खबर
Top News

इंस्टाग्राम पर शुरू हुई दोस्ती बदल गई प्यार में: 40 वर्षीय महिला की 14 साल के किशोर को लेकर कैसी जिद; कहां पहुंच गया मामला

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

25 मई 2026, 2:56 pm
शेयर करें:
इंस्टाग्राम पर शुरू हुई दोस्ती बदल गई प्यार में

खुलासा फर्स्ट, महराजगंज।
महराजगंज में एक बेहद चौंकाने वाले मामले का खुलासा हुआ है, जिसने पुलिस के साथ-साथ स्थानीय लोगों को भी हैरान कर दिया। चार बच्चों की मां 40 वर्षीय महिला एक 14 साल के किशोर के प्रेम में इस कदर पड़ गई कि वह उसके साथ रहने की जिद लेकर थाने पहुंच गई। मामला इतना बढ़ा कि पुलिस को दोनों पक्षों को बुलाकर घंटों समझाइश देनी पड़ी। आखिरकार दोनों पक्षों के बीच समझौता कराया गया।

जानकारी के अनुसार, नौतनवा थाना क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला 14 वर्षीय किशोर अपने पिता के साथ चेन्नई में रहकर काम करता था। करीब चार महीने पहले उसकी पहचान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर गोरखपुर निवासी 40 वर्षीय महिला से हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत बढ़ती गई और संबंध गहरे हो गए।

महिला ने पुलिस के सामने दावा किया कि फरवरी महीने में किशोर चेन्नई से गोरखपुर आया था। 15 फरवरी को दोनों ने घर में ही शादी कर ली थी। महिला का कहना था कि अब वह किशोर के साथ ही रहना चाहती है। महिला पहले से शादीशुदा है और उसके चार बच्चे हैं। बताया जा रहा है कि उसका सबसे बड़ा बेटा 19 साल का है।

उधर, किशोर के अचानक लापता होने से उसके परिजन परेशान हो गए। काफी तलाश के बाद किशोर की मां गोरखपुर पहुंची और रिश्तेदारों की मदद से बेटे को वापस घर लेकर आई। इसके बाद महिला फरेंदा थाने पहुंच गई, जहां दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक विवाद चलता रहा। उस समय पुलिस ने समझाइश देकर मामला शांत कराया था।

रविवार को मामला एक बार फिर तब गरमा गया जब महिला नौतनवा थाने पहुंच गई और किशोर के साथ रहने की जिद पर अड़ गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने किशोर और उसकी मां को भी थाने बुलाया। थाने में दोनों पक्षों के बीच घंटों तक बहस और हंगामा चलता रहा। पुलिस अधिकारियों ने मामले की गंभीरता को देखते हुए दोनों पक्षों को समझाया और नाबालिग की सुरक्षा को प्राथमिकता दी।

काफी मशक्कत के बाद दोनों पक्षों के बीच समझौता हो सका। महिला और किशोर ने भविष्य में एक-दूसरे से किसी भी प्रकार का संपर्क नहीं रखने की बात लिखित रूप से स्वीकार की। इसके बाद मामला शांत हुआ।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि चूंकि किशोर नाबालिग है, इसलिए उसकी सुरक्षा और भविष्य को ध्यान में रखते हुए परिवार को आवश्यक सलाह दी गई है। वहीं, पूरे इलाके में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।

संबंधित समाचार

शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद
Top News

शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद:आखिर कब होगी कार्रवाई

about 2 hours ago
कलेक्टर का एक्शन
Top News

कलेक्टर का एक्शन:स्वामित्व योजना में लापरवाही पर की बड़ी कार्रवाई; 7 प्रोबेशनर पटवारियों की सेवा समाप्त

about 2 hours ago
सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई
Top News

सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई:भारी पुलिस बल और रिमूवल अमले की मौजूदगी में अतिक्रमण ध्वस्त

about 2 hours ago
INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला
Top News

INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला:राहुल गांधी बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा हमारा मिशन

about 3 hours ago
मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम
Top News

मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम:लोडिंग वाहन और टैंकर किए जब्त

about 3 hours ago
फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी
Top News

फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:दोस्त के खिलाफ FIR दर्ज

about 3 hours ago
न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान
Top News

न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान

about 3 hours ago
2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी
Top News

2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी:अब तक क्या किया? हाईकोर्ट ने प्रशासन से मांगा जवाब

about 3 hours ago
मां चंद्रघंटा का संदेश
Top News

मां चंद्रघंटा का संदेश:सौम्यता और शौर्य का संतुलन ही बनाता है मजबूत व्यक्तित्व

about 3 hours ago
दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल
Top News

दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल:कमिश्नर ने 2 नव आरक्षकों सहित 6 अनुसचिवीय कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति प्रमाण पत्र

about 3 hours ago
भक्ति रस में रमा शहर
Top News

भक्ति रस में रमा शहर:मां की आराधना और गरबों की धूम का उत्सव

about 3 hours ago
खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी
Top News

खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

about 3 hours ago
प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस
Top News

प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस:टैक्स से छूट वाली संपत्तियों को राहत; नए नियमों में स्वयंसेवकों की भर्ती

about 3 hours ago
मंत्रि-परिषद ने पारित किया ‘विकसित मध्य प्रदेश’ का संकल्प
Top News

मंत्रि-परिषद ने पारित किया ‘विकसित मध्य प्रदेश’ का संकल्प:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक

about 3 hours ago
आदिवासियों के मकान तोड़े जाने के मामले ने पकड़ा तूल
Top News

आदिवासियों के मकान तोड़े जाने के मामले ने पकड़ा तूल:कार्तिकेय सिंह चौहान ने अधिकारियों को दी ये चेतावनी

about 3 hours ago
पिटती पुलिस टूटता मनोबल
Indore

पिटती पुलिस टूटता मनोबल:खादी के लिए खाकी के हाथ काटने में जल्दबाजी आखिर क्यों

about 3 hours ago
मंदिर की दानपेटी तोड़कर नकदी और चांदी के सिक्के चोरी
Top News

मंदिर की दानपेटी तोड़कर नकदी और चांदी के सिक्के चोरी:बदमाशों ने दो घरों को भी बनाया निशाना

about 3 hours ago
एचआईवी के इतने नए मामले
Top News

एचआईवी के इतने नए मामले:इस मेडिकल कॉलेज में मिले सबसे ज्यादा संक्रमित; इतने मरीज एआरटी से दूर

about 4 hours ago
बिना नंबर की फॉर्च्यूनर ने बुझा दिया एक घर का चिराग
Top News

बिना नंबर की फॉर्च्यूनर ने बुझा दिया एक घर का चिराग:बाइक को मारी टक्कर, मैकेनिक की हुई मौत; दो नाबालिग साथी हुए गंभीर घायल

about 4 hours ago
इस पूर्व मंत्री ने किसको को दी नसीहत
Top News

इस पूर्व मंत्री ने किसको को दी नसीहत:बोले; ‘ऐसा भी क्या काम, जो जमीर बेचकर करना पड़े’ पद से इस्तीफा देकर साथ आइए, दोनों मिलकर सड़क पर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

about 4 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!