बायपास की कॉलोनियों में तेंदुए की दहशत बरकरार: सहारा सिटी में फिर दिखा तेंदुए का मूवमेंट वन विभाग की टीम ने लगाए पिंजरे; पकड़ से बाहर
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
वनविभाग की रेसक्यू टीम लगातार बायपास क्षेत्र की कॉलोनियों में सर्चिग कर रही है। इसके चलते सहारा सिटी में रेसक्यू टीम द्वारा लगाए गए पिंजरे में बुधवार को एक तेदुआ पकड़ा गया, लेकिन आज सुबह रेसक्यू टीम को एक और तेंदुए के पगमार्क मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।
मिली जानकारी के अनुसार सर्दी का मौसम शुरू होते ही बायपास की कॉलोनियों में तेदुए का खौफ और दहशत का माहौल बन गया है। कई दिनों से कॉलोनियों के लोगों द्वारा तेंदुए को देखे जाने के बाद वन विभाग की रेसक्यू टीम ने सहारा सिटी में पिंजरा लगाया, जिसमें गतदिवस तेदुआ फंस गया।
उसके बाद यह माना जाने लगा था कि जो तेंदुआ क्षेत्र में घूम रहा था वह पकड़ा गया, लेकिन आज सुबह एक बार फिर वन विभाग की रेसक्यू टीम ने सहारा सिटी व आसपास के क्षेत्र की सर्चिंग की तो वहां एक अन्य तेंदुए के पगमार्क मिलने से हड़कंप मच गया।
वहीं वन विभाग के सूत्रों की माने तो सहारा सिटी सहित आसपास के क्षेत्र में दो तेंदुए की मूवमेंट रही है। उनमें से एक नर तेंदुआ कल पिंजरे में आ गया, लेकिन मादा तेंदुआ अभी भी खुली घूम रही है।
नर तेंदुआ के पकड़े जाने के बाद मादा तेंदुआ के द्वारा हमला करने की घटना हो सकती है। इसके चलते वन विभाग की रेसक्यू टीम ने एक बार फिर सहारा सिटी सहित आसपास के क्षेत्रों में तीन पिंजरे लगा दिए हैं। इसके साथ ही सुबह से ही वन विभाग की टीम लगातार सर्चिंग कर रही है।
खुलासा फर्स्ट बायपास की कॉलोनियों की सुरक्षा को लेकर लगातार कर रहा खुलासा... देश के सबसे स्वच्छ शहर की बायपाास की कॉलोनियो में तेंदुए की मूवमेंट से सुरक्षा को खतरा बढ़ गया है। इस मामले का खुलासा फर्स्ट ने प्रमुखता से खुलासा किया था। इसके बाद ही वन विभाग का अमला सक्रिय हुआ और एक तेंदुए को पकड़ने में सफल रहा है। अब जब वन विभाग ने सर्चिंग की तो एक और तेंदुए का खुलासा हो गया है।
तेंदुए ने शिकार किया
वनविभाग के सूत्रों के मुताबिक सहारा सिटी सहित आसपास के क्षेत्र में तेंदुआ घूमता देखा गया है। तेंदुए के द्वारा शिकार किए जाने की सूचना भी मिली है।
तेंदुए को पकड़ने के प्रयास जारी -
वनविभाग के रालामंडल रेंजर राजेश यादव के मुताबिक वन्यजीव सर्दियों के मौसम में शिकार की तलाश में जंगल से बाहर आ जाते हैं। इसके चलते ही तेंदुए शहरी क्षेत्र में पहुंच गए होंगे। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में उनको देखे जाने से दशहत बढ़ गई है, लेकिन वन विभाग का अमला पूरी मुस्तैदी से तेंदुए की मूवमेंट को सर्च कर उसको पकड़ने का प्रयास कर रहा है।
संबंधित समाचार

पुलिस कार्रवाई के दौरान मची भगदड़:नदी में कूदे लोग; कई की डूबने से मौत

नियमितीकरण की मांग पर सफाईकर्मियों का दूसरे दिन भी प्रदर्शन:निगम मुख्यालय का घेराव; गेट पर बैठे कर्मचारी बोले- मांग पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन

देखिये वीडियो, रोड पर चलती सरकारी बस में अचानक लगी आग:मौके पर मची अफरा-तफरी; जनहानि की सूचना नहीं

16 वर्षीय छात्र की मौत:स्कूल बस पकड़ने के दौरान अचानक जमीन पर गिरा; कार्डियक अरेस्ट से गई जान

दूषित पानीकांड की जांच रिपोर्ट से मचा बवाल:टेंडर से पाइपलाइन तक कई स्तरों पर लापरवाही; इतने दिनों की देरी पर उठे सवाल

मौसम ने बिगाड़ी लोगों की सेहत:वायरल के सैकड़ों मरीज रोज पहुंच रहे अस्पताल; एक्सपर्ट्स ने दी ये सलाह

धू-धूकर जलती कार में हुए जोरदार धमाके:धुआं निकलते ही चालक ने रोकी गाड़ी; तीनों सवार कूदकर बचे

कचरा गाड़ी की चपेट में आई 10 साल की बच्ची:पैर पर चढ़ा पहिया; सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद हुआ खुलासा

देखिए वीडियो, ‘सेव डेमोक्रेसी मार्च’ में दिखा आक्रोश:सड़क पर बैठे विपक्षी सांसद; इस नेता के हाथ में पोस्टर- ‘ज्ञानेश, इट्स डन ब्रो’

देखिए वीडियो, 3 साल से अटकी आरई-2 की राह हुई साफ:इतने बाधक निर्माण हटाने की कार्रवाई; इतने लोग गिरफ्तार, मीडियाकर्मियों को रोका

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!