जादौन से थी बकरी की अदावत: ठाकुर आया बीच में; महाराणा प्रताप जयंती गोलीकांड के आरोपी चार दिन बाद भी गिरफ्त से दूर
KHULASA FIRST
संवाददाता

गैंगस्टर सतीश भाऊ का साथी था जादौन ग्रुप से जुड़ा और उसी का दुश्मन बन बैठा बकरी
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
चर्चित महाराणा प्रताप जयंती गोलीकांड में चार दिन बाद भी मुख्य आरोपी अमित उर्फ बकरी राजावत और उसका साथी उत्तम उर्फ छोटू पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं। इससे तिलक नगर पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।
हालांकि खुलासा फर्स्ट की पड़ताल में सामने आया है अमित बकरी पहले गैंगस्टर सतीश भाऊ के पीछे-पीछे चला करता था। इस दौरान कमल जौदान ग्रुप से जुड़ गया और उनके लिए सीजिंग करने लगा।
हालांकि बाद में अलग हो गया और दुश्मनी ऐसी पली कि कमल जादौन के बेटे अमित जादौन तक से अदावत हो गई। बकरी अमित को ही मारना चाहता था लेकिन मौसेरा भाई आकाश उर्फ छोटे ठाकुर बीच में आ गया।
9 मई को महाराणा प्रताप जयंती वाले दिन सॉफ्टविजन कॉलेज में सनसनीखेज गोलीकांड हुआ था। फायरिंग के बाद से फरार हिस्ट्रीशीटर अमित बकरी की तलाश में पुलिस जुटी है।
सूत्रों के मुताबिक पुलिस अब आरोपियों की कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) से जानकारी जुटा रही है। बताया जा रहा है घटना की रात तक अमित बकरी और उत्तम उर्फ छोटू के परिजन अपने घरों में थे, लेकिन अब दोनों ताला लगाकर गायब हो गए हैं।
सतीश भाऊ गैंग से जादौन ग्रुप तक, फिर खूनी रंजिश
सूत्रों के अनुसार हिस्ट्रीशीटर अमित बकरी पहले गैंगस्टर सतीश भाऊ गैंग से जुड़ा था। इसी बीच कमल जादौन और उसके बेटों अमित व अर्पित उर्फ शिबू से पहचान हुई। इसके बाद अमित जादौन ग्रुप के साथ मिलकर गाड़ी सीजिंग का काम करने लगा।
लंबे समय तक वह जादौन ग्रुप के लिए काम करता रहा, लेकिन करीब सालभर पहले ग्रुप से अलग हो गया। इसके बाद उसने ऑर्बिट मॉल में अपना अलग गाड़ी सीजिंग ऑफिस शुरू कर दिया।
बताते हैं अमित पर गैंगस्टर सतीश भाऊ का प्रभाव और दबदबा था, जिसके चलते उसने खुद का नेटवर्क खड़ा करना शुरू कर दिया। यही बात जादौन ग्रुप को नागवार गुजरी और रंजिश बढ़ी।
...और शुरू हो गया खूनी टकराव
जानकारी के मुताबिक घटना से दो दिन पहले अमित जादौन के मौसी के लड़के आकाश उर्फ छोटे ठाकुर निवासी लाल गली (परदेशीपुरा) और अमित बकरी के बीच फोन पर जमकर विवाद और गाली-गलौज हुई थी।
इसी तनातनी ने गोलीकांड का रूप ले लिया। 9 मई को जैसे ही अमित और उसके साथियों उत्तम उर्फ छोटू जाट, बाबू उर्फ बेटी और शिवा को जानकारी मिली कि अमित जादौन और उसका रिश्तेदार ऋषभ सॉफ्टविजन कॉलेज में बापट स्थित महाराणा प्रताप प्रतिमा पर माल्यार्पण के लिए भीड़ जुटा रहे हैं, तो चारों पहुंच गए।
बकरी का असली निशाना अमित जादौन था, लेकिन मौके पर उसकी कहासुनी आकाश ठाकुर से हो गई और उसने पिस्टल निकालकर आकाश पर तान दी।
यह देख भीड़ उसकी तरफ बढ़ी तो बकरी ने फायर कर दिया। गोली आकाश उर्फ छोटे ठाकुर के पैर में जा लगी और भगदड़ मच गई। सूत्रों का दावा है वहां मौजूद अमित जादौन और उसके साथियों ने अमित बकरी और उसके गुर्गों की जमकर पिटाई की।
हालांकि वे हवाई फायर कर भाग निकले। बताया जा रहा है मदद के लिए बाइकर्स तैयार थे। बाबू उर्फ बेटी और शिवा बाइक लेकर पहुंचे और अमित बकरी व उत्तम जाट को बैठाकर फरार हो गए।
घायल आकाश ने भी बयान में लिए नाम
सूत्रों के मुताबिक गोलीकांड में घायल आकाश ठाकुर ने भी पुलिस को दिए बयान में अमित बकरी, उत्तम उर्फ छोटू जाट सहित दो अन्य साथियों के मौजूद होने की बात कही है।
इसके बावजूद चार दिन बाद भी मुख्य आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। शहर के बीचोबीच खुलेआम फायरिंग और उसके बाद आरोपियों का फरार हो रहना तिलक नगर पुलिस की कार्यशैली पर बड़ा सवाल है।
संबंधित समाचार

आदिवासियों के घर तोड़ने पर सरकार सख्त:केंद्रीय मंत्री के धरने के बाद मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश

महंगाई का एक और झटका:इस कंपनी ने बढ़ाए पेट्रोल-डीजल के दाम; इतने रुपए हुआ महंगा

धार्मिक आयोजनों में महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस अलर्ट:कमिश्नर ने 15 शक्ति मोबाइल टीमों को किया रवाना; हेल्पलाइन नंबर किए जारी

मारपीट के दो मामले:पति की प्रेमिका पर पत्थर से हमला करने का आरोप; जमीन विवाद में किसान को पीटा

विशेष जूपिटर अस्पताल की क्रूरता ‘पेशेंट’ नहीं ‘मनी फर्स्ट’:मरीज की जान से खिलवाड़; बिना जांच पैर काटने का फरमान और संदिग्ध मौत

माता की भक्ति के साथ महाप्रसादी का वितरण शुरू

भीषण सड़क हादसा:स्कॉर्पियो की टक्कर से मैनेजर और कर्मचारी की मौत

भीड़ में दिखा बदमाश तो एप से तुरंत खुलेगी कुंडली:हवाबाजी करने वाले अपराधियों पर रहेगी तकनीकी नजर

अभिनेता,नेताओं से यारी टोपीबाज पटवा का खेल भारी:सट्टेबाजी के बाद अब मनी लांड्रिंग; हवाला और ब्लैक मनी को व्हाइट करने का गौरखधंधा

सड़क चौड़ीकरण के विरोध में बाजार बंद:व्यापारियों ने किया प्रदर्शन; कहा- रोजाना करोड़ों का कारोबार हो रहा प्रभावित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने काजीरंगा से आए आठ भैंसों को बाड़े में छोड़ा:कान्हा टाइगर रिजर्व में सौ साल बाद लौटे जंगली भैंसे

नशे में धुत कार चालक ने 3-4 लोगों को मारी टक्कर:लोगों ने पीछा कर आरोपी को पकड़ा; कार में मिली शराब की बोतल

एरोड्रम कांड में अब फुटेज और बयानों की परीक्षा:पुलिसकर्मियों के सस्पेंशन से चार पर कार्रवाई तक कैसे बदली कहानी

आज फिर खुलेगी गैंगस्टर सतीश भाऊ और गुर्गों की जालसाजी की कुंडली:दस्तावेजी साक्ष्यों के साथ दोपहर को होंगे जालसाजी के शिकार राहुल यादव के बयान

बाहर टिकट ब्लैक तो स्टेडियम में हुई मारपीट वीडियो वायरल:लसूड़िया पुलिस ने दो नाबालिगों को पकड़ा, चार टिकट जब्त

देखिये वीडियो, ऑनलाइन सट्टेबाजी-कैसीनो नेटवर्क का खुलासा:एक आरोपी गिरफ्तार; दो की तलाश जारी, लाखों रुपए के प्रीमियम मोबाइल जब्त

भक्ति के रंग गरबे की उमंग:आकर्षक विद्युत सज्जा और हाईटेक सेल्फी पॉइंट बने आकर्षण

कॉलेज के बाहर भूख हड़ताल पर बैठे छात्र:इन मांगों को लेकर डटे; बोले- न्याय नहीं मिला तो प्राण त्याग देंगे

जंतर-मंतर पर अब नहीं दे पाएंगे धरना:राजधानी में प्रदर्शन के ठिकाने बदले; तय की गईं ये 3 जगह

खाता वन विभाग का मुनाफा ससुर-दामाद का:अवैध लकड़ी की जांच के नाम पर खुली ‘लेनदेन’ की दुकान
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!