शकर कारखाने की जमीन पर नामांतरण का खेल: 50 साल पुराने अंशधारकों की अनदेखी; कांग्रेस ने कलेक्टर ऑफिस घेरा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मालवा सहकारी शक्कर कारखाना बरलाई (शिप्रा) की जमीन को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। करीब 50 वर्ष पहले 500 और 1000 रुपये में शेयर लेने वाले अंशधारक किसानों के परिवार आज खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं।
आरोप है कि आपत्तियों के बावजूद नामांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है और जमीन पर निर्माण कार्य भी जारी है। इस मुद्दे पर जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में कांग्रेसियों और प्रभावित किसानों ने कलेक्टर कार्यालय के बाहर जमकर प्रदर्शन किया।
जानकारी के अनुसार, मालवा सहकारी शक्कर कारखाना बरलाई (शिप्रा) की 30.133 हेक्टेयर भूमि 22 अक्टूबर 2023 को प्राप्त होने के बाद इसे म.प्र. शासन के औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग को आवंटित/नामांतरित करने की प्रक्रिया शुरू की गई। इस संबंध में अनुविभागीय अधिकारी (सांवेर) कार्यालय द्वारा विज्ञप्ति जारी कर 7 दिन के भीतर आपत्तियां दर्ज कराने का समय दिया गया।
अंशधारक किसानों के परिवारों ने स्पष्ट आपत्ति दर्ज कराई कि भूमि का नामांतरण रोका जाए, अंश के अनुपात में भूमि दी जाए या वर्तमान बाजार भाव से मुआवजा दिया जाए, लेकिन किसानों का आरोप है कि आपत्तियों के बावजूद जमीन पर निर्माण कार्य जारी है।
500 रुपए के शेयर, आज करोड़ों की जमीन
प्रभावित किसान आनंदीलाल व्यास (ग्राम कुनगारा, तहसील देपालपुर) सहित अन्य अंशधारकों का कहना है कि लगभग 50 साल पहले जब जमीन का भाव 500 से 1000 रुपये प्रति बीघा था, तब परिवारों ने कारखाने में निवेश किया था।
आज वही जमीन करोड़ों में पहुंच चुकी है, लेकिन अंशधारकों को उनका हक नहीं मिल रहा। किसानों की मांग है कि अंश के अनुपात में भूमि लौटाई जाए या आज के बाजार भाव से उचित मुआवजा दिया जाए।
कलेक्टर कार्यालय पर कांग्रेस का प्रदर्शन : जिला कांग्रेस कमेटी इंदौर के नेतृत्व में कलेक्टर कार्यालय के गेट पर जोरदार प्रदर्शन हुआ। सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता और प्रभावित किसान हाथों में तख्तियां लेकर पहुंचे और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विपिन वानखेड़े ने अंशधारक किसान प्रतिनिधि के रूप में एसडीएम को कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि नामांतरण एवं निर्माण कार्य रोकने की आपत्ति देने के बावजूद निर्माण जारी है।
किसानों की प्रमुख मांगें
औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग द्वारा चल रही नामांतरण प्रक्रिया तुरंत रोकी जाए। अंशधारकों के परिवारों को उनके हिस्से के अनुपात में भूमि दी जाए या वर्तमान बाजार दर से मुआवजा दिया जाए।
बिना वैधानिक अनुमति के चल रहे निर्माण कार्य को तत्काल प्रभाव से रोका जाए। किसानों की आपत्तियों की अनदेखी करने वाले संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए।
संबंधित समाचार

सांची प्लांट में पेड़ा बनाते समय हादसा:गैस ज्यादा होने से कड़ाही फटने की सूचना; एक की मौत की भी खबर

धीमी रफ्तार के बावजूद लापरवाह ठेकेदारों पर सीधी कार्रवाई से क्यों कतरा रहा नगर निगम:अमृत 2.0 और नर्मदा चतुर्थ चरण में लेटलतीफी पर फिर चेतावनी की खानापूर्ति

5 साल तक अटकी रही साइकिल योजना की जांच:हाईकोर्ट ने EOW के DG को तलब किया; 60 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश

‘खुलासा फर्स्ट’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया निगम प्रशासन:रोड पर जानलेवा बन गए पेवर ब्लॉक उखाड़े; बारिश के बाद बनेगी सड़क

श्रीनाथ रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा कीड़े वाला अचार:विरोध करने पर ग्राहक से की अभद्रता

देखिए वीडियो:मोदी-पुतिन गले मिले; रूस के प्रधानमंत्री को दिया ‘तिरुक्कुरल’, एक कार से एग्जिबिशन पहुंचे

बड़ा गणपति रोड पर जर्जर मकान को किया जमींदोज:एमजी रोड के मकान पर चला बुलडोजर; निगम व पुलिस बल ने पोकलेन से हटाया

वांटेड आरोपी ने बताया शराब बनाने का फाॅर्मूला:लाइसेंसी ठेकेदार भेजता था अवैध सामग्र;, ठेके की आड़ में बेची नकली जहरीली शराब

चंदू की निशानदेही पर जमीन से मिली 26 पेटी शराब:जहरीली शराब कांड में बड़ा खुलासा; अब पूरे नेटवर्क की तलाश

देखिए वीडियो:सीएम डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान; MP में बनेंगे इतने नए एक्सप्रेस-वे

बिना बैच नंबर का एक्सपायरी और एमआरपी के बेचा जा रहा खाद्य तेल:सुविधि नगर स्थित एमएफ उद्योग की दुकान पर ग्राहक ने पकड़ा बिना मानक मापदंड का माल

कहीं सीलिंग की सख्ती तो कहीं ‘धृतराष्ट्र' बना निगम:खुलासा पड़ताल; पांच बड़े इलाकों में बेसमेंट सील

मंदिर पर सियासत तेज:BJP विधायक बोले- सड़क पर्याप्त चौड़ी; राजसी सवारी में भी नहीं हुई दिक्कत; मंदिर हटाने का कारण नहीं

देखिए वीडियो:पत्थरों की बरसात; सैकड़ों घायल, 22 एंबुलेंस दौड़ीं; विधायक भी मैदान में उतरे; 4 की हालत गंभीर, ड्रोन-CCTV से निगरानी, जवान तैनात

बुल्डोजर अब तक हिला नहीं पाया:भक्तों की भीड़ जुटी

मध्य प्रदेश में बनेंगे 4200 मेगावाट के दो परमाणु संयंत्र:देश का प्रमुख न्यूक्लियर पावर सेंटर बनने की तैयारी

75 जवानों ने जंगल में 4 खेत घेरकर पकड़ी गांजे की खेती:हजारों पौधे जब्त; क्विंटलों फसल की कीमत लाखों में

हनुमान अंश’ फिल्म आस्था, संस्कृति और भक्ति की शक्ति का देती है संदेश:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देखी हनुमान अंश फीचर फिल्म, कहा

टीम को चकमा देकर नाबालिग की शादी:प्रशासन के लौटते ही उसी शाम करा दिया विवाह; 9 लोगों पर FIR

2 साल से लैब टेक्नीशियन के स्नातक की पहले वर्ष की भी परीक्षा नहीं ली गई:रीना बौरासी सेतिया के समक्ष विद्यार्थियों ने बताई की अपनी समस्याएं
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!