खबर
Top News

करतबबाज दे रहे थे मौत को खुला न्योता: कार की खिड़की से झूलते नशेड़ियों का वीडियो वायरल

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

05 मई 2026, 4:13 pm
शेयर करें:

तेज रफ्तार चलती कार की विंडो से बाहर निकलकर ले रहे थे, सेल्फी

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
भंवरकुआं थाना क्षेत्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसने शहर की सड़कों पर बढ़ती लापरवाही और नशे में ड्राइविंग की गंभीर तस्वीर सामने ला दी है। बताया जा रहा है कि एमपी 13 जेड टी7596 नंबर की कार तेज रफ्तार में पुल पर दौड़ रही थी, तभी उसमें सवार युवक खिड़की और सनरूफ से बाहर निकलकर खतरनाक स्टंट दिखाते हुए सेल्फी लेने लगे।

जानकारी के मुताबिक वीडियो भंवरकुआं थाना क्षेत्र के नौलखा से भंवरकुआं तरफ का है, वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि तेज रफ्तार कार में बैठे कुछ युवक खिड़की से आधा शरीर बाहर निकालकर हवा में झूल रहे हैं, जबकि एक युवक सनरूफ से बाहर खड़ा नजर आ रहा है। चालक कार तेज रफ्तार में चला रहा है। इतना ही नहीं, वे चलते वाहन में सेल्फी लेने में भी मशगूल दिख रहे थे। यह लापरवाही इतनी खतरनाक थी कि जरा सी चूक या अचानक ब्रेक लगने पर तीनों की जान जा सकती थी।

नशे की हालत में थे युवक
वीडियो उपलब्ध कराने वाले प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार जब वह कार के पास पहुंचा तो उसमें सवार युवक नशे की हालत में दिखाई दिए। यही वजह है कि वे संतुलन खोते हुए झूलते नजर आए। नशे में इस तरह की हरकत न सिर्फ खुद के लिए बल्कि सड़क पर चल रहे अन्य लोगों के लिए भी बड़ा खतरा बन सकती थी।

काफी देर तक युवक हवा भी लटकते हुए सेल्फी लेते रहे और फिर वीडियो बनता देख कार में सीधे बैठकर पुल पर चढ़ गए। देर रात इस तरह का एक्शन पुलिस रात्रि गश्त पर भी सवाल खड़े कर रहा है। खास बात यह है कि शहरभर के कई चौराहों पर देर रात तक चेकिंग प्वाइंट लगाकर ड्रिंक एंड ड्राइव की कार्रवाई की जाती है इसके वावजूद यह लापरवाह शराबखोर उक्त करवाई से कैसे बच गए।

रफ्तार और लापरवाही का खतरनाक कॉम्बिनेशन
पुल जैसी संवेदनशील जगह पर इस तरह की हरकतें किसी बड़े एक्सीडेंट का कारण बन सकती थीं। हाल ही में तुकोगंज थाना क्षेत्र का एक वीडियो भी वायरल हुआ था, जिसमें एक्टिवा पर छह युवक-युवतियां खतरनाक तरीके से सवार थे। एक युवती को हवा में टांगकर बाकी लोग सेल्फी ले रहे थे।

उस मामले ने भी शहर को हिला दिया था। मामले को लेकर खुलासा फर्स्ट ने ‘मौत का स्टंट’ शीर्षक से प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी, मामला आला अधिकारियों के संज्ञान में भी आया, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। लगातार सामने आ रहे ऐसे वीडियो पुलिस प्रशासन और ट्रैफिक व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहे हैं।

संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद
Top News

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

about 9 hours ago
चर्चित हत्याकांड में फैसला
Top News

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

about 9 hours ago
मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त
Top News

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

about 9 hours ago
चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार
Top News

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

about 9 hours ago
देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप
Top News

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

about 9 hours ago
आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!
Top News

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

about 10 hours ago
नए नल कनेक्शन पर रोक
Top News

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

about 10 hours ago
देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा
Top News

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

about 10 hours ago
करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब
Top News

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

about 10 hours ago
प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत
Top News

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

about 10 hours ago
12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार
Top News

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

about 10 hours ago
सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत
Top News

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

about 11 hours ago
सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया
Top News

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

about 11 hours ago
मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा
Top News

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

about 11 hours ago
माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण
Top News

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

about 11 hours ago
राजस्थानी संस्कृति की झलक
Top News

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

about 11 hours ago
इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम
Top News

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

about 11 hours ago
‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी
Top News

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

about 11 hours ago
मां कूष्मांडा
Top News

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

about 11 hours ago
स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण
Top News

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन

about 12 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!