बायपास पर चोर-पुलिस की दौड़: पांच किमी पीछा कर बदमाशों को पकड़ लिया; दो वाहन और चोरी के औजार जब्त
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
कनाड़िया थाना क्षेत्र में डायल-112 के जवानों ने फिल्मी अंदाज में कार्रवाई करते हुए बाग-टांडा गिरोह के तीन संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया। करीब पांच किलोमीटर तक पीछा करने के बाद पुलिस ने बदमाशों की बाइक को टक्कर मारकर उन्हें दबोच लिया। आरोपियों से दो वाहन और चोरी में इस्तेमाल होने वाले औजार जब्त किए गए हैं।
संचार नगर निवासी शरद सोनी की बाइक चोरी हो गई थी। आरोपी दूसरी वारदात की फिराक में बायपास की ओर पहुंचे थे। बिचौली क्षेत्र में डायल-112 के जवान दुर्गेश और मनीष की नजर संदिग्धों पर पड़ी।
पुलिस को देखते ही बदमाश बाइक दौड़ाकर भागने लगे। जवानों ने करीब पांच किलोमीटर तक पीछा कर उनकी बाइक को टक्कर मार दी। सड़क पर गिरने के बाद भी बदमाशों ने भागने की कोशिश की, लेकिन जवानों ने तीनों को पकड़ लिया। पुलिस आरोपियों से अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ कर रही है।
ट्रक का तिरपाल काटकर लाखों का माल उड़ाया
इंदौर बायपास पर बदमाशों ने सड़क किनारे खड़े ट्रक का तिरपाल काटकर लाखों रुपए का सामान चोरी कर लिया। एफआरवी टीम को देखते ही बदमाश भाग निकले। टीआई तिलक करोले के मुताबिक वारदात में कंजर गिरोह के शामिल होने की आशंका है।
क्रॉकरी दुकान से 4.75 लाख की चोरी
बाणगंगा थाना क्षेत्र के पोलोग्राउंड में अनिल अरोड़ा की दिशा मार्केटिंग नामक क्रॉकरी दुकान का ताला तोड़कर चोर गल्ले में रखे 4.75 लाख रुपए ले उड़े। वारदात 21 नवंबर की रात हुई। पुलिस ने मंगलवार को चोरी का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की।
संबंधित समाचार

किसानों के भोजन की योजना में घोटाले का खुलासा:भोजन थाली की जगह पोहा-चाय और गुटखा

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:एएसआई पर रिश्वत मांगने का आरोप; रुपए लेते चाय दुकान संचालक गिरफ्तार

गहलोत मेवाड़ राजपूत समाज ने आयोजित किया दीपावली मिलन:सम्मिलित हुए समाजजन

कांग्रेस नेता की धार्मिक यात्रा को भाजपा विधायक ने दिखाई हरी झंडी:सियासत से परे दिखा मेल-मिलाप

MP बोर्ड 10वीं-12वीं के विद्यार्थियों को राहत:अब इन सवालों में भी मिलेगा विकल्प

फूटी कोठी मंडी पर चल रहा सियासी घमासान:कांग्रेस के विरोध ने बढ़ाया विवाद

थप्पड़ कांड...नेता प्रतिपक्ष सोनिला मिमरोट को भेजा जेल:पार्षद को लात मारने वाला भी गिड़गिड़ाया

पत्नी के साथ महाकाल दरबार पहुंचे मशहूर संगीतकार:नंदी हॉल से किए बाबा के दर्शन; बोले- महाकाल के दरबार में मिलती है आध्यात्मिक शांति

वीडियो देखिये, क्या कांग्रेस पार्षद को प्रदर्शन के दौरान उन्हीं के पार्टी के नेता ने मारी लात:सब्जी मंडी विवाद में नया सियासी मोड़; अब कांग्रेस नेताओं के साथ तस्वीरें आईं सामने

पत्नी ने की पति की हत्या:लोहे की रॉड से उतारा मौत के घाट; भाई और मकान मालिक भी गिरफ्तार

मुख्यमंत्री ने इंदौर की कमान सौंपी मंत्री चैतन्य काश्यप को:इंदौर को क्या मिलेगा इस बदलाव से?

संविधान के मूल्यों को अपने व्यवहार और जीवन में उतारें युवा:राज्यपाल बोले-सामाजिक समरसता केवल बातों में नहीं, व्यवहार में दिखे

कार-ट्रक की भिड़ंत:पीछे आ रही दूसरी कार भी टकराई; सड़क पर मची चीख-पुकार

बीमार महिला को हाईकोर्ट से राहत:वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से दे सकेगी गवाही और कर सकेगी जिरह

बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे शंकर महादेवन:मंदिर की व्यवस्थाओं की सराहना

कांग्रेस नेता की धार्मिक यात्रा को भाजपा विधायक ने दिखाई हरी झंडी:नंदानगर से निकला आस्था का काफिला; सियासत से परे दिखा मेल-मिलाप!

खड़े हनुमानजी की प्रतिमा में दरार का दावा:बार-बार स्कैनिंग पर उठाए सवाल; प्रतिमा हटाने की कोशिश हुई तो सड़कों पर उतरेंगे श्रद्धालु

आदिवासी महिला सरपंच से नौ महीने तक दुष्कर्म का आरोप:शराब ठेकेदार पर सालभर खामोश रही पुलिस; विधानसभा में सवाल लगा तो दर्ज हुई FIR

मायानगरी को बम धमाकों की धमकी:अमिताभ के जलसा से दिलजीत के कॉन्सर्ट तक निशाने पर; अधिकारी हाई अलर्ट पर

पार्षद के बेटे की थाने में एंट्री हुई और बदल गई कार्रवाई:राजनीतिक रसूख के आगे पुलिस बेबस
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!