सुरों की मलिका का निधन: 92 साल की उम्र में कहा दुनिया को अलविदा; 12000 से अधिक गाने गाए
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, मुंबई।
भारतीय संगीत जगत को गहरा झटका लगा है। महान गायिका आशा भोसले (Asha Bhosle) का रविवार दोपहर मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में 92 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उन्हें शनिवार शाम अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
शुरुआती जानकारी में कार्डियक अरेस्ट और सीने में तकलीफ की बात सामने आई थी। हालांकि उनकी पोती जनाई भोसले ने पहले बताया था कि उन्हें केवल थकान और चेस्ट में दिक्कत है और वे जल्द ठीक हो जाएंगी, लेकिन उनकी हालत गंभीर होती चली गई।
12000 से ज्यादा गीतों की विरासत
आशा भोसले ने अपने करियर में 12,000 से अधिक गाने गाए और हिंदी सिनेमा को अनगिनत सदाबहार गीत दिए। “दम मारो दम”, “पिया तू अब तो आजा” और “चुरा लिया है तुमने” जैसे गीत आज भी श्रोताओं के दिलों में जिंदा हैं।
संघर्षों से भरी रही जिंदगी
आशा भोसले, प्रसिद्ध संगीतकार दीनानाथ मंगेशकर की बेटी और महान गायिका लता मंगेशकर की छोटी बहन थीं। मात्र 9 साल की उम्र में पिता के निधन के बाद उन्होंने बहन के साथ मिलकर परिवार की जिम्मेदारी संभाली।
16 साल की उम्र में उन्होंने परिवार की इच्छा के विरुद्ध गणपतराव भोसले से शादी की, लेकिन यह रिश्ता सफल नहीं रहा। उन्हें वैवाहिक जीवन में काफी कठिनाइयों और घरेलू हिंसा का सामना करना पड़ा।
अंततः 1960 में उन्होंने यह विवाह समाप्त कर दिया और अपने तीन बच्चों के साथ वापस परिवार के पास लौट आईं।
आरडी बर्मन संग संगीत और प्रेम
बाद में आशा भोसले ने मशहूर संगीतकार आरडी बर्मन से विवाह किया। दोनों की मुलाकात 1956 में हुई थी, लेकिन फिल्म “तीसरी मंजिल” (1966) के दौरान उनकी जोड़ी ने संगीत की दुनिया में इतिहास रच दिया। पेशेवर साझेदारी धीरे-धीरे गहरे प्रेम में बदल गई।
आशा भोसले का निधन संगीत जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उनकी आवाज और उनके गीत हमेशा अमर रहेंगे।
संबंधित समाचार

भारत-वेस्टइंडीज T20 महामुकाबला:होलकर स्टेडियम में क्रिकेट का जुनून; तिरंगे के रंग में रंगे फैंस, वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

देखिये वीडियो, इंडिगो की फ्लाइट में अचानक लगी आग:करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग; यात्रियों में मचा हड़कंप

जल संकट से निपटने की तैयारी:6 हजार सरकारी बोरिंग की होगी जांच; 500 से ज्यादा पर कब्जे की आशंका

रिहाई के बाद फिर आंदोलन की तैयारी:अभिजीत दीपके बोले- पाबंदियां हमें विरोध करने से नहीं रोक पाएंगी

आदिवासी परिवारों पर कार्रवाई का आरोप:फसलें नष्ट करने और मकान तोड़ने से बढ़ी चिंता; केंद्रीय मंत्री के निर्देशों की अनदेखी का दावा

मिलावटखोरों पर शिकंजा:मावा और घी की सघन जांच हुई शुरू

मां शैलपुत्री का संदेश:शारदीय नवरात्रि प्रथम दिवस भीड़ के पीछे नहीं; अपने लक्ष्य की ओर चलो

थाने में मारपीट के आरोपों के बीच भाजपा कार्यकर्ता की तबीयत बिगड़ी:सीने में दर्द के बाद ICU में किए गए भर्ती; हार्ट अटैक की आशंका

मजदूर का शव कमरे में पंखे से लटका मिला:10 महीने पहले बना था पिता; पड़ोसी ने खिड़की से देखा तो पता चला

राजधानी जा रहे युवा कांग्रेस नेताओं को रेलवे स्टेशन पर पकड़ा:थाने ले गई पुलिस; लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन का लगाया आरोप

25 लाख लेने के बाद भी बुजुर्ग से 10 हजार वसूले:पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का करीबी बताकर रौब झाड़ने वाला फरार

भारत-वेस्टइंडीज टी-20 महामुकाबला:क्रिकेट प्रेमियों में भारी उत्साह; 1500 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा, एंट्री गेट पर लगी लंबी लाइन

बदमाशों को नहीं कानून का खौफ!:सोशल मीडिया पर वायरल दो वीडियो; कार्रवाई नहीं होने पर उठ रहे सवाल

मैच से पहले नगर निगम को मिले 15 लाख रुपए:टिकट बिक्री के हिसाब से बाद में जमा होगी बाकी राशि

इस जिले को मेट्रोपॉलिटन एरिया से जोड़ने की तैयारी:540 करोड़ से सड़क का होगा उन्नयन; सीएम ने बच्चों को गिफ्ट किया सांदीपनि स्कूल

यातायात व्यवस्था होगी बेहतर:इस पुल का चौड़ीकरण 4-5 दिन में होगा शुरू; इतने करोड़ होंगे खर्च

मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026 में आया 3,729 करोड़ का निवेश:सीएम डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में टूरिज्म इको सिस्टम को मिलेगा बूस्ट

देखिए वीडियो, ‘अब असली लड़ाई शुरू होगी’:सीजेपी का मोदी-शाह पर तीखा हमला; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर आंदोलन तेज करने का ऐलान

जमीन बेची महिला ने रकम पर हिस्ट्रीशीटर पिता-पुत्र का कब्जा:सालभर से भटक रही पीड़िता ने की डीआईजी को शिकायत; एसडीओपी और टीआई को जांच के दिए निर्देश

जानलेवा हमले के आरोपी गिरफ्तार:भागते समय बाइक से गिरे, तीनों के पैर टूटे
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!