी टेंडर के माध्यम से की खरीदी’- 8 करोड़ रुपए कीमत की मशीन खरीदी में लगे घोटाले के आरोप पर डीन ने अपना पक्ष रखा है। उनका कहना है कि मशीन की खरीदी शासन के निर्देश पर एमपी टेंडर के माध्यम से की गई है जोकि पूरी तरह से पारदर्शी होता है।

जिस नेक्स्ट जेनरेशन सीक्वेंसिंग (एनजीएस) मशीन खरीदी में 8 करोड़ रुपए के घोटाले के आरोप लगाए जा रहे है, उसकी कीमत ढाई करोड़ रुपए ही है। ऐसे में जो आरोप लगाए जा रहे है, वो पूरी तरह से गलत है।

इसके अलावा उन्होंने बताया कि जो पुरानी मशीन है वो वायरस की टेस्टिंग करती है, जबकि नई मशीन जींस पर काम करती है, जोकि मुख्य तौर पर कैंसर के लिए होती है। पुरानी नहीं पर कैंसर की टेस्टिंग नहीं की जा सकती, दिनों मशीनों का अलग अलग काम है। इसके

साथ ही उन्होंने कहा कि जिस तरह के आरोप लगाए गए हैं, ये प्रदेश शासन और एमजीएम मेडिकल कॉलेज की छवि खराब करने का षड्यंत्र है, ऐसा करने वाले के विरुद्ध हम कानूनी कार्रवाई करेंगे।

इसके साथ ही उन्होंने विभाग से किसी भी तरह का नोटिस मिलने से इनकार किया है।

संबंधित समाचार

घोटाले की जांच में अपर कलेक्टर की संपत्तियों का ब्योरा जुटा रही EOW
Top News

घोटाले की जांच में अपर कलेक्टर की संपत्तियों का ब्योरा जुटा रही EOW:मांगी वेतन, चल-अचल संपत्ति और संपत्ति खरीदने की अनुमति से जुड़ी जानकारी

less than a minute ago
भक्ति, उमंग और आस्था का महाकुंभ
Top News

भक्ति, उमंग और आस्था का महाकुंभ:अहिल्या की नगरी में सिर्फ मां भवानी का राज

28 minutes ago
जलसंकट पर मंत्री की बैठक से 5 विधायक नदारद
Top News

जलसंकट पर मंत्री की बैठक से 5 विधायक नदारद:सवाल पर बोले- ‘मुझसे क्यों पूछते हो?’

34 minutes ago
नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव
Top News

नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव:अंबे और महाकाल के जयकारे के साथ महाप्रसादी का वितरण

36 minutes ago
लव जिहाद की शिकायत के बाद एयरपोर्ट पर युवती समेत तीन को रोका
Top News

लव जिहाद की शिकायत के बाद एयरपोर्ट पर युवती समेत तीन को रोका:थाने में दर्ज है गुमसुदगी का मामला

39 minutes ago
सड़क पर ऑयल गिरा, वाहन फिसले तो जागी ट्रैफिक पुलिस
Top News

सड़क पर ऑयल गिरा, वाहन फिसले तो जागी ट्रैफिक पुलिस:14 शिकायतों में 13 का निराकरण

43 minutes ago
नवरात्रि में शक्ति मोबाइल का एक्शन
Top News

नवरात्रि में शक्ति मोबाइल का एक्शन:20 मिनट में मां की गोद में लौटाया मासूम; नशेड़ी कार चालक भी पकड़ाया

about 1 hour ago
दुष्कर्म पीड़िता को धमकाने का आरोपी पुलिस गिरफ्त में
Top News

दुष्कर्म पीड़िता को धमकाने का आरोपी पुलिस गिरफ्त में:बेटे के खिलाफ गवाही और साक्ष्य बदलने के लिए बना रहा था दबाव

about 1 hour ago
सुप्रीम कोर्ट मार्च विवाद में इस नेता को नोटिस
Top News

सुप्रीम कोर्ट मार्च विवाद में इस नेता को नोटिस:CJI बोले-‘कोई हमें धमका नहीं सकता’

about 1 hour ago
वाहन चोरों पर शिकंजा चार गाड़ियां हुई बरामद
Top News

वाहन चोरों पर शिकंजा चार गाड़ियां हुई बरामद:हीरा नगर में 3 बाइक के साथ धार का युवक गिरफ्तार; तुकोगंज में चेकिंग के दौरान मिली चोरी की एक्टिवा

about 1 hour ago
देखिये वीडियो, नवरात्रि में पुलिस की शक्ति मोबाइल बनी मददगार
Top News

देखिये वीडियो, नवरात्रि में पुलिस की शक्ति मोबाइल बनी मददगार:बीमार महिला को अस्पताल पहुंचाया; बिछड़े बच्चे को मां से मिलाया, संकट में मिली बालिका को वन स्टॉप सेंटर भेजा

about 1 hour ago
एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Top News

एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:चोरी की बाइक-स्कूटी भी जब्त

about 1 hour ago
21 बैंक खातों से खुलेंगी भ्रष्टाचार  का  होगा खुलासा
Top News

21 बैंक खातों से खुलेंगी भ्रष्टाचार का होगा खुलासा:अब तक 568 प्रतिशत अनुपातहीन संपत्ति मिली

about 1 hour ago
लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई
Top News

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; ऑनलाइन दुकान में रुपए लेते दबोचा

about 1 hour ago
विवांता अमलतास की हुई शुरुआत
Top News

विवांता अमलतास की हुई शुरुआत:अब शहर में मिलेगा ताज और टाटा ग्रुप की प्रीमियम हॉस्पिटैलिटी का अनुभव; सीएम बोले- सिंहस्थ से पहले मिलेंगी कई सौगातें

about 1 hour ago
नए फायर सेफ्टी नियम सख्त
Top News

नए फायर सेफ्टी नियम सख्त:बेसमेंट में इनके निर्माण पर रोक; सील तोड़ने पर कार्रवाई

about 1 hour ago
मुस्लिम युवक को लाने के शक में हिंदू युवक को पीटा, कुर्सियां फेंकी
Top News

मुस्लिम युवक को लाने के शक में हिंदू युवक को पीटा, कुर्सियां फेंकी:अभिव्यक्ति गरबे में पहले ही दिन हुआ बबाल

about 1 hour ago
खुलासा फर्स्ट की खबर का असर
Top News

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर:वसूलीबाज ससुर-दामाद सस्पेंड पर असली ‘मलाई' खाने वाली रेंजर संगीता ठाकुर पर मेहरबानी क्यों?

about 2 hours ago
देखिये वीडियो, बिना नंबर की स्कॉर्पियो से मिले करोड़ों रुपए
Top News

देखिये वीडियो, बिना नंबर की स्कॉर्पियो से मिले करोड़ों रुपए:गुप्त खानों में छिपा राखी थी रकम; तीन लोग गिरफ्तार

about 2 hours ago
मोहन कैबिनेट का बड़ा फैसला
Top News

मोहन कैबिनेट का बड़ा फैसला:इन शहरों के बीच बनेगा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर; इतने जिलों में विकसित होंगे औद्योगिक हब

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!