नहीं चली गुटखा माफिया और टैक्स चोर की शातिर चाल: केस ट्रांसफर की कोशिश नाकाम; जज ने खुद किया दावा खारिज
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
चर्चित गुटखा माफिया और टैक्स चोर किशोर वाधवानी की एक बार फिर अदालत में चालाकी बेनकाब हो गई। अपने खिलाफ चल रहे 420 और जालसाजी के मामले की सुनवाई से बचने के लिए वाधवानी ने अदालत में केस ट्रांसफर का आवेदन लगा दिया, लेकिन यह दांव उल्टा पड़ गया।
जज के पिता को बताया अपना दोस्त
चार सौ बीसी के केस (क्रमांक 536/25) की सुनवाई 26वें अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश शुभ्रा सिंह की अदालत में चल रही है। वाधवानी ने सत्र न्यायाधीश अजय श्रीवास्तव के समक्ष आवेदन देकर दावा किया कि न्यायाधीश शुभ्रा सिंह के दिवंगत पिता न्यायमूर्ति शंभू सिंह से उसके करीबी संबंध रहे हैं।
जज शुभ्रा सिंह ने कोर्ट में रखी सच्चाई
इसी आधार पर उसने निष्पक्षता का हवाला देते हुए मामला किसी अन्य कोर्ट में स्थानांतरित करने की मांग की। केस ट्रांसफर आवेदन पर सुनवाई के दौरान खुद न्यायाधीश शुभ्रा सिंह ने अदालत में स्पष्ट टिप्पणी कर वाधवानी के दावे को तथ्यहीन बताया।
उन्होंने कहा कि उनके पिता का आवेदक से कभी कोई व्यक्तिगत या सामाजिक संबंध नहीं रहा। न तो उन्होंने कभी अपने पिता से उसका जिक्र सुना और न ही उसे पारिवारिक निवास पर आते-जाते देखा।
पहले भी मामले की सुनवाई कर चुकी हैं
उन्होंने यह भी बताया कि इससे पहले भी वह वाधवानी के एक अन्य मामले की सुनवाई कर चुकी हैं। उस समय वे वर्ष 2009 से 2012 के बीच सीबीआई की विशेष न्यायाधीश के रूप में पदस्थ थीं। उस दौरान भी कभी इस तरह की आपत्ति या संदेह नहीं जताया गया था।
सुनवाई टालने की मंशा आई सामने
न्यायाधीश शुभ्रा सिंह ने कोर्ट को यह भी अवगत कराया कि मौजूदा केस में नियमित सुनवाई हो रही है और आरोपों पर बहस के लिए बार-बार दबाव बनाया जा रहा था। लंबी तारीखें नहीं मिलने के कारण ही केस ट्रांसफर का आवेदन लगाया गया है।
अदालत ने याचिका की खारिज
दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद सत्र न्यायाधीश अजय श्रीवास्तव ने किशोर वाधवानी की केस ट्रांसफर याचिका को पूरी तरह खारिज कर दिया। कोर्ट ने साफ किया कि आवेदन में लगाए गए आधार निराधार हैं और सुनवाई पूर्ववत जारी रहेगी।
संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!