खबर
Top News

एनसीबी के नाम पर'वसूली' का खेल: भाजपा नेता के ऑफिस में 50 हजार की डील का वीडियो वायरल

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

10 जुलाई 2026, 3:41 pm
शेयर करें:
एनसीबी के नाम पर'वसूली' का खेल

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई नाना पटवारी को एमडी ड्रग्स के मामले में पूछताछ के नाम पर पुलिस ने हिरासत में लिया तो शहर के साथ प्रदेश की राजनीति में भूचाल आ गया। हालांकि, पूछताछ के बाद नाना को छोड़ दिया गया। उधर, दूसरे मामले में आरोप लगा है भाजपा नेता ने एक एनसीबी अधिकारी के साथ मिलकर 50 हजार रुपए वसूलने की कोशिश की।

इस दूसरे मामले के अनुसार सिंधी कॉलोनी में सांसद के खास समर्थक के होटल पर कार्यरत युवक को कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए एक नेता ने नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो अफसर के साथ मिलकर ऑफिस पर बुलाकर डराया- ओजी गांजे के केस में फरार ऋतिक खूबानी से तेरे लेन-देन के सबूत मिले है, तुझे फंसा देंगे।

आरोप है खुद को एनसीबी का अफसर बताने वाले व्यक्ति ने नेताजी के जरिए 50 हजार की मांग की। कुख्यात नशा तस्कर ऋतिक खूबानी के होटल के उक्त कर्मचारी के हंगामा करते ही एनसीबी अधिकारी भाग खड़ा हुआ। एनसीबी अफसर से डील भाजपा नेता के ऑफिस में हुई थी। परिवार की महिला ने इसका वीडियो रिकॉर्ड कर वायरल कर दिया। एनसीबी के वरिष्ठ अधिकारी वसूलीबाज का पता लगा रहे है।

जानकारी के मुताबिक, पिछले महीने नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने कुणाल साहू को ऑर्गेनिक गांजे (ओजी) खेप के साथ गिरफ्तार किया था। पूछताछ में आरोपी ने बताया था खातीवाला टैंक के रहने वाले कुख्यात नशा तस्कर ऋतिक खूबानी के लिए काम करता है। इसके बाद एनसीबी ने ऋतिक को आरोपी बनाकर उसकी तलाश में छापे मारे, लेकिन हाथ नहीं आया। टीम ऋतिक को सरगर्मी से तलाश रही है।

इसके अलावा टीम ने मुंबई से भी तमाम बड़े तस्करों को गिरफ्तार किया था। इसी प्रकरण की आड में खुदको नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो का अधिकारी बताने वाला एक व्यक्ति फरार ऋतिक खूबानी से संपर्क जोड़कर कीर्तन पिता विनोद सुगवानी निवासी खातीवाला टैंक के पास पहुंचा।

कीर्तन ने बताया भाजपा नेता मनीष रिजवानी के माध्यम से ऑफिस बुलाकर धमकाया कि ऋतिक के साथ साथ तुझे भी जेल भेज देंगे, मामला खत्म करना है तो 50 हजार रूपये देने पड़ेंगे। इस दौरान उसके परिवार की महिला ने वीडियो बना लिया। इसके बाद कीर्तन ने 50 हजार रिश्वत मांगने के आरोप लगाकर मौके पर ही हंगामा खड़ा कर दिया।

कीर्तन ने आरोप लगाया उसे धमकी दी गई 50 हजार रुपए नहीं दिए तो नारकोटिक्स ब्यूरो ले जाकर कुत्ता बनाएंगे। मेरे घर में मौत हुई है। इस वजह से में डिप्रेशन में चला गया। मुझे कुछ होता है तो जिम्मेदार ये लोग होंगे। इसके बाद कीर्तन नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के अधिकारी को मारने दौड़ा तो वह एक्टिवा उठाकर भाग गया।

भाजपा नेता करवाने लगा था डील
आरोप है, भाजपा नेता मनीष रिजवानी की पुलिस व अन्य एजेंसियों के अफसरों से तगड़ी बातचीत है। नशा और सट्टे के मामलों में तोड़बट्टा करवाने मुर्गे ढूंढता है। इस बार उसने नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के अधिकारी के साथ मिलकर कीर्तन पर डिजाइन डालने की कोशिश की।

लेकिन कीर्तन के परिवार की महिला ने वीडियो बनाकर व वायरल कर दुकान फेल कर दी। इधर कीर्तन ने हंगामा खड़ा कर दिया, जैसे ही हंगामा हुआ भाजपा नेता मनीष रिजवानी ने किनारा कर लिया।

पता चला है कीर्तन ने सिरफिरे होने का सर्टिफिकेट बनवा रखा है। सूत्र बताते है, कीर्तन सिरफिरे होने का ढोंग कर जूनी इंदौर थाने के पुलिसकर्मियों की भी घेराबंदी कर चुका है। इसी कारण पुलिस उस पर हाथ डालने से बचती है।

संबंधित समाचार

सरपंच का चुनाव लड़ने की जगह अब जेल की हवा खाएगा दगाबाज
Top News

सरपंच का चुनाव लड़ने की जगह अब जेल की हवा खाएगा दगाबाज:दोस्ती की आड़ में डेढ़ करोड़ के सोने पर हाथ साफ

5 minutes ago
क्रिकेट और ऑनलाइन कैसीनो संचालित करते तीन सटोरिए धराए
Indore

क्रिकेट और ऑनलाइन कैसीनो संचालित करते तीन सटोरिए धराए:पहले लाखों रुपए हारा, फिर खुद बन गया बुकी

12 minutes ago
देखिये वीडियो, टीम इंडिया पहुंची इंदौर
Top News

देखिये वीडियो, टीम इंडिया पहुंची इंदौर:एयरपोर्ट पर फैंस का हुजूम; वेस्टइंडीज के साथ कल होना है टी-20 मुकाबला

15 minutes ago
साइबर अटैक या हैकिंग की आशंका
Top News

साइबर अटैक या हैकिंग की आशंका:जांच के बाद होगा खुलासा

19 minutes ago
औद्योगिक क्षेत्र में लगी भीषण आग
Top News

औद्योगिक क्षेत्र में लगी भीषण आग:कंपनी में मची अफरा-तफरी; सभी कर्मचारी सुरक्षित बाहर, पांच दमकलों ने पाया काबू

19 minutes ago
प्यारे मियां की 3 एफआईआर रद्द नहीं होगी
Top News

प्यारे मियां की 3 एफआईआर रद्द नहीं होगी:वजह- तारीख, जगह और पीड़िताएं अलग-अलग

26 minutes ago
घर में फंदे पर लटकी मिली छात्रा
Top News

घर में फंदे पर लटकी मिली छात्रा:सुसाइड नोट नहीं मिला; मौत के कारणों की जांच में जुटी पुलिस

32 minutes ago
मनचलों पर रहेगी पुलिस की नजर
Top News

मनचलों पर रहेगी पुलिस की नजर:गरबा स्थलों पर सीसीटीवी; फेस रिकग्नाइज कैमरों से होगी निगरानी

35 minutes ago
शौक के लिए झपटते थे राहगीरों के मोबाइल
Top News

शौक के लिए झपटते थे राहगीरों के मोबाइल:तीन स्नेचर गिरफ्तार

39 minutes ago
भाजपा विधायक की फॉर्च्यूनर से हादसा
Top News

भाजपा विधायक की फॉर्च्यूनर से हादसा:कर्मचारी की मौत; 11 साल का बेटा घायल, खुद दोनों को अस्पताल लेकर पहुंचे थे MLA

42 minutes ago
भारत-वेस्टइंडीज मुकाबला
Top News

भारत-वेस्टइंडीज मुकाबला:इतने मिनट में बिक गईं सभी टिकटें; रीसेल वेबसाइटों पर हजारों में दाम, इतने प्लेटफॉर्म पर कार्रवाई की तैयारी

43 minutes ago
बहन के बॉयफ्रेंड ने बिछाया मौत का जाल
Top News

बहन के बॉयफ्रेंड ने बिछाया मौत का जाल:छात्रा को फ्लैट पर बुलाया दोस्त को थमाया चाकू

about 1 hour ago
भाजपा उपाध्यक्ष से उलझने पर टीआई सहित 7 सस्पेंड
Top News

भाजपा उपाध्यक्ष से उलझने पर टीआई सहित 7 सस्पेंड:खाकी पर भारी पड़ गई खादी

about 1 hour ago
प्रोटेस्ट के लिए जा रहे ममता-केजरीवाल हिरासत में
Top News

प्रोटेस्ट के लिए जा रहे ममता-केजरीवाल हिरासत में:प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेडिंग तोड़ी; 1000 लोगों को पकड़ा

about 1 hour ago
देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर रामघाट पहुंचीं मुस्लिम अधिवक्ता
Top News

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर रामघाट पहुंचीं मुस्लिम अधिवक्ता:पूर्वजों के साथ बेजुबान जानवरों के लिए भी किया तर्पण

about 1 hour ago
पिछड़े नेता अगड़ों से आगे तो क्या जरूरत ओबीसी आरक्षण की
Top News

पिछड़े नेता अगड़ों से आगे तो क्या जरूरत ओबीसी आरक्षण की:आरक्षण का खेल नहीं, अब सुधार की करें बात

about 1 hour ago
धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रम के वीडियो पर अभद्र टिप्पणी का आरोप
Top News

धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रम के वीडियो पर अभद्र टिप्पणी का आरोप:शकील खान के खिलाफ कार्रवाई की मांग

about 1 hour ago
दिल्ली में फिर ‘कॉकरोच’
Top News

दिल्ली में फिर ‘कॉकरोच’:अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका, सौरव दास दिल्ली आते ही गिरफ्तार

about 2 hours ago
प्रदर्शन के बीच अभिजीत दिपके पर टूटा दुखों का पहाड़
Top News

प्रदर्शन के बीच अभिजीत दिपके पर टूटा दुखों का पहाड़:इस करीबी का हुआ निधन; 80 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

about 2 hours ago
सरकारी खजाने में राजस्व जुटाने की तैयारी
Top News

सरकारी खजाने में राजस्व जुटाने की तैयारी:करोड़ों की हेरिटेज प्रॉपर्टी बेचेगी सरकार; 117 साल पुरानी यह इमारत भी सूची में

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!