खबर
Top News

भोजशाला के द्वार सरकार: सीएम का ऐलान- अब बदलेगी धार की किस्मत

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

26 मई 2026, 1:13 pm
शेयर करें:
भोजशाला के द्वार सरकार

हिंदुओं के पक्ष में फैसला आने के बाद पहली बार भोजशाला पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

मुख्यमंत्री ने भोजशाला के दर्शन कर मां वाग्देवी की पूजा-आरती की

महाकाल लोक की तर्ज पर धार में बनेगा सरस्वती लोक, भोज शोध संस्थान की भी होगी स्थापना

भोजशाला मुक्ति आंदोलन में बलिदानी हुए लोगों के परिजन का सीएम ने किया सम्मान

नितिन मोहन शर्मा 94250-56033 खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सोमवार को धार पहुंचे। उन्होंने ऐतिहासिक भोजशाला में मां वाग्देवी के दर्शन व पूजन किया। इस अवसर पर यहां सरस्वती लोक व भोज शोध संस्थान बनाने का ऐलान किया।

उन्होंने भोजशाला आंदोलन में शहीद हुए तीन बलिदानियों लक्ष्मण सिंह- पंचघाटी, बने सिंह- अमझेरा व अंतर सिंह के परिजन को 5-5 लाख रुपए आर्थिक सहायता देने की घोषणा की।

सीएम ने जय-जय सियाराम के उद्‌घोष के साथ भाषण की शुरुआत की और कहा कि गंगा दशहरा पर उन्हें भोजशाला में मां वाग्देवी के दर्शन का सौभाग्य मिला।

हाई कोर्ट के फैसले के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सोमवार को धार पहुंचे। यहां उन्होंने भोजशाला में भी फैसले के दस दिन बाद दस्तक दी।

मंत्रोच्चार के साथ आरती उतारी। इसके बाद मोतीबाग चौक पर आयोजित सभा में भोजशाला क्षेत्र के विकास का रोडमैप सामने रखा।

मुख्यमंत्री ने यहां सरस्वती लोक व संस्थान बनाने की घोषणा करते हुए कहा धार अब धार्मिक, सांस्कृतिक व पर्यटन की नई पहचान बनेगा। उन्होंने कहा 750 साल के संघर्ष के बाद आया फैसला धारवासियों के धैर्य व आस्था की जीत है।

इस दौरान चले मुक्ति आंदोलन में हताहत हुए लोगों के परिजन को मंच पर सम्मानित किया गया। उनकी स्मृति में 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि भी दी गई।

कार्यक्रम में केंद्रीय राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर, नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, विधायक नीना वर्मा सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

अब धार का इतिहास बदलेगा... मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए कहा कांग्रेस पार्टी ने भगवान राम के नाम पर लोगों को लड़ाने का काम किया।

2026 की वसंत पंचमी के बाद धार का इतिहास अब बदलने लगा है। धार विकास की दौड़ में पीछे रह गया था, लेकिन अब भोजशाला क्षेत्र की ऐतिहासिक व सांस्कृतिक पहचान को नई दिशा दी जाएगी।

भोजशाला लोक व शोध संस्थान इस दिशा में महत्वपूर्ण कदम होंगे। भोजशाला दर्शन के बाद मुख्यमंत्री मोतीबाग चौक पहुंचे, जहां विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन किया।

साथ ही सरकारी योजनाओं के हितग्राहियों को लाभ भी वितरित किया। उन्होंने देवी सागर तलाब पहुंचकर जल गंगा संवर्धन अभियान और गंगा दशहरा कार्यक्रम के तहत श्रमदान भी किया।

भगवा माहौल में सीएम ने कहा- अब धार का इतिहास बदलेगा, विकास की दौड़ में सबसे आगे होगा
भोजशाला का मसला मध्य प्रदेश के लिए अयोध्या की तरह किसी भी सूरत में भावनात्मक व सनातन आस्था से कम न था, लेकिन सदियों के संघर्ष बाद भोजशाला पर हिंदुओं के पक्ष में आए फैसले के बाद ‘सरकार’ की तरफ से सुस्त प्रतिक्रिया सबको हैरत में डाल रही थी।

सब तरफ आश्चर्य था कि हिंदुत्व की इतनी बड़ी जीत के बाद भी ‘सरकार’ अब तक ‘निरपेक्ष’ क्यों हैं। इस बीच तनातनी वाला पहला जुम्मा भी गुजर गया। धार ने भी जश्न मना लिया, लेकिन प्रदेश के मुखिया के नजर-ए-करम राजा भोज की नगरी की तरफ नहीं हुए।

कयासों व चर्चाओं का बाजार गरम हो ही रहा था कि सोमवार को तमाम संशय, भ्रम दूर हो गए। ‘सरकार’ स्वयं भोजशाला के द्वार पर जाकर खड़ी हो गई। मां वाग्देवी के प्रतिकृति विग्रह को देख भावविभोर भी हो गई ‘सरकार’।

हाथ में पूजा की थाली लेकर आरती भी उतारी। कृतज्ञ भाव से उन बलिदानियों को भी ‘सरकार’ ने याद किया, जो हिंदू स्वाभिमान के इस मानबिंदु की मुक्ति के आंदोलन में हताहत हो गए थे। सरकार ने दो कदम आगे जाकर ऐसे शहीद परिवारों को पांच-पांच लाख की आर्थिक सहायता दी।

धारा नगरी में ये ऐलान भी किया कि अब धार की तकदीर व तदबीर, दोनों बदलेगी। धार में उज्जैन के महाकाल लोक जैसा सरस्वती लोक होगा और भोज शोध संस्थान भी आकार लेगा। अब सब तरफ ये चर्चा है- ‘सरकार’ देर से, लेकिन ‘दुरुस्त’ आई।

संबंधित समाचार

शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद
Top News

शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद:आखिर कब होगी कार्रवाई

about 7 hours ago
कलेक्टर का एक्शन
Top News

कलेक्टर का एक्शन:स्वामित्व योजना में लापरवाही पर की बड़ी कार्रवाई; 7 प्रोबेशनर पटवारियों की सेवा समाप्त

about 7 hours ago
सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई
Top News

सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई:भारी पुलिस बल और रिमूवल अमले की मौजूदगी में अतिक्रमण ध्वस्त

about 7 hours ago
INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला
Top News

INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला:राहुल गांधी बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा हमारा मिशन

about 8 hours ago
मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम
Top News

मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम:लोडिंग वाहन और टैंकर किए जब्त

about 8 hours ago
फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी
Top News

फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:दोस्त के खिलाफ FIR दर्ज

about 8 hours ago
न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान
Top News

न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान

about 8 hours ago
2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी
Top News

2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी:अब तक क्या किया? हाईकोर्ट ने प्रशासन से मांगा जवाब

about 8 hours ago
मां चंद्रघंटा का संदेश
Top News

मां चंद्रघंटा का संदेश:सौम्यता और शौर्य का संतुलन ही बनाता है मजबूत व्यक्तित्व

about 8 hours ago
दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल
Top News

दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल:कमिश्नर ने 2 नव आरक्षकों सहित 6 अनुसचिवीय कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति प्रमाण पत्र

about 8 hours ago
भक्ति रस में रमा शहर
Top News

भक्ति रस में रमा शहर:मां की आराधना और गरबों की धूम का उत्सव

about 8 hours ago
खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी
Top News

खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

about 8 hours ago
प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस
Top News

प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस:टैक्स से छूट वाली संपत्तियों को राहत; नए नियमों में स्वयंसेवकों की भर्ती

about 8 hours ago
मंत्रि-परिषद ने पारित किया ‘विकसित मध्य प्रदेश’ का संकल्प
Top News

मंत्रि-परिषद ने पारित किया ‘विकसित मध्य प्रदेश’ का संकल्प:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक

about 8 hours ago
आदिवासियों के मकान तोड़े जाने के मामले ने पकड़ा तूल
Top News

आदिवासियों के मकान तोड़े जाने के मामले ने पकड़ा तूल:कार्तिकेय सिंह चौहान ने अधिकारियों को दी ये चेतावनी

about 8 hours ago
पिटती पुलिस टूटता मनोबल
Indore

पिटती पुलिस टूटता मनोबल:खादी के लिए खाकी के हाथ काटने में जल्दबाजी आखिर क्यों

about 8 hours ago
मंदिर की दानपेटी तोड़कर नकदी और चांदी के सिक्के चोरी
Top News

मंदिर की दानपेटी तोड़कर नकदी और चांदी के सिक्के चोरी:बदमाशों ने दो घरों को भी बनाया निशाना

about 8 hours ago
एचआईवी के इतने नए मामले
Top News

एचआईवी के इतने नए मामले:इस मेडिकल कॉलेज में मिले सबसे ज्यादा संक्रमित; इतने मरीज एआरटी से दूर

about 9 hours ago
बिना नंबर की फॉर्च्यूनर ने बुझा दिया एक घर का चिराग
Top News

बिना नंबर की फॉर्च्यूनर ने बुझा दिया एक घर का चिराग:बाइक को मारी टक्कर, मैकेनिक की हुई मौत; दो नाबालिग साथी हुए गंभीर घायल

about 9 hours ago
इस पूर्व मंत्री ने किसको को दी नसीहत
Top News

इस पूर्व मंत्री ने किसको को दी नसीहत:बोले; ‘ऐसा भी क्या काम, जो जमीर बेचकर करना पड़े’ पद से इस्तीफा देकर साथ आइए, दोनों मिलकर सड़क पर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

about 9 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!