कनाड़िया रोड पर भूमाफिया और भ्रष्ट बिल्डरों का साम्राज्य: संदीप अग्रवाल ने 1500 स्क्वेयर फीट में अवैध इमारत के साथ तलघर भी बनाया
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
कनाड़िया रोड पर एक से बढ़कर एक भूमाफिया और भ्रष्ट बिल्डरों का साम्राज्य कायम है। खुलासा फर्स्ट ने ऐसे लोगों को एक्सपोज करने की मुहिम के तहत लक्की शर्मा और सुरेश दुधाले की करतूतों का खुलासा किया था।
इसके बाद अब संदीप अग्रवाल नामक एक बिल्डर की भी ऐसी ही करतूत सामने आई है। उन्होंने 1500 स्क्वेयर फीट के प्लॉट पर बिना अनुमति, टीएनसी के बिल्डिंग बना दी और उसमें अवैध रूप से तलघर भी बना डाला है।
अग्रवाल ने ये कारनामा मानवता नगर में कॉर्नर के प्लॉट पर किया है। मानवता नगर और सर्वसंपन्न नगर को प्रशासन ने अवैध घोषित कर रखा है, जिसमें किसी भी तरह का निर्माण नहीं किया जा सकता।
प्रशासनिक और निगम के स्तर पर किसी तरह की अनुमति नहीं मिल सकती, लेकिन अग्रवाल ने बिना अनुमति कॉर्नर के प्लॉट पर कमर्शियल कॉम्प्लेक्स खड़ा कर दिया है। इसमें ग्राउंड फ्लोर पर दुकानें और ऊपर रेसीडेंशियल फ्लैट बना दिए हैं।
1500 स्क्वेयर फीट प्लॉट पर बेसमेंट नहीं बनाया जा सकता, ये नियम है लेकिन अग्रवाल ने इस नियम को ताक में रखकर न केवल 1500 स्क्वेयर फीट का ही बेसमेंट बना डाला है, बल्कि इतना कमजोर निर्माण किया है कि ये कभी धराशायी हो सकता है। विशेषज्ञ भी कहते हैं कि ये कॉम्प्लेक्स मजबूत नहीं है और कमजोर नींव पर टिका है।
अग्रवाल ने जादूगरी दिखाते हुए टीएनसी से बिना अनुमति लिए ही ये खेल कर दिया है। उनके पास नगर निगम की ओर से भी कोई अनुमति नहीं है, क्योंकि वैसे भी इन काॅलोनियों में किसी भी तरह के कोई निर्माण की अनुमति नहीं मिल सकती, क्योंकि इन काॅलोनियों में रोक है। लेकिन अग्रवाल को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। वो तो मनमानीपूर्वक निर्माण करने और इसमें रहने वालों की जान से खेलने पर अामादा है।
1500 स्क्वेयर फीट के निर्माण पर 1.5 प्रतिशत एफएआर भी जोड़ें तो अधिकतम 2250 स्क्वेयर फीट तक का निर्माण हो सकता है लेकिन अग्रवाल ने करीब छह हजार स्क्वेयर फीट तक का निर्माण कर लिया है।
शहर में इतनी बिल्डिंगें बन रहीं, वो भी तो अवैध... मामले में जब बिल्डर संदीप अग्रवाल से चर्चा की गई तो उन्होंने बेफिक्री से कहा कि शहर में इतनी बिल्डिंगें बन रही हैं, वो भी तो अवैध हैं। उन्होंने ये भी कहा कि नगर निगम द्वारा तलघरों के निर्माण को वैध बताया गया है, जिसके बाद मैंने निर्माण किया है, लेकिन उनके पास इस सवाल का जवाब नहीं था कि वो 3200 स्क्वेयर फीट से ज्यादा के प्लॉट पर है, 1500 स्क्वेयर फीट के निर्माण पर नहीं। वो कह रहे हैं कि उनके पास सभी तरह की अनुमति है और 2019 में प्लॉट खरीदने के बाद 2025 तक उसे गड्ढा खोदकर ही रखा। अब जाकर निर्माण किया है।
बेसमेंट नहीं बन सकता... जोन क्र. 19 के बिल्डिंग दरोगा राजेंद्र उपाध्याय का कहना है कि 1500 स्क्वेयर फीट निर्माण पर बेसमेंट नहीं बन सकता। इसकी अनुमति 3200 से अधिक स्क्वेयर फीट से अधिक के निर्माण पर ही मिल सकती है।
वैसे, मानवता नगर को अवैध घोषित करने के बाद यहां किसी भी तरह की कोई निर्माण अनुमति नहीं मिल सकती। अग्रवाल जो निर्माण कर रहा है, वो पूरी तरह अवैध है। जल्दी ही उसे नोटिस देने की कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!