चर्चित अभि तोमर हत्याकांड की आग भिंड तक जा पहुंची: इंदौर की गैंगवार का बदला लेने चली गोलियां
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में हुए चर्चित अभितेंद्र उर्फ अभि तोमर हत्याकांड की रंजिश अब भिंड तक पहुंच गई है। इंदौर में हुई हत्या के बाद बदले की यह लड़ाई अब भिंड की सड़कों पर भी दिखाई देने लगी है।
रविवार को भिंड में दिनदहाड़े एक युवक की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। हमले में युवक बाल-बाल बच गया, जबकि कार का पिछला शीशा टूट गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है।
अज्जू पर हुआ हमला
पुलिस जांच में सामने आया है कि जिस युवक पर हमला हुआ, उसका नाम अज्जू उर्फ अजीत सिंह भदौरिया है, जो इंदौर के फरार आरोपी गुलशन यादव के करीबी के रूप में जाना जाता है। इसी वजह से पुलिस इस हमले को सीधे तौर पर अभि तोमर हत्याकांड से जोड़कर देख रही है।
गुलशन से थी खूनी रंजिश
प्राप्त जानकारी के अनुसार अभि तोमर और गुलशन यादव के बीच पुरानी खूनी रंजिश चली आ रही थी। वर्ष 2025 में गुलशन यादव के भाई विष्णु यादव की हत्या के मामले में अभि तोमर का नाम सामने आया था।
इसके बाद दोनों पक्षों के बीच तनाव लगातार बना रहा। इसी लगातार तनाव के चलते ही 22 मई को इंदौर में अभि तोमर की गोली मारकर हत्या कर दी गई।
दो आरोपितों को किया गिरफ्तार : इंदौर के इस चर्चित रहे मामले में पुलिस दो आरोपितों को गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि मुख्य आरोपी गुलशन यादव अब भी फरार है। इसी हत्या के बाद अब बदले की कार्रवाई का सिलसिला शुरू होने की आशंका जताई जा रही है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक अज्जू ने बयान दिया है कि वह गुलशन यादव के संपर्क में रहता था, इसलिए अभि तोमर के समर्थकों ने उसे निशाना बनाया।
पुलिस की नजर इंदौर कनेक्शन पर
उल्लेखनीय है कि भिंड पुलिस अब केवल फायरिंग की घटना नहीं, बल्कि इसके पीछे छिपे इंदौर गैंगवार कनेक्शन की भी जांच कर रही है। अधिकारियों का मानना है कि अभि तोमर हत्याकांड के बाद दोनों पक्षों के बीच बदले की कार्रवाई शुरू होने की आशंका पहले से थी।
ऐसे में यह हमला उसी शृंखला की कड़ी हो सकता है। पुलिस घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल लोकेशन और आरोपितों की आपराधिक पृष्ठभूमि खंगाल रही है।
उल्लेखनीय है कि जांच एजेंसियां यह भी पता लगाने में जुटी हैं कि हमले की साजिश भिंड में बनी या इसके तार इंदौर से जुड़े हैं।
तीन बाइक पर पहुंचे हमलावर, जाम में फंसी कार पर बरसाईं गोलियां: फरियादी के अनुसार कल दोपहर वह कार से रेलवे स्टेशन की ओर जा रहा था। निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज के पास तीन बाइक पर सवार छह युवकों ने उसकी कार रोकने की कोशिश की।
वह बचकर निकल गया, लेकिन रेलवे क्रॉसिंग के पास जाम में फंस गया। इसी दौरान हमलावरों ने कार को घेर लिया और कट्टे-पिस्टल से चार से पांच राउंड फायर कर दिए।
एक गोली कार के पिछले हिस्से में लगी, जिससे शीशा टूट गया। हमले के बाद आरोपी फरार हो गए।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!