फिर जागा हेलमेट का जिन्न: यातायात विभाग ने एक दिन भी नहीं रखी शांति
KHULASA FIRST
संवाददाता

बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले 606 लोगों पर कार्रवाई
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
चिलचिलाती धूप में शहर की सड़कों पर चालानी हंटरबाजी को लेकर खुलासा फर्स्ट ने प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी। इसमें भीषण गर्मी के बीच मैदानी अमले के स्वास्थ्य और आमजन की परेशानी का मुद्दा उठाया था। नतीजा ये हुआ था कि पुलिस कमिश्नर ने ट्रैफिक विभाग के अफसरों की बैठक ली और हेलमेट को लेकर चालानी कार्रवाई से ज्यादा फोकस अन्य ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर रखने को कहा। बावजूद इसके ट्रैफिक विभाग ने अगले दिन ही बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले 606 लोगों पर चालानी कार्रवाई कर डाली।
परसों के अंक में खुलासा फर्स्ट ने ‘धूप में झुलसती वर्दी, कराहता आमजन’ शीर्षक से खबर प्रमुखता से प्रकाशित की थी। भीषण गर्मी में हेलमेट को लेकर चल रही चालानी कार्रवाई को कुछ समय बंद करने की ओर अफसरों का ध्यानाकर्षित किया था। पुलिसकर्मियों के स्वास्थ्य और आमजन की पीड़ा का हवाला दिया था।
पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह ने परसों दोपहर डीसीपी ट्रैफिक राजेश कुमार त्रिपाठी, ट्रैफिक एडीसीपी, ट्रैफिक एसीपी और ट्रैफिक टीआई के साथ बैठक की। चालान टारगेट सिस्टम पूरी तरह खत्म करने का आदेश दिया और हेलमेट को लेकर चालानी कार्रवाई से ज्यादा रेड लाइट जंप, मोबाइल पर बात करते हुए ड्राइविंग, रॉन्ग साइड और वन-वे, रांग पार्किंग, अमानक नंबर प्लेट और मोडिफाइड साइलेंसर पर कार्रवाई की बात कही।
हालांकि आदेश के अगले ही दिन यानी कल एक बार फिर अफसरों के निर्देश पर ट्रैफिक अमला सड़क पर उतरा और यातायात व्यवस्था के साथ नियमों का उल्लंघन के नाम पर 64 वाहन चालकों के लाइसेंस निलंबित कराए। बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले 606 चालाकों पर चालानी कार्रवाई की गई।
इन नियमों के उल्लंघन पर भी की कार्रवाई
उल्लंघन चालान
रॉन्ग पार्किंग 255
अमानक नंबर प्लेट 81
रेड लाइट उल्लंघन 50
मोबाइल पर बात 80
करते हुए ड्राइविंग
रॉन्ग साइड वाहन चलाना 91
संबंधित समाचार

शोरूम विवाद मामले में बड़ा फैसला:इन पुलिस अधिकारियों को मिली राहत

फैमिली कोर्ट में वकीलों का प्रदर्शन:प्रिंसिपल जज की कार्यशैली पर उठाए सवाल; की ये मांग

आदिवासियों के घर तोड़ने पर सरकार सख्त:केंद्रीय मंत्री के धरने के बाद मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश

महंगाई का एक और झटका:इस कंपनी ने बढ़ाए पेट्रोल-डीजल के दाम; इतने रुपए हुआ महंगा

धार्मिक आयोजनों में महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस अलर्ट:कमिश्नर ने 15 शक्ति मोबाइल टीमों को किया रवाना; हेल्पलाइन नंबर किए जारी

मारपीट के दो मामले:पति की प्रेमिका पर पत्थर से हमला करने का आरोप; जमीन विवाद में किसान को पीटा

विशेष जूपिटर अस्पताल की क्रूरता ‘पेशेंट’ नहीं ‘मनी फर्स्ट’:मरीज की जान से खिलवाड़; बिना जांच पैर काटने का फरमान और संदिग्ध मौत

माता की भक्ति के साथ महाप्रसादी का वितरण शुरू

भीषण सड़क हादसा:स्कॉर्पियो की टक्कर से मैनेजर और कर्मचारी की मौत

भीड़ में दिखा बदमाश तो एप से तुरंत खुलेगी कुंडली:हवाबाजी करने वाले अपराधियों पर रहेगी तकनीकी नजर

अभिनेता,नेताओं से यारी टोपीबाज पटवा का खेल भारी:सट्टेबाजी के बाद अब मनी लांड्रिंग; हवाला और ब्लैक मनी को व्हाइट करने का गौरखधंधा

सड़क चौड़ीकरण के विरोध में बाजार बंद:व्यापारियों ने किया प्रदर्शन; कहा- रोजाना करोड़ों का कारोबार हो रहा प्रभावित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने काजीरंगा से आए आठ भैंसों को बाड़े में छोड़ा:कान्हा टाइगर रिजर्व में सौ साल बाद लौटे जंगली भैंसे

नशे में धुत कार चालक ने 3-4 लोगों को मारी टक्कर:लोगों ने पीछा कर आरोपी को पकड़ा; कार में मिली शराब की बोतल

एरोड्रम कांड में अब फुटेज और बयानों की परीक्षा:पुलिसकर्मियों के सस्पेंशन से चार पर कार्रवाई तक कैसे बदली कहानी

आज फिर खुलेगी गैंगस्टर सतीश भाऊ और गुर्गों की जालसाजी की कुंडली:दस्तावेजी साक्ष्यों के साथ दोपहर को होंगे जालसाजी के शिकार राहुल यादव के बयान

बाहर टिकट ब्लैक तो स्टेडियम में हुई मारपीट वीडियो वायरल:लसूड़िया पुलिस ने दो नाबालिगों को पकड़ा, चार टिकट जब्त

देखिये वीडियो, ऑनलाइन सट्टेबाजी-कैसीनो नेटवर्क का खुलासा:एक आरोपी गिरफ्तार; दो की तलाश जारी, लाखों रुपए के प्रीमियम मोबाइल जब्त

भक्ति के रंग गरबे की उमंग:आकर्षक विद्युत सज्जा और हाईटेक सेल्फी पॉइंट बने आकर्षण

कॉलेज के बाहर भूख हड़ताल पर बैठे छात्र:इन मांगों को लेकर डटे; बोले- न्याय नहीं मिला तो प्राण त्याग देंगे
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!