भागीरथपुरा कांड में बड़े अफसर की बहाली: छोटे कर्मचारियों पर अब भी निलंबन की मार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
भागीरथपुरा में दूषित पानी से हुई मौतों के मामले में निलंबित तत्कालीन कार्यपालन यंत्री संजीव कुमार श्रीवास्तव को बहाल कर दिया गया है। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने उन्हें भोपाल स्थित मुख्य अभियंता कार्यालय में पदस्थ किया है।
खास बात यह है कि विभागीय जांच अभी जारी है। इससे पहले तत्कालीन अपर आयुक्त रोहित सिसोनिया को बहाल कर रायसेन कलेक्टर बनाया जा चुका है।
वहीं, तत्कालीन निगमायुक्त दिलीप यादव को सागर कलेक्टर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। दूसरी ओर, निचले स्तर के कर्मचारी अब भी निलंबित हैं।
600 पन्नों की जांच रिपोर्ट में गंभीर लापरवाही उजागर
हाईकोर्ट द्वारा गठित सेवानिवृत्त न्यायाधीश सुशील कुमार गुप्ता के न्यायिक जांच आयोग ने करीब 600 पन्नों की रिपोर्ट में पाइपलाइन बदलने में देरी, रखरखाव और निगरानी में लापरवाही को हादसे के प्रमुख कारणों में शामिल किया था।
आयोग ने टेंडर प्रक्रिया में देरी के लिए संजीव श्रीवास्तव और रोहित सिसोनिया की प्रमुख जिम्मेदारी मानी थी। हालांकि, तत्कालीन निगमायुक्त दिलीप यादव को आयोग ने जिम्मेदार नहीं माना था।
छोटे कर्मचारियों पर अब भी कार्रवाई की तलवार
घटना के बाद निलंबित जोनल अधिकारी शालिग्राम सितोले और उपयंत्री गिरीश जोशी अब भी बहाली का इंतजार कर रहे हैं। वहीं, शुभम श्रीवास्तव की सेवाएं समाप्त करने की कार्रवाई की गई थी।
36 में से 24 मौतों की वजह दूषित पानी
न्यायिक जांच आयोग ने 36 में से 24 मौतों का संबंध दूषित पानी से माना था, जबकि 12 मौतों का कारण स्पष्ट नहीं हो सका था।
जिम्मेदारी तय करने के मापदंड पर सवाल
न्यायिक जांच रिपोर्ट में गंभीर टिप्पणियों के बावजूद वरिष्ठ अधिकारियों की बहाली और नई पदस्थापना ने प्रशासनिक जवाबदेही पर सवाल खड़े कर दिए हैं। आखिर बड़े अधिकारियों को राहत मिलने के बाद निचले स्तर के कर्मचारियों का निलंबन कब तक जारी रहेगा? जिम्मेदारी तय करने का मापदंड सभी के लिए एक समान क्यों नहीं है?
संबंधित समाचार

किसानों के भोजन की योजना में घोटाले का खुलासा:भोजन थाली की जगह पोहा-चाय और गुटखा

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:एएसआई पर रिश्वत मांगने का आरोप; रुपए लेते चाय दुकान संचालक गिरफ्तार

गहलोत मेवाड़ राजपूत समाज ने आयोजित किया दीपावली मिलन:सम्मिलित हुए समाजजन

कांग्रेस नेता की धार्मिक यात्रा को भाजपा विधायक ने दिखाई हरी झंडी:सियासत से परे दिखा मेल-मिलाप

MP बोर्ड 10वीं-12वीं के विद्यार्थियों को राहत:अब इन सवालों में भी मिलेगा विकल्प

फूटी कोठी मंडी पर चल रहा सियासी घमासान:कांग्रेस के विरोध ने बढ़ाया विवाद

थप्पड़ कांड...नेता प्रतिपक्ष सोनिला मिमरोट को भेजा जेल:पार्षद को लात मारने वाला भी गिड़गिड़ाया

पत्नी के साथ महाकाल दरबार पहुंचे मशहूर संगीतकार:नंदी हॉल से किए बाबा के दर्शन; बोले- महाकाल के दरबार में मिलती है आध्यात्मिक शांति

वीडियो देखिये, क्या कांग्रेस पार्षद को प्रदर्शन के दौरान उन्हीं के पार्टी के नेता ने मारी लात:सब्जी मंडी विवाद में नया सियासी मोड़; अब कांग्रेस नेताओं के साथ तस्वीरें आईं सामने

पत्नी ने की पति की हत्या:लोहे की रॉड से उतारा मौत के घाट; भाई और मकान मालिक भी गिरफ्तार

मुख्यमंत्री ने इंदौर की कमान सौंपी मंत्री चैतन्य काश्यप को:इंदौर को क्या मिलेगा इस बदलाव से?

संविधान के मूल्यों को अपने व्यवहार और जीवन में उतारें युवा:राज्यपाल बोले-सामाजिक समरसता केवल बातों में नहीं, व्यवहार में दिखे

कार-ट्रक की भिड़ंत:पीछे आ रही दूसरी कार भी टकराई; सड़क पर मची चीख-पुकार

बीमार महिला को हाईकोर्ट से राहत:वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से दे सकेगी गवाही और कर सकेगी जिरह

बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे शंकर महादेवन:मंदिर की व्यवस्थाओं की सराहना

कांग्रेस नेता की धार्मिक यात्रा को भाजपा विधायक ने दिखाई हरी झंडी:नंदानगर से निकला आस्था का काफिला; सियासत से परे दिखा मेल-मिलाप!

खड़े हनुमानजी की प्रतिमा में दरार का दावा:बार-बार स्कैनिंग पर उठाए सवाल; प्रतिमा हटाने की कोशिश हुई तो सड़कों पर उतरेंगे श्रद्धालु

आदिवासी महिला सरपंच से नौ महीने तक दुष्कर्म का आरोप:शराब ठेकेदार पर सालभर खामोश रही पुलिस; विधानसभा में सवाल लगा तो दर्ज हुई FIR

मायानगरी को बम धमाकों की धमकी:अमिताभ के जलसा से दिलजीत के कॉन्सर्ट तक निशाने पर; अधिकारी हाई अलर्ट पर

पार्षद के बेटे की थाने में एंट्री हुई और बदल गई कार्रवाई:राजनीतिक रसूख के आगे पुलिस बेबस
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!