वित्त मंत्री ने पेश किया आर्थिक सर्वेक्षण: GDP ग्रोथ 7.2% रहने का अनुमान; सोना-चांदी और AI पर फोकस
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
बजट से पहले आज संसद में आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26 पेश कर दिया गया है। बजट सत्र के दौरान केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में यह अहम दस्तावेज रखा, जिसमें देश की आर्थिक स्थिति, जीडीपी ग्रोथ, महंगाई, वैश्विक चुनौतियों और भविष्य की रणनीति का विस्तृत खाका पेश किया गया है।
जीडीपी ग्रोथ 6.8% से 7.2% के बीच रहने का अनुमान
आर्थिक सर्वे के अनुसार, वित्त वर्ष 2027 में भारत की जीडीपी ग्रोथ 6.8% से 7.2% के बीच रहने का अनुमान है। सरकार का मानना है कि मजबूत घरेलू मांग भारत की आर्थिक रफ्तार को बनाए रखने में सबसे बड़ा सहारा बनेगी।
घरेलू मांग बनी सबसे बड़ी ताकत
इकोनॉमिक सर्वे में कहा गया है कि वैश्विक अनिश्चितताओं के बावजूद भारतीय अर्थव्यवस्था मजबूती के साथ आगे बढ़ रही है। डोमेस्टिक कंजम्पशन, निवेश में सुधार और इंफ्रास्ट्रक्चर खर्च की वजह से ग्रोथ को सपोर्ट मिल रहा है। यही कारण है कि भारत को दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में शामिल माना गया है।
टेक्नोलॉजी पर रहेगा सरकार का फोकस
इस बार के आर्थिक सर्वे की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें Artificial Intelligence (AI) पर पहली बार एक अलग अध्याय शामिल किया गया है। यह साफ संकेत है कि आने वाले वर्षों में सरकार नई तकनीकों, डिजिटल इकॉनमी और AI आधारित गवर्नेंस पर खास ध्यान देने वाली है।
वैश्विक अनिश्चितता पर खास नजर
आर्थिक सर्वेक्षण में ग्लोबल इकोनॉमिक अनसर्टेनिटी का भी व्यापक रूप से जिक्र किया गया है। रिपोर्ट में बताया गया है कि कैसे वैश्विक स्तर पर भू-राजनीतिक तनाव, ब्याज दरों में उतार-चढ़ाव और सप्लाई चेन की चुनौतियां भारतीय अर्थव्यवस्था को प्रभावित कर सकती हैं। साथ ही, इन प्रभावों को कम करने के लिए नीतिगत उपायों पर जोर दिया गया है।
Economic Survey 2025-26 की प्रमुख बातें
इस बार आर्थिक सर्वेक्षण में कुल 16 अध्याय शामिल किए गए हैं
AI और नई तकनीक के लिए अलग से चैप्टर
वित्त वर्ष 2027 के लिए GDP Growth का अनुमान 6.8%–7.2%
महंगाई, रोजगार और फाइनेंशियल हेल्थ पर विस्तार से चर्चा
सोना-चांदी को लेकर भी विशेष उल्लेख
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा संसद में पेश किया गया
क्या होता है इकोनॉमिक सर्वे?
आर्थिक सर्वेक्षण एक आधिकारिक सरकारी रिपोर्ट होती है, जिसे हर साल आम बजट से पहले संसद में पेश किया जाता है। इसमें देश की मौजूदा आर्थिक स्थिति, प्रमुख चुनौतियां और भविष्य की रणनीति का विस्तृत विश्लेषण होता है।
इस रिपोर्ट में GDP, महंगाई, बेरोजगारी, व्यापार, निवेश और वित्तीय सेहत से जुड़े आंकड़े शामिल रहते हैं। आर्थिक सर्वे को केंद्रीय वित्त मंत्रालय के अर्थशास्त्रियों और विशेषज्ञों की टीम तैयार करती है और यह आगामी बजट के लिए एक रोडमैप का काम करता है।
संबंधित समाचार

तीन साल से स्पीड ब्रेकर का इंतजार कर रहे रहवासी:स्कूटी से गिरकर महिला घायल; कई बार शिकायत के बाद भी पूरी नहीं हुई मांग

3 फिटनेस क्लबों पर CGST विभाग की बड़ी कार्रवाई:1 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा

दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार:100 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप; ऐसे लगाया लोगों को चूना

तेज रफ्तार एंबुलेंस ने दो कारों को मारी टक्कर:मची अफरा-तफरी; हादसे के बाद चालक फरार

‘महाकाल का जयकारा’ लगाकर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी

व्यापारिक जहाज पर हमला:इतने भारतीय घायल; 19 क्रू मेंबर थे सवार, हमले तुरंत रोकने की मांग

अब नपती के बाद फिर जमीन आवंटन की प्रक्रिया पर उठे सवाल:पटाखा बाजार पर 1 करोड़ से ज्यादा की राशि बकाया

बाधा हटाने पर विवाद 9 गिरफ्तार:मीडियाकर्मियों को कवरेज से रोका

देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर रातभर डटे युवा:हाथों में संविधान और महात्मा गांधी की तस्वीरें; भूख हड़ताल की तैयारी

तेज रफ्तार यात्री बस खेत में घुसी:एक की मौत; चार यात्री गंभीर घायल

क्रेडिट कार्ड पॉइंट्स के नाम पर लाखों की ठगी:बैंक अधिकारी बनकर महिला ने भेजा फर्जी ऐप; दो कार्ड से किए 3 ट्रांजेक्शन

गंदे पानी की बोतल लेकर जनसुनवाई में पहुंचे पार्षद:बोले- 6 महीने से परेशान हैं रहवासी; नेता प्रतिपक्ष बोलीं- भागीरथपुरा 2.0 नहीं होने देंगे

शेरेटन होटल के पीछे फैला गंदगी का साम्राज्य:ढाई लाख का जुर्माना ठोंका

बॉम्बे अस्पताल के बाहर ‘नकली साहबों' का राज ठोंक रहे लॉक:वैगन-आर का पहिया लॉक कर वसूले 500 रुपए

देखिए वीडियो, सीएम यूथ कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री के सामने पहुंचा रोबोट:हाथ मिलाया; फिर करने लगा कदमताल

दवा से ज्यादा साहब के दस्तखत की कीमत:लालफीताशाही में फंसी बीमित श्रमिकों की जिंदगी

विदेशी नंबर चलाता था बंटी नागर:आखिर कहां गया तीसरा मोबाइल

अनंत चतुर्दशी में उत्कृष्ट ड्यूटी करने वाले 19 पुलिसकर्मी सम्मानित:कमिश्नर ने प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार देकर बढ़ाया हौसला

डांसिंग कॉप पर लगाए गंभीर आरोप:मनचला बताकर चैटिंग का दावा; पत्नी बोली- पति कर रहे बदनाम

डीजे पर रोक लगाने के लिए कलेक्टर को दिया गया ज्ञापन:पूर्व अनुमति और साउंड मीटर से निगरानी हो
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!