आग लगी जब कुआं खोदने बैठे जिम्मेदार नेता और अफसर: शहर में भीषण जलसंकट के बीच तेज हुई हलचल; पानी की किल्लत दूर करने सरकार से मांगे 50 करोड़
KHULASA FIRST
संवाददाता

अपर मुख्य सचिव और प्रमुख सचिव ने जनप्रतिनिधियों के साथ की बैठक, जरूरत पड़ने पर निजी बोरिंग से भी होगी सप्लाई
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में भीषण गर्मी के बीच गहराए जलसंकट को लेकर हुई नेताओं और अफसरों की यह आपात बैठक ‘आग लगी जब कुआं खोदने बैठे' की कहावत को चरितार्थ कर गई। जब पानी के लिए हाहाकार मच गया और संकट सिर पर आ गया, तब जाकर जिम्मेदार तंत्र जाग रहा है और बैठकों का दौर शुरू हुआ है।
वर्तमान में पानी की किल्लत को लेकर हर दिन गली-मोहल्लों, चौराहों से लेकर नगर निगम मुख्यालय और जोन कार्यालयों पर उग्र प्रदर्शन हो रहे हैं।
इस जन आक्रोश का असर सत्तापक्ष के भीतर भी देखने को मिला, जब विधायक महेंद्र हार्डिया ने जनता की परेशानी को लेकर महापौर को चेतावनी तक दे डाली थी। हालांकि, इसके अगले दिन ही सत्ता और संगठन के दबाव में सियासी सुर बदलते दिखे।
विधायक महेंद्र हार्डिया खुद महापौर पुष्यमित्र भार्गव के घर पहुंचे और वहां चाय की चुस्कियों के साथ फोटो सेशन कराकर सबको यह संदेश दिया कि महापौर पानी को लेकर अच्छा काम कर रहे हैं।
इस सियासी गर्माहट के बीच गुरुवार को रेसीडेंसी कोठी में जल प्रदाय व्यवस्था को लेकर एक आपात और महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
इंदौर संभाग के प्रभारी और अपर मुख्य सचिव अनुपम राजन तथा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के प्रमुख सचिव मनीष सिंह ने यह बैठक ली। इसमें शहर के तमाम जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी शामिल हुए। बैठक का मुख्य उद्देश्य गर्मी के इस दौर में उत्पन्न हुए जल संकट से निपटना और हर नागरिक तक पर्याप्त पानी पहुंचाना रहा।
आबादी के मान से नर्मदा से मिलने वाले पानी की मात्रा नहीं बढ़ी- बैठक में महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने वस्तुस्थिति सामने रखते हुए बताया कि शहर की आबादी और नए क्षेत्रों का दायरा तेजी से बढ़ रहा है, लेकिन उस अनुपात में नर्मदा नदी से मिलने वाले पानी की मात्रा नहीं बढ़ी है।
इसके बावजूद नगर निगम पानी की कमी को दूर करने के लगातार प्रयास कर रहा है। पिछले तीन साल में 28 से ज्यादा नई पानी की टंकियों का निर्माण कराया गया है, जिनमें से सात टंकियां पिछले साल ही चालू की जा चुकी हैं।
विशेष आर्थिक पैकेज की मांग- महापौर ने बताया कि जल वितरण नेटवर्क को और मजबूत करने के लिए राज्य सरकार से 50 करोड़ रुपये के विशेष आर्थिक पैकेज की मांग की गई है।
शहर में नए हाईड्रेंट बनेंगे
कलेक्टर शिवम वर्मा ने कहा कि सभी टंकियों से तय शेड्यूल के अनुसार पानी सप्लाई करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। साथ ही शहर में नए हाईड्रेंट भी बनाए जाएंगे। कलेक्टर ने साफ किया कि अगर किसी इलाके में पानी का गंभीर संकट आता है, तो वहां निजी बोरिंग का अधिग्रहण कर उनका इस्तेमाल किया जाएगा, ताकि जनता को पानी की उपलब्धता सुनिश्चित की जा सके।
इस बैठक में विधायक रमेश मेंदोला, विधायक मालिनी लक्ष्मण सिंह गौड़, विधायक गोलू शुक्ला, विधायक महेंद्र हार्डिया, विधायक मधु वर्मा, पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय, नगर निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल और अपर आयुक्त आशीष पाठक सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे। बैठक में गर्मी की भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए आगे की योजनाओं पर भी विस्तार से मंथन किया गया।
संबंधित समाचार

शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद:आखिर कब होगी कार्रवाई

कलेक्टर का एक्शन:स्वामित्व योजना में लापरवाही पर की बड़ी कार्रवाई; 7 प्रोबेशनर पटवारियों की सेवा समाप्त

सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई:भारी पुलिस बल और रिमूवल अमले की मौजूदगी में अतिक्रमण ध्वस्त

INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला:राहुल गांधी बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा हमारा मिशन

मेसर्स कृष्णा एंटरप्राइजेस पर पड़ा छापा 46 ड्रम:लोडिंग वाहन और टैंकर किए जब्त

फ्लैट की रजिस्ट्री-लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:दोस्त के खिलाफ FIR दर्ज

न्यायालय के आदेश की आड़ में बेदखली पीड़ित परिवार का सड़क पर बिखेरा सामान

2013 से ट्रैफिक पुलिस बल की कमी:अब तक क्या किया? हाईकोर्ट ने प्रशासन से मांगा जवाब

मां चंद्रघंटा का संदेश:सौम्यता और शौर्य का संतुलन ही बनाता है मजबूत व्यक्तित्व

दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को संबल:कमिश्नर ने 2 नव आरक्षकों सहित 6 अनुसचिवीय कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति प्रमाण पत्र

भक्ति रस में रमा शहर:मां की आराधना और गरबों की धूम का उत्सव

खुलासा फर्स्ट के आंगन में महाप्रसादी का वितरण जारी:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

प्रॉपर्टी टैक्स के साथ लगेगा इतने प्रतिशत फायर सेस:टैक्स से छूट वाली संपत्तियों को राहत; नए नियमों में स्वयंसेवकों की भर्ती

मंत्रि-परिषद ने पारित किया ‘विकसित मध्य प्रदेश’ का संकल्प:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक

आदिवासियों के मकान तोड़े जाने के मामले ने पकड़ा तूल:कार्तिकेय सिंह चौहान ने अधिकारियों को दी ये चेतावनी

पिटती पुलिस टूटता मनोबल:खादी के लिए खाकी के हाथ काटने में जल्दबाजी आखिर क्यों

मंदिर की दानपेटी तोड़कर नकदी और चांदी के सिक्के चोरी:बदमाशों ने दो घरों को भी बनाया निशाना

एचआईवी के इतने नए मामले:इस मेडिकल कॉलेज में मिले सबसे ज्यादा संक्रमित; इतने मरीज एआरटी से दूर

बिना नंबर की फॉर्च्यूनर ने बुझा दिया एक घर का चिराग:बाइक को मारी टक्कर, मैकेनिक की हुई मौत; दो नाबालिग साथी हुए गंभीर घायल

इस पूर्व मंत्री ने किसको को दी नसीहत:बोले; ‘ऐसा भी क्या काम, जो जमीर बेचकर करना पड़े’ पद से इस्तीफा देकर साथ आइए, दोनों मिलकर सड़क पर लड़ेंगे जनता की लड़ाई
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!