खबर
Top News

आरटीओ और टेक्निकल मैनेजर की सरपरस्ती में नियुक्तियों का खेल: बस स्टैंडों पर उम्रदराजों का कब्जा; युवाओं के हक पर डाका या सिस्टम की मिलीभगत?

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

12 मई 2026, 2:27 pm
शेयर करें:
आरटीओ और टेक्निकल मैनेजर की सरपरस्ती में नियुक्तियों का खेल

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के प्रमुख बस स्टैंडों की व्यवस्था अब नियमों से नहीं, बल्कि रसूख और सौदेबाजी से संचालित हो रही है। कलेक्टर की अध्यक्षता वाली बस स्टैंड निगरानी समिति और आरटीओ की सचिव भूमिका के बावजूद सरवटे और आईएसबीटी बस स्टैंड पर भ्रष्टाचार का ऐसा जाल बुना गया है, जहां सरकारी नियमों की धज्जियां खुलेआम उड़ाई जा रही हैं।

नगर निगम में मास्टर कर्मी के नाम पर उन लोगों को मासिक वेतन बांटा जा रहा है, जिनकी उम्र काम करने की नहीं बल्कि आराम करने की है। तकनीकी प्रबंधक राहुल श्रोती जैसे अधिकारियों की देखरेख में इन नियुक्तियों को न केवल संरक्षण मिल रहा है, बल्कि शिकायतों के उठते ही टेबल के नीचे होने वाली सौदेबाजी से मामले को रफा-दफा कर दिया जाता है।

प्रशासन की यह अनदेखी सीधे तौर पर योग्य युवाओं के रोजगार के अवसर छीन रही है।

2028 के आगामी सिंहस्थ मेले को लेकर यातायात व्यवस्था मजबूत करने के बड़े-बड़े दावे किए जा रहे हैं, लेकिन हकीकत यह है कि व्यवस्था की कमान उन बुजुर्गों के हाथ में है जो शारीरिक रूप से इस भार को उठाने में सक्षम नहीं हैं।

रोडवेज के ये भूतपूर्व कर्मचारी पिछले डेढ़ दशक से व्यवस्था पर कुंडली मारकर बैठे हैं और नगर निगम की तिजोरी से वेतन वसूल रहे हैं। यह महज एक प्रशासनिक चूक नहीं, बल्कि एक सुनियोजित वित्तीय अनियमितता है, जिसमें निगरानी समिति के रसूखदार नाम भी संदेह के घेरे में हैं।

जब तक इन अपात्र कर्मचारियों को हटाकर नई पौध को मौका नहीं दिया जाता, तब तक इंदौर के बस स्टैंडों की हालत सुधरना नामुमकिन है।

व्यवस्था पर काबिज उम्रदराज कर्मचारियों का ब्योरा
सरवटे बस स्टैंड पर लंबे समय से तैनात इन कर्मियों में दिनेश पटेल (मैनेजर) 68 वर्ष और महेश सातोड़िया (मैनेजर-2) 70 वर्ष के अलावा अन्य सभी बुकिंग कर्मचारी हैं, जिनमें गजानंद पवार 82 वर्ष, देवीलाल शर्मा 75 वर्ष, पहलद शर्मा 73 वर्ष, बसंत बिरथरे 72 वर्ष, राजेंद्र शर्मा 72 वर्ष, विजय वर्मा 72 वर्ष, जयनाथ गिरी 70 वर्ष, नरेंद्र यादव 70 वर्ष, राघवेंद्र सिंह 70 वर्ष, दिलीप कदम 69 वर्ष, प्रेम मंडलोई 68 वर्ष और महेंद्र चौहान 67 वर्ष शामिल हैं। इन सभी की उम्र सेवा निवृत्ति की सीमा को बहुत पहले लांघ चुकी है, फिर भी सिस्टम की मेहरबानी इन पर लगातार बनी हुई है।

सिस्टम की अंधभक्ति का आलम तो यह है कि विगत वर्ष तत्कालीन नगर निगम कमिश्नर शिवम वर्मा और महापौर पुष्पमित्र भार्गव के हाथों महेश सातोड़िया को उत्कृष्ट सेवा के लिए पुरस्कृत तक करवा दिया गया।

जहां एक तरफ इनकी सेवानिवृत्ति और बढ़ती उम्र को लेकर शिकायतें फाइलों में दबी हुई हैं, वहीं दूसरी तरफ जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा इन्हें सम्मानित करवाना प्रशासनिक नैतिकता पर एक बड़ा तमाचा है।

सवाल यह उठता है कि क्या प्रशासन को इन कर्मचारियों की वास्तविक उम्र और अवैध नियुक्तियों की जानकारी नहीं है, या फिर जानबूझकर इस सिंडिकेट को फलने-फूलने का मौका दिया जा रहा है?

संबंधित समाचार

शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद
Top News

शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद:आखिर कब होगी कार्रवाई

about 12 hours ago
कलेक्टर का एक्शन
Top News

कलेक्टर का एक्शन:स्वामित्व योजना में लापरवाही पर की बड़ी कार्रवाई; 7 प्रोबेशनर पटवारियों की सेवा समाप्त

about 12 hours ago
सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई
Top News

सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई:भारी पुलिस बल और रिमूवल अमले की मौजूदगी में अतिक्रमण ध्वस्त

about 12 hours ago
INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला
Top News

INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला:राहुल गांधी बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा हमारा मिशन

about 12 hours ago
मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम
Top News

मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम:लोडिंग वाहन और टैंकर किए जब्त

about 12 hours ago
फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी
Top News

फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:दोस्त के खिलाफ FIR दर्ज

about 12 hours ago
न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान
Top News

न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान

about 12 hours ago
2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी
Top News

2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी:अब तक क्या किया? हाईकोर्ट ने प्रशासन से मांगा जवाब

about 12 hours ago
मां चंद्रघंटा का संदेश
Top News

मां चंद्रघंटा का संदेश:सौम्यता और शौर्य का संतुलन ही बनाता है मजबूत व्यक्तित्व

about 12 hours ago
दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल
Top News

दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल:कमिश्नर ने 2 नव आरक्षकों सहित 6 अनुसचिवीय कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति प्रमाण पत्र

about 12 hours ago
भक्ति रस में रमा शहर
Top News

भक्ति रस में रमा शहर:मां की आराधना और गरबों की धूम का उत्सव

about 13 hours ago
खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी
Top News

खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

about 13 hours ago
प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस
Top News

प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस:टैक्स से छूट वाली संपत्तियों को राहत; नए नियमों में स्वयंसेवकों की भर्ती

about 13 hours ago
मंत्रि-परिषद ने पारित किया ‘विकसित मध्य प्रदेश’ का संकल्प
Top News

मंत्रि-परिषद ने पारित किया ‘विकसित मध्य प्रदेश’ का संकल्प:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक

about 13 hours ago
आदिवासियों के मकान तोड़े जाने के मामले ने पकड़ा तूल
Top News

आदिवासियों के मकान तोड़े जाने के मामले ने पकड़ा तूल:कार्तिकेय सिंह चौहान ने अधिकारियों को दी ये चेतावनी

about 13 hours ago
पिटती पुलिस टूटता मनोबल
Indore

पिटती पुलिस टूटता मनोबल:खादी के लिए खाकी के हाथ काटने में जल्दबाजी आखिर क्यों

about 13 hours ago
मंदिर की दानपेटी तोड़कर नकदी और चांदी के सिक्के चोरी
Top News

मंदिर की दानपेटी तोड़कर नकदी और चांदी के सिक्के चोरी:बदमाशों ने दो घरों को भी बनाया निशाना

about 13 hours ago
एचआईवी के इतने नए मामले
Top News

एचआईवी के इतने नए मामले:इस मेडिकल कॉलेज में मिले सबसे ज्यादा संक्रमित; इतने मरीज एआरटी से दूर

about 13 hours ago
बिना नंबर की फॉर्च्यूनर ने बुझा दिया एक घर का चिराग
Top News

बिना नंबर की फॉर्च्यूनर ने बुझा दिया एक घर का चिराग:बाइक को मारी टक्कर, मैकेनिक की हुई मौत; दो नाबालिग साथी हुए गंभीर घायल

about 13 hours ago
इस पूर्व मंत्री ने किसको को दी नसीहत
Top News

इस पूर्व मंत्री ने किसको को दी नसीहत:बोले; ‘ऐसा भी क्या काम, जो जमीर बेचकर करना पड़े’ पद से इस्तीफा देकर साथ आइए, दोनों मिलकर सड़क पर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

about 13 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!