बंगाल में अब नई सरकार का उदय: ममता बनर्जी को हराने वाले इस नेता ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ; प्रधानमंत्री और गृहमंत्री रहे मौजूद
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, कोलकाता।
पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक ऐतिहासिक पल आज आया, जब भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता सुवेंदु अधिकारी ने कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में राज्य के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की। यह पश्चिम बंगाल के इतिहास में भाजपा की पहली सरकार है। सुवेंदु अधिकारी बंगाल में भारतीय जनता पार्टी के पहले मुख्यमंत्री बने। उन्होंने बांग्ला में शपथ ली। शपथ के बाद सुवेंदु, पीएम मोदी के पास गए और उनके पैर छुए।इस दौरान गृहमंत्री अमित शाह, एनडीए और बीजेपी शासित राज्यों के 20 मुख्यमंत्री मौजूद रहे। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी मंच पर उपस्थित रहे।
चार और विधायकों ने भी ली शपथ
कार्यक्रम में सबसे पहले मोदी ने मंच पर रवींद्रनाथ टैगोर को उनकी जयंती पर श्रद्धाजंलि दी। इसके बाद पीएम ने मंच पर भाजपा के 98 साल के कार्यकर्ता माखनलाल सरकार का सम्मान किया। मंच पर आते ही प्रधानमंत्री सीधे सरकार के पास गए, उन्हें शॉल ओढ़ाया और फिर उनके पैर छुए। इसके बाद सरकार ने देर तक प्रधानमंत्री को गले लगाए रखा। बंगाल के राज्यपाल आरएन रवि ने सुवेंदु के अलावा 4 और विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई। इनमें दिलीप घोष, अग्निमित्रा पाल, निषिथ प्रमाणिक और अशोक शामिल है।
मंच दुर्गा पंडाल की थीम पर
परेड ग्राउंड पर बना मंच दुर्गा पंडाल की थीम पर सजाया गया , जो बंगाल की सांस्कृतिक पहचान को दर्शाता है। मैदान में इस वक्त करीब 1 लाख समर्थक मौजूद हैं, जो हाथों में भगवा झंडे थामे और "जय श्री राम" के नारे लगाते हुए पहुंचे।
मोदी और NDA नेताओं की मौजूदगी
इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोलकाता पहुंचे। एयरपोर्ट पर सुवेंदु अधिकारी ने खुद उनका स्वागत किया। इसके बाद दोनों नेता विशेष रूप से बनाए गए रथ पर परेड ग्राउंड तक एक भव्य रोड शो करते हुए पहुंचे। उनके साथ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य भी मौजूद रहे।
इस ऐतिहासिक अवसर पर NDA और BJP शासित 20 राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल हुए, जिनमें प्रमुख हैं- योगी आदित्यनाथ – उत्तर प्रदेश, प्रमोद सावंत – गोवा, एकनाथ शिंदे – महाराष्ट्र (उप-मुख्यमंत्री), रेखा गुप्ता – दिल्ली। ।
कैसे बनी सुवेंदु की सरकार?
शुक्रवार को कोलकाता में हुई विधायक दल की बैठक में अमित शाह ने सुवेंदु अधिकारी के नाम का ऐलान नेता के रूप में किया। इसके बाद सुवेंदु ने राज्यपाल से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया।
पीएम मोदी का संदेश
शपथ समारोह से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने X पर एक भावपूर्ण पोस्ट में आज के दिन "पोचिशे बोइशाख" पर गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने टैगोर को एक असाधारण कवि, दार्शनिक और भारत की सांस्कृतिक आत्मा की शाश्वत आवाज बताया।
संबंधित समाचार

भारत-वेस्टइंडीज T20 महामुकाबला:होलकर स्टेडियम में क्रिकेट का जुनून; तिरंगे के रंग में रंगे फैंस, वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

देखिये वीडियो, इंडिगो की फ्लाइट में अचानक लगी आग:करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग; यात्रियों में मचा हड़कंप

जल संकट से निपटने की तैयारी:6 हजार सरकारी बोरिंग की होगी जांच; 500 से ज्यादा पर कब्जे की आशंका

रिहाई के बाद फिर आंदोलन की तैयारी:अभिजीत दीपके बोले- पाबंदियां हमें विरोध करने से नहीं रोक पाएंगी

आदिवासी परिवारों पर कार्रवाई का आरोप:फसलें नष्ट करने और मकान तोड़ने से बढ़ी चिंता; केंद्रीय मंत्री के निर्देशों की अनदेखी का दावा

मिलावटखोरों पर शिकंजा:मावा और घी की सघन जांच हुई शुरू

मां शैलपुत्री का संदेश:शारदीय नवरात्रि प्रथम दिवस भीड़ के पीछे नहीं; अपने लक्ष्य की ओर चलो

थाने में मारपीट के आरोपों के बीच भाजपा कार्यकर्ता की तबीयत बिगड़ी:सीने में दर्द के बाद ICU में किए गए भर्ती; हार्ट अटैक की आशंका

मजदूर का शव कमरे में पंखे से लटका मिला:10 महीने पहले बना था पिता; पड़ोसी ने खिड़की से देखा तो पता चला

राजधानी जा रहे युवा कांग्रेस नेताओं को रेलवे स्टेशन पर पकड़ा:थाने ले गई पुलिस; लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन का लगाया आरोप

25 लाख लेने के बाद भी बुजुर्ग से 10 हजार वसूले:पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का करीबी बताकर रौब झाड़ने वाला फरार

भारत-वेस्टइंडीज टी-20 महामुकाबला:क्रिकेट प्रेमियों में भारी उत्साह; 1500 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा, एंट्री गेट पर लगी लंबी लाइन

बदमाशों को नहीं कानून का खौफ!:सोशल मीडिया पर वायरल दो वीडियो; कार्रवाई नहीं होने पर उठ रहे सवाल

मैच से पहले नगर निगम को मिले 15 लाख रुपए:टिकट बिक्री के हिसाब से बाद में जमा होगी बाकी राशि

इस जिले को मेट्रोपॉलिटन एरिया से जोड़ने की तैयारी:540 करोड़ से सड़क का होगा उन्नयन; सीएम ने बच्चों को गिफ्ट किया सांदीपनि स्कूल

यातायात व्यवस्था होगी बेहतर:इस पुल का चौड़ीकरण 4-5 दिन में होगा शुरू; इतने करोड़ होंगे खर्च

मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में आया 3,729 करोड़ का निवेश:सीएम डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में टूरिज्म इको सिस्टम को मिलेगा बूस्ट

देखिए वीडियो, ‘अब असली लड़ाई शुरू होगी’:सीजेपी का मोदी-शाह पर तीखा हमला; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर आंदोलन तेज करने का ऐलान

जमीन बेची महिला ने रकम पर हिस्ट्रीशीटर पिता-पुत्र का कब्जा:सालभर से भटक रही पीड़िता ने की डीआईजी को शिकायत; एसडीओपी और टीआई को जांच के दिए निर्देश

जानलेवा हमले के आरोपी गिरफ्तार:भागते समय बाइक से गिरे, तीनों के पैर टूटे
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!