इस राज्य में बदलेगा मुख्यमंत्री का चेहरा: आज देंगे इस्तीफा; ये होंगे नए सीएम
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, बेंगलुरु।
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया आज दोपहर पद से इस्तीफा देंगे। बेंगलुरु स्थित आवास पर हुई ब्रेकफास्ट मीटिंग में उन्होंने मंत्रियों को अपने फैसले की जानकारी दी। बैठक में डिप्टी सीएम डी.के. शिवकुमार भी पहुंचे, जहां उन्होंने सिद्धारमैया के पैर छुए और दोनों नेताओं के बीच गर्मजोशी देखने को मिली।
डीके शिवकुमार के नाम पर बनी सहमति
कर्नाटक सरकार में मंत्री एचके पाटिल के मुताबिक, बैठक में डीके शिवकुमार के नाम पर सहमति बनी है और वे अगले मुख्यमंत्री होंगे। सूत्रों के अनुसार, सिद्धारमैया ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से मुलाकात का समय भी मांगा है।
राज्यपाल फिलहाल बेंगलुरु से बाहर
हालांकि राज्यपाल फिलहाल बेंगलुरु से बाहर हैं, लेकिन नियमों के मुताबिक मुख्यमंत्री अपना लिखित इस्तीफा राजभवन कार्यालय को सौंप सकते हैं। राज्यपाल बाद में इसे औपचारिक रूप से स्वीकार करेंगे।
कांग्रेस नई सरकार बनाने का दावा पेश करेगी
सूत्रों के अनुसार, शुक्रवार को कांग्रेस विधायक दल की बैठक में डीके शिवकुमार को विधायक दल का नेता चुना जाएगा। इसके बाद कांग्रेस नई सरकार बनाने का दावा पेश करेगी। सरकार में बड़े स्तर पर फेरबदल की भी तैयारी है और 15 से 20 नए मंत्रियों को शामिल किए जाने की चर्चा है।
इस वजह से हो रहा नेतृत्व परिवर्तन
कर्नाटक कांग्रेस में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर लंबे समय से चर्चा चल रही थी। माना जा रहा है कि 2023 विधानसभा चुनाव के बाद कांग्रेस हाईकमान ने रोटेशनल सीएम फॉर्मूले पर सहमति बनाई थी। अब सरकार के तीन साल पूरे होने के साथ डीके शिवकुमार का दावा मजबूत हो गया।
विपक्ष के निशाने पर रही सिद्धारमैया सरकार
इसके अलावा सिद्धारमैया सरकार हाल के महीनों में कई विवादों और घोटालों के आरोपों को लेकर विपक्ष के निशाने पर रही। पार्टी नेतृत्व का मानना है कि समय रहते बदलाव कर एंटी-इंकम्बेंसी को कम किया जा सकता है।
संबंधित समाचार

जंतर-मंतर पर अब नहीं दे पाएंगे धरना:राजधानी में प्रदर्शन के ठिकाने बदले; तय की गईं ये 3 जगह

खाता वन विभाग का मुनाफा ससुर-दामाद का:अवैध लकड़ी की जांच के नाम पर खुली ‘लेनदेन’ की दुकान

नवरात्रि-दशहरा में भक्ति स्थलों पर रहेगा शक्ति मोबाइल का पहरा:बाजारों में भी होगी पेट्रोलिंग; आज पुलिस कमिश्नर करेंगे रवाना

फीनिक्स अस्पताल:मौत, पैसे लौटाकर राजीनामा

किया-धरा ठेकेदार का भरपाई कर रहा एनवीडीए:कंप्यूटराइज्ड की जगह पुराने खर्चीले तरीके से प्रोजेक्ट का संचालन

मेरे क्षेत्र में अन्याय:ये जुल्म की इंतहा है; क्रोधित-कुपित...‘शिव’

पत्नी ने की पति की हत्या:कुल्हाड़ी से काटकर उतारा मौत के घाट; खून से लथपथ मिला शव

केंद्रीय मंत्री के बेटे की खेलों में एंट्री:निर्विरोध बने MP वॉलीबॉल संघ के अध्यक्ष; गांव-गांव तक पहुंचाने का लक्ष्य

राहुल गांधी का आरोप-ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार:बोले- CEC इस्तीफा दें; वोट चोरी के खिलाफ आंदोलन जारी रहेगा

सीबीआई की बड़ी कार्रवाई:अफसर लाखों रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार

दिनदहाड़े बिल्डिंग में चोरी:नवरात्रि पूजन में गया था परिवार; जेवर और नकदी ले गए बदमाश, सीसीटीवी में 3 संदिग्ध हुए कैद

आदिवासियों के घर और फसलें उजाड़ने पर सियासी घमासान:केंद्रीय मंत्री ने जताई नाराजगी; कांग्रेस ने मुख्यमंत्री से मांगा जवाब

जीत के बाद बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे टीम इंडिया के धुरंधर:भस्म आरती में हुए शामिल; मंदिर समिति ने किया स्वागत-सत्कार

रील बनाने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:रुपए लेकर एक्टिवा सहित फरार हुई युवती; मैनेजर बैंक में जमा कराने जा रहा था शोरूम का कलेक्शन

दशहरा महोत्सव की तैयारियां तेज:रावण के दसों मुख तैयार; अब 250 फीट ऊंची लंका का होगा निर्माण, इतने फीट ऊंचे के रावण का होगा दहन

पूर्व भाजपा विधायक की बेरहमी से हत्या:पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट; इलाज के दौरान तोड़ा दम, 70-80 लोगों पर हमले का आरोप

नर्मदा नदी में स्नान करते समय हादसा:डूबने से दो युवकों की मौत; गोताखोरों ने रेस्क्यू कर निकाले शव

भारत-वेस्टइंडीज T20 महामुकाबला:होलकर स्टेडियम में क्रिकेट का जुनून; तिरंगे के रंग में रंगे फैंस, वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

देखिये वीडियो, इंडिगो की फ्लाइट में अचानक लगी आग:करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग; यात्रियों में मचा हड़कंप

जल संकट से निपटने की तैयारी:6 हजार सरकारी बोरिंग की होगी जांच; 500 से ज्यादा पर कब्जे की आशंका
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!