खबर
Top News

हमारी रजिस्ट्री कराने वाले कौन थे?: जिम्मेदारों पर कार्रवाई कब होगी; अब लोहे पर भंगार कबाड़ा कारोबारियों की नजर!

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

25 नवंबर 2026, 7:02 pm
शेयर करें:
हमारी रजिस्ट्री कराने वाले कौन थे?

2003 से जमीन का विवाद, बिल्डर के पक्ष में अदालती आदेश के बाद बुलडोजर ने ढहाए मकान, जय नंदवाल ने टूटे घर पर पोस्टर लगाकर व्यवस्था की हकीकत का खुलासा किया

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
एक तरफ श्रीराम बिल्डर्स को जमीन का कब्जा दिलाने के लिए प्रशासन ने पूरी ताकत झोंक दी, दूसरी तरफ 42 परिवारों की वर्षों की मेहनत, जमा-पूंजी और गृहस्थी मलबे में तब्दील हो गई। कृष्णबाग कॉलोनी के सेक्टर-सी में अब ईंट-पत्थरों के ढेर हैं, लेकिन मलबे के बीच एक सवाल व्यवस्था का पीछा कर रहा है यदि जमीन पर कब्जा अवैध था तो उनकी रजिस्ट्री किस आधार पर हुई? जमीन की खरीद-बिक्री के दौरान जिम्मेदारों की आंखें क्यों बंद रहीं?

मलबे पर रहवासी जय नंदवाल ने पोस्टर लगाकर इसी सवाल को सार्वजनिक कर दिया है। पोस्टर पर लिखा है हम कब्जेधारी हैं तो मकान की रजिस्ट्री कैसे हुई? साथ ही जमीन घोटाले की जांच और न्याय की मांग की गई है। यह पोस्टर अब केवल एक परिवार का विरोध नहीं, बल्कि उन तमाम प्रभावित लोगों की नाराजगी का प्रतीक बन गया है, जिनके घरों पर बुलडोजर चला।

खरीद-बिक्री का हिसाब कौन देगा?
इस पूरे विवाद की शुरुआत 2003 से बताई जा रही है। खजराना के सर्वे नंबर 66/2 (क) की करीब 0.720 हेक्टेयर जमीन श्रीराम बिल्डर्स ने खरीदी थी। इसके बाद स्वामित्व और कब्जे को लेकर विवाद शुरू हुआ। मामला तहसीलदार से लेकर राजस्व बोर्ड, हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा।

अदालतों में चली कानूनी प्रक्रिया के बाद जमीन से कब्जे हटाने के आदेश हुए और खाली कराई गई जमीन का कब्जा बिल्डर को सौंपने की कार्रवाई शुरू हुई।

बिल्डर का कब्जा सुनिश्चित, परिवारों के सिर से छत गायब
23 नवंबर को प्रशासन, पुलिस और नगर निगम के बड़े अमले ने कार्रवाई करते हुए 42 मकानों को जमींदोज कर दिया। करीब 750 कर्मचारियों और अधिकारियों की मौजूदगी तथा 10 पोकलेन मशीनों के जरिए कार्रवाई की गई। वहीं अदालत से अंतरिम राहत पाने वाले 23 रहवासियों के मकानों को फिलहाल छोड़ दिया गया।

मकान टूटने के बाद कई परिवार खुले आसमान के नीचे रात गुजारने को मजबूर हुए। किसी के घर पर बैंक का कर्ज है तो किसी ने जीवनभर की कमाई लगाकर छत बनाई थी। अब उनके सामने रहने की जगह और भविष्य की चिंता खड़ी है।

2003 से चल रहा था कानूनी विवाद
विडंबना देखिए, जमीन का कानूनी विवाद 2003 से चल रहा था, लेकिन इसकी कीमत उन परिवारों को चुकानी पड़ रही है जिन्होंने अपने सपनों का घर बनाया था। प्रशासन ने अदालती आदेश के पालन में जमीन खाली करा दी, मगर जमीन की खरीद-बिक्री और रजिस्ट्री की प्रक्रिया से जुड़े सवालों का समाधान अभी बाकी है।

मुआवजे का भरोसा, लेकिन न्याय की लड़ाई बाकी
मकान टूटने के बाद महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने प्रभावित परिवारों को उचित मुआवजा दिलाने और मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई का भरोसा दिया है। अब रहवासी चाहते हैं कि प्रशासन केवल मलबा हटाने और जमीन का कब्जा सौंपने तक सीमित न रहे, बल्कि उनकी शिकायतों पर भी ठोस कार्रवाई करे।

सवाल श्रीराम बिल्डर्स को जमीन मिलने का ही नहीं, बल्कि उस पूरी व्यवस्था का है जिसमें जमीन का विवाद वर्षों तक चलता रहा, मकान बनते रहे और आखिरकार बुलडोजर चलने पर आम परिवार बेघर हो गए।

जमीन खाली कराने की कार्रवाई पूरी हो सकती है, लेकिन खरीद-बिक्री और रजिस्ट्री में गड़बड़ी की आशंका की जांच किए बिना जिम्मेदारी का अध्याय अधूरा रहेगा। मकान तोड़ने के लिए मशीनें पहुंच गईं, अब जिम्मेदारी तय करने के लिए जांच कब होगी? आखिर जमीन के इस पूरे खेल में गलती किसकी थी और सजा सिर्फ अपना आशियाना बनाने वाले परिवारों को ही क्यों मिली?

पोस्टर से पूछा- दोषी कौन, जवाब देगा कौन?
जय नंदवाल के लगाए पोस्टर व्यवस्था के सामने सीधी चुनौती हैं। रहवासी पूछ रहे हैं कि जब रजिस्ट्री हुई, बैंक से ऋण मिला, बिजली-पानी के बिल लिए गए और संपत्ति कर वसूला गया, तब किसी ने जमीन की स्थिति स्पष्ट क्यों नहीं की? यदि जमीन पर विवाद था तो खरीदारों को पहले ही चेतावनी क्यों नहीं दी गई?

रहवासियों की मांग है कि श्रीराम बिल्डर्स से जुड़े जमीन विवाद के साथ-साथ प्लॉटों की खरीद-बिक्री, दस्तावेजों और रजिस्ट्री की पूरी प्रक्रिया की जांच हो। जिन लोगों ने गलत तरीके से सौदे किए या विवाद की जानकारी छिपाई, उनकी भूमिका सामने लाई जाए।

अब लोहे पर भंगार कबाड़ा कारोबारियों की नजर!
42 से अधिक लोगों के मकानों को जमींदोज कर उनके आशियानों को मलबे में तब्दील कर दिया गया। अब इस मलबे के बीच एक अलग ही तस्वीर नजर आ रही है। कभी जहां लोगों के घर-परिवार बसते थे, वहां अब लोहे के सरिये और भंगार की कीमत लग रही है। मकानों के ढहने के बाद मलबे में दबे कीमती लोहे को निकालने के लिए रहवासी खुद ही जुट गए हैं।

इसके लिए कोई 1500 रुपए प्रति घंटे के किराए पर जेसीबी बुला रहा है तो कोई गैस सिलेंडर से कटिंग कर रहा है। वहीं कुछ लोग कटर मशीन से सरिये काटकर अलग करने में लगे हैं।

मलबे के ढेर पर अब जेसीबी से खुदाई और कटर मशीनों की आवाजाही दिखाई दे रही है। मकानों के टूटे हिस्सों के बीच सरिये तलाशे जा रहे हैं। हालात ऐसे हैं कि उजड़े घरों के अवशेष भी अब भंगार के कारोबार का हिस्सा बन गए हैं। जेसीबी का किराया 1500 रुपए प्रति घंटे के हिसाब से वसूला जा रहा है।

यानी मलबे से लोहा निकालने की कोशिश में पहले मशीन का किराया चुकाना पड़ रहा है, फिर निकले सामान से कुछ रकम मिलने की उम्मीद है। कृष्णबाग कॉलोनी में भंगार खरीदने पहुंचे रफीक पठान, इरशाद हुसैन और भगवान यादव सहित कई अटाला कारोबारियों की निगाहें मलबे में दबे सरियों और दूसरे कबाड़ पर टिकी हैं।

संबंधित समाचार

बकाया शुल्क नहीं चुकाने पर मीट की दुकान सील
Top News

बकाया शुल्क नहीं चुकाने पर मीट की दुकान सील:बम्बई बाजार में गंदगी मिलने पर 2 हजार का जुर्माना

37 minutes ago
आज से शराब की सप्लाई के पहले गुणवत्ता जांच जरूरी
Top News

आज से शराब की सप्लाई के पहले गुणवत्ता जांच जरूरी:मध्य प्रदेश में शराब की हर खेप पर रहेगी नजर; रासायनिक जांच रिपोर्ट के बिना नहीं होगा वितरण

40 minutes ago
भारतीय किसान संघ का दो दिवसीय महिला सम्मेलन महेश्वर में संपन्न
Top News

भारतीय किसान संघ का दो दिवसीय महिला सम्मेलन महेश्वर में संपन्न:किसान संगठन की मजबूती में महिलाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण

about 1 hour ago
लापरवाह बाइक सवारों को बीच चौराहे रोककर काटा 1500 रुपए का चालान
Top News

लापरवाह बाइक सवारों को बीच चौराहे रोककर काटा 1500 रुपए का चालान:चलती गाड़ी पर मोबाइल से बात करने; नो पार्किंग और अमानक नंबर प्लेट वालों पर भी हुई कार्रवाई

about 1 hour ago
जैन समाज ने लिया 12 माह भोजनशाला चलाने का संकल्प
Top News

जैन समाज ने लिया 12 माह भोजनशाला चलाने का संकल्प:बड़ी संख्या में जैन समाजजन रहे मौजूद

about 1 hour ago
गाड़ी निजी, ठाट सरकारी
Top News

गाड़ी निजी, ठाट सरकारी:इमरजेंसी लाइट लगाकर घूम रहा था; ट्रैफिक पुलिस ने दिया 3 हजार का झटका

about 1 hour ago
भ्रष्ट वार्डन मंजुला जरिया सस्पेंड
Top News

भ्रष्ट वार्डन मंजुला जरिया सस्पेंड:शासकीय बालिका छात्रावास में रहते समय किया था भारी भ्रष्टाचार

about 1 hour ago
ब्राउन शुगर के साथ दोबारा पकड़ाया
Top News

ब्राउन शुगर के साथ दोबारा पकड़ाया:12 ग्राम माल जब्त

about 1 hour ago
क्या विधायक और महापौर की सियासत में उलझी सब्जी मंडी
Top News

क्या विधायक और महापौर की सियासत में उलझी सब्जी मंडी:इतने विक्रेताओं के रोजगार पर आया संकट; एक-दूसरे के पाले में गेंद डालने का आरोप

about 1 hour ago
शंका में विनय की हत्या दोस्त गिरफ्तार
Top News

शंका में विनय की हत्या दोस्त गिरफ्तार:पहचान छिपाने के लिए शव जलाया

about 2 hours ago
करोड़ों की परियोजना का लोकार्पण
Top News

करोड़ों की परियोजना का लोकार्पण:फिर भी खेत प्यासे; सूखने की कगार पर फसलें

about 2 hours ago
सात फेरों के अगले दिन ही रिश्ते से इनकार
Top News

सात फेरों के अगले दिन ही रिश्ते से इनकार:पत्नी बोली- मुझे अफसर से करनी थी शादी; पति ने लगाए ब्लैकमेलिंग के आरोप

about 2 hours ago
सरकार की आंख की किरकिरी बने प्रह्लाद पांडे
Top News

सरकार की आंख की किरकिरी बने प्रह्लाद पांडे:तड़के गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस दंपति के तेवर देख उलटे पैर लौटी

about 2 hours ago
वीडियो देखिये, लाखों खर्च कर खरीदीं ईवी गाड़ियां
Top News

वीडियो देखिये, लाखों खर्च कर खरीदीं ईवी गाड़ियां:अब पार्किंग में खड़ी-खड़ी हो रहीं कबाड़; स्मार्ट सिटी कार्यालय के बाहर धूल खा रहे इलेक्ट्रिक वाहन

about 2 hours ago
रितेश-जेनेलिया की रोमांटिक तस्वीर ने ताजा कीं राहुल गांधी की बचपन की यादें
Top News

रितेश-जेनेलिया की रोमांटिक तस्वीर ने ताजा कीं राहुल गांधी की बचपन की यादें:गाने के साथ लगाई इंस्टाग्राम स्टोरी; चर्चा में आया राजीव और सोनिया गांधी की जिंदगी से जुड़ा दिलचस्प किस्सा

about 2 hours ago
बैतूल दौरे पर अजा आयोग अध्यक्ष के सख्त तेवर
Top News

बैतूल दौरे पर अजा आयोग अध्यक्ष के सख्त तेवर:बस्तियों से लेकर थाने तक जानी जमीनी हकीकत; धर्मांतरण की शिकायतों पर जांच के निर्देश

about 2 hours ago
शिकायतकर्ता कोर्ट में पलट गया
Top News

शिकायतकर्ता कोर्ट में पलट गया:अधिमान्य पत्रकार कार्ड की कूटरचना का आरोपी बरी

about 2 hours ago
एक तरफ वायरल वीडियो, दूसरी तरफ कांग्रेस अध्यक्ष का इनकार
Top News

एक तरफ वायरल वीडियो, दूसरी तरफ कांग्रेस अध्यक्ष का इनकार:नेता प्रतिपक्ष पर लगे आरोपों को नकारा

about 2 hours ago
शूटिंग करने आए एक्टर ने पुलिस पर लगाए रिश्वत मांगने और धमकाने के आरोप
Top News

शूटिंग करने आए एक्टर ने पुलिस पर लगाए रिश्वत मांगने और धमकाने के आरोप:टीम सामान समेटकर मुंबई लौटी

about 2 hours ago
मलबे में दबे आशियाने सन्नाटे में सियासत
Top News

मलबे में दबे आशियाने सन्नाटे में सियासत:तबाही टाली नहीं जा सकती थी

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!